न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर को महल जैसा बनाने में मदद करेंगी ये मोबाइल एप

इस बारे में भी जानकारी ले सकते हैं। पेश हैं कुछ ऐसी ही एंड्रॉइड एप्स,जिसके जरिए आप सजा सकते हैं अपने सपनों का घर।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 20 May 2020 4:10:21

घर को महल जैसा बनाने में मदद करेंगी ये मोबाइल एप

आज के इस हाईटेक टेक्नोलॉजी के दौर में आप स्मार्टफोन से भी अपने घर की सजावट घर बैठे कर सकते हैं। इसके लिए आपको न ही किसी इंटीरियर डेकोरेटर की जरूरत पड़ेगी और न ही वास्तु विशेषज्ञ की। बस, अपने मोबाइल में डाउनलोड करें ये एप्स और हर दिन पाएं नए डेकोर आइडिया और टिप्स। यही नहीं इन एप्स के मदद से आप अपने घर के स्पेस के अनुसार कैसे उसमें सामान एडजस्ट करें, किस कलर के साथ कौन सा पेंट अच्छा लगेगा, बेडरूम से लेकर बाथरूम तक का डिजाइन कैसा होना चाहिए? इस बारे में भी जानकारी ले सकते हैं। पेश हैं कुछ ऐसी ही एंड्रॉइड एप्स,जिसके जरिए आप सजा सकते हैं अपने सपनों का घर।

mobile apps for home decor. home decor tips,mobile applications for house decor,household tips

हाउस इंटीरियर डिज़ाइन आइडियाज़

यह ऐप इंटीरियर एंड एक्सटीरियर डिज़ाइन की विकिपीडिया कहलाती है। इंटीरियर, एक्सटीरियर और डेकोर से जुड़े लगभग 7 मिलियन से भी अधिक सुझाव आपको इस ऐप से मिल जाएंगे।

डिजाइन डायमेंशंस

डिजाइन डायमेंशंस एंड्रायड ऐप है। इस ऐप पर घर को सजाने के लिए प्रोफेशनल डिजाइनरों के टिप्स दिए गए है। घर को सजाने की सोच रहे है या फिर घर का नया फर्नीचर लाने का प्लान है तो इस ऐप के जरिए आपको सही जानकारी मिल सकती है। यह ऐप आपको घर को डेकोरेट करने के टिप्स देता है। किसी भी एंड्रायड फोन में इस ऐप को चलाया जा सकता है। इस ऐप में घरेलू इस्तेमाल की कई चीजों जैसे- कुर्सी, स्पीकर, माइक्रोवेव, रेफ्रीजरेट आदि का एक कैटलॉग दिया गया है। इसमें हर चीज का 3 डी फोटो देने के साथ में साइज भी दिया गया है। इससे आपको यह भी पता चल जाएगा कि जिस चीज को आप घर के लिए पसंद कर रहे हैं, उसके लिए आपके घर में पर्याप्त जगह है या नहीं।

हाउस

यह एप घर डिजाइन करने के लिए यकीनन बेस्ट माना जाता है। आप इसे इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन का विकिपीडिया भी कह सकते हैं। एक तरह से यह हर तरह की डिजाइनों का आइडियाबुक है, जिसमें आपको मॉडर्न अपार्टमेंट और घर को सिंपल तरीके से फर्निश करने के भी टिप्स मिलेंगे। इसके जरिए आप घर का रिनोवेशन भी करवा सकते हैं। घर की रसोई, ड्राइंग रूम से लेकर बालकनी और बाथरूम तक की सजावट आप इस एप की मदद से कर सकते हैं।

mobile apps for home decor. home decor tips,mobile applications for house decor,household tips

होम डेकोरेटर

रंगों से खेलना किसे पसंद नहीं! सही रंग के चुनाव से दीवारें बोल उठती हैं। कमरा खिल उठता है। लेकिन, एक गलत फैसला आपके घर की खूबसूरती में बदनुमा दाग भी लगा सकता है। यह एप्लीकेशन आपके इस डर को दूर करती है। एप्पल आई-फोन पर चलने वाली इस एप्लीकेशन की मदद से आप रंगों के साथ खेल सकते हैं। आप यह देख सकते हैं कि अलग-अलग रंग आपकी दीवारों पर कैसे लगेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन की मदद से अपने कमरे की तस्वीर लीजिए और फिर अलग-अलग रंगों को चुन कर देखिए कि वे दीवार को क्या रूप देते हैं। आप कई रंग आजमा सकते हैं। इस एप्लीकेशन की मदद से फर्नीचर, वॉल हैंगिंग्स और अन्य फिटिंग्स के रंग भी चुने जा सकते हैं। अगर गलती से किसी ऐसी जगह रंग भरा जाए, जहां आप नहीं चाहते या फिर कोई जगह टूट जाए तो बस उंगली की छुअन से आप उसे सुधार सकते हैं। आपके घर को मेकओवर देने के लिए यह काफी काम आने वाली एप्लीकेशन है।

माइ मेजर एंड डायमेंशंस

माइ मेजर किसी भी फर्नीचर आदि की डायमेंशंस की जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी एंड्रायड ऐप है। यह ऐप रियल एस्टेट एजेंट, इंजीनियर्स, कारपेंटर और आर्किटेक्ट सभी के लिए काफी यूजफुल साबित होता है। अपने घर के लिए आप जिस सामान को पसंद कर रहे है, आपको उसके साइज के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। इस ऐप से आप फर्नीचर या सामान की फोटो कैप्चर करके लंबाई व चौड़ाई की जानकारी कर सकते हैं। फोटो कैप्चर करने के बाद यह पता लगाया जा सकता है कि वह सामान आपके घर में खाली पड़ी जगह में फिट हो सकता है या नहीं।

हाउस इंटीरियर डिजाइन आइडिया

यह एप्लीकेशन कितनी शानदार है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सीएनएन ने इसे इंटीरियर डिजाइन का ‘विकिपीडिया’ कहा है। इस एप्लीकेशन में डिजाइन आइडिया और टिप्स को लेकर दुनिया-जहां की जानकारी समाई है। इस एप्लीकेशन में पांच लाख से ज्यादा तस्वीरों का डाटाबेस है। इसमें आप स्टाइल, कमरे और लोकेशन के हिसाब से अपनी पसंद का डिजाइन चुन सकते हैं। इसके साथ ही ‘आइडिया बुक’ में आप अपनी पसंद के डिजाइन सुरक्षित रख सकते हैं। साथ ही इसमें आप अपनी पसंद के स्थानीय डिजाइनर और आर्किटेक्ट भी चुन सकते हैं, जो आपके ख्वाबों को हकीकत बनाने में आपकी मदद कर सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
बुध के राशि बदलते ही चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, 7 सितंबर से होगा बड़ा फायदा
बुध के राशि बदलते ही चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, 7 सितंबर से होगा बड़ा फायदा
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
केशव मौर्य बोले- CM पद का फैसला संगठन करेगा, योगी जी के साथ मिलकर 2027 का चुनाव लड़ेंगे
केशव मौर्य बोले- CM पद का फैसला संगठन करेगा, योगी जी के साथ मिलकर 2027 का चुनाव लड़ेंगे
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज से पहले बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग में 23 हजार से ज्यादा टिकट बिके
‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज से पहले बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग में 23 हजार से ज्यादा टिकट बिके
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन