न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 13 तरीकों से सजाएं अपने सपनों का आशियाना

अपने घर को सजाने से ज्यादा मजा किसी और चीज में नहीं मिलता और जब आप थक कर वापस आते हो तो वहां जो सुकून मिलता है उसकी तुलना किसी भी बात से नहीं हो सकती।

Posts by : Hema | Updated on: Tue, 03 Apr 2018 10:52:22

इन 13 तरीकों से सजाएं अपने सपनों का आशियाना

अपने घर को सजाने से ज्यादा मजा किसी और चीज में नहीं मिलता और जब आप थक कर वापस आते हो तो वहां जो सुकून मिलता है उसकी तुलना किसी भी बात से नहीं हो सकती। अक्सर हम अपने घर को और सुन्दर बनाने के लिए कुछ न कुछ नयें एक्स्पेरिमेंट्स करते रहते हैं पर जरूरी नहीं है कि वो हर बार कामयाब भी हों। महंगाई के जमाने में जहां अपने सपनो का घर लेना या बनाना एक मुश्किल सपना है वंही बने बनाये घर को मेन्टेन करना भी उतना ही अधिक मुश्किल है कि आने जाने वाले आपकी मैनेजमेंट की तारीफ कर सके । इसलिए आप कभी कभी सोचते है कि घर के सजाने के लिए या डिफरेंट लुक देने के लिए बहुत खर्च करने की जरुरत पड़ती है और मैं ये नहीं कर सकता या कर सकती तो इसे रहने देते है लेकिन हम आपको बताते है कि ऐसा जरुरी नहीं है कि आप अपने घर को महंगे महंगे सामान से सजाएँ जबकि कम बजट में भी आप अपने घर को सजा सकते है और इसे एकदम नया लुक दिया जा सकता है ।

इसलिए इस बार हम लाए हैं कुछ आसान घर सजावट का सामान जिनसे आप अपने घर का पूरा लुक चेंज कर सकते हैं और उसे ज्यादा इम्प्रेसिव बना सकते हैं

decorate house,decorate house tips,simple decoration tips

घर को सजाएं सी-शेल्स सें:-

इन्हें एक कांच के कंटेनर में डाल कर साइड टेबल पर या कॉर्नर में रखें। इनसे लिविंग रूम सुंदर लगता ही है यहां तक की बेडरूम में भी रोमांटिक फील आएगी।

decorate house,decorate house tips,simple decoration tips

घर को सजाएं टायर पॉट से:-

पुराने टायर को पेंट करें और लगा दें सुंदर सा पौधा उसमें। ये क्यारी का काम भी देगा और पुराने गमलों से हटके भी लगेगा। ऐसे अपने घर को सजाएं।

decorate house,decorate house tips,simple decoration tips

वॉलपेपर से घर सजाना होगा आसान:-

दीवार को नया लुक देना हो तो इससे आसान ऑप्शन नहीं मिलेगा। ये कई सारे रंगों, डिजाइन्स और पैटन्र्स में मिल जाते हैं और इन्हें खुद लगाना भी है बहुत आसान।

decorate house,decorate house tips,simple decoration tips

घर को कोनिफर कोन्स देंगे विन्टेज लुक:-

ये किसी भी फूल वाले के यहां आसानी से मिल जाते हैं। आप चाहें तो इन्हें इनके असली रूप में ही इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर सिल्वर पेंट और सिल्वर डस्ट से कलर करके भी अपने घर को सजा सकते हैं।

decorate house,decorate house tips,simple decoration tips

घर को सजाएं हैंगिंग पौधों से:-

आप छोटे-छोटे पौधों को बोतल में डालकर लटका दें। चाहें तो बोतल को नेट के कपड़ से कवर कर दें, रिबन से सजा दें या फिर कलर कर दें, हर तरह से अच्छा लगेगा। इसे आप अंदर और बाहर दोनों जगह लगा सकती हैं।

decorate house,decorate house tips,simple decoration tips

बर्डहाउस से सजाएं घर को:-

इसे बनाना है बहुत आसान। और क्योंकि ये कईं रंगों में भी हो सकते हैं तो आपके बगीचे को भी बहुत सुन्दर लुक देंगे। घर को सजाना के साथ पक्षियों की चहचहाहट भी मन को खुश कर देगी।

decorate house,decorate house tips,simple decoration tips

गार्डन पोंड को नया लुक:-

अगर आपके गार्डन में भी पोंड है तो उसे भी नया लुक दीजिए। उसके आस-पास पत्थर जोडक़र उसकी बाउंड्री वॉल बनाएं। बीच-बीच में अलग रंगों के फूल लगा दीजिए। यहां बैठकर मूड चिल करने का मजा ही आ जाएगा।

decorate house,decorate house tips,simple decoration tips

घर को सजाने का नया तरीका बेड बैक:-

आपके वुडेन बेड की बैक डिटेचेबल होती है। इसलिए आप चाहें तो पुरानी को हटाकर नई लगा दें जिसका रंग आपके बेड से मिलता-जुलता हो। इससे आपको बेड के पुराने लुक से आजादी भी मिल जाएगी।

decorate house,decorate house tips,simple decoration tips

घर सजाने के लिए दीवार को दें नया लुक:-

अब बोरिंग दीवार को नया लुक दें पावरफुल शब्दों से। किसी प्लेन वॉल पर बोल्ड रंगों से एक अच्छा सा अपना पसंदीदा कोट लिखें। ये आपको किसी भी दिन मूड रिफ्रेश करने में मदद करेगा।

decorate house,decorate house tips,simple decoration tips

घर में बाथरूम भी हो आर्गनाइज्ड:-

अपने बाथरूम में एक स्टील का रैक लगाकर आप ना सिर्फ उसे नया लुक देंगे बल्कि आपके तौलिए और कपड़े भी आर्गनाइज्ड रहेंगे।

decorate house,decorate house tips,simple decoration tips

वुडेन फ्रेम से सजाएं घर को:-

अपनी काम करने वाली टेबल को अलग लुक देने के लिए उसके पीछे लगाएं एक वुडन फ्रेम। इस पर अपनी फोटो लगाएं या वास सजाएं।

decorate house,decorate house tips,simple decoration tips

सुक्कुलेंट्स डालें नई जान घर को सजाने में:-

सुक्कुलेंट्स प्लांट्स आपके बगीचे के साथ कॉरीडोर या लॉबी को भी नया लुक दे सकते हैं। ये बहुत कम जगह लेते हैं और आसपास की जगह भी साफ रहती है। साथ ही इनको ज्यादा देखरेख की जरूरत नहीं होती है। इन्हें पॉट्स में लगाकर मार्बल्स, स्टोन्स से कवर कर दें। बोरिंग पॉट भी कलर फुल हो जाएगा।

decorate house,decorate house tips,simple decoration tips

पुरानी चीजों से नया लुक दें घर को:-

अकसर घरों में कुछ पुराने कन्टेनर्स जैसे मग्स, वाटरिंग कैन्स, पैक्ड खाने के डब्बे, आदि मिल जाते हैं। अब इन्हें फेंकने की बजाए पौधे लगाने के लिए इस्तेमाल करें और अपने घर को सजाएं। इससे आपके गार्डन को हटके लुक मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें