Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कम लागत में भी सजा सकते हैं अपना घर, यहां से ले आइडियाज

इसलिए लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर कम बजट में घर को अपने सपनों के महल वाला लुक कैसे दें। जानते हैं कम पैसों में घर सजाने के नायाब तरीके-

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 06 Apr 2020 4:37:55

कम लागत में भी सजा सकते हैं अपना घर, यहां से ले आइडियाज

घर की सजावट के लिए रचनात्मकता की जरूरत होती है, पैसों की नहीं।सभी चाहते हैं कि वे अपने घर को सजा-संवार कर रखें। रंग-बिरंगे हवा में लहराते हुए परदे हों, फूलों से भरा गार्डन हो, बेड पर बिछी हो शानदार चादर, एक से बढ़कर एक हों दीवारों के रंग, खूबसूरत बालकनी गार्डन हो और रॉयल दिखने वाला सोफा। हालांकि अब न तो किसी के पास सामान कम है और न ही ज्यादा खर्च करने के लिए नोटों की गड्डियां। इसलिए लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर कम बजट में घर को अपने सपनों के महल वाला लुक कैसे दें। जानते हैं कम पैसों में घर सजाने के नायाब तरीके-
low budget,home decor,household tips,house decoration tips मुख्य द्वार की सजावट

इसके लिए आप फूलों या मिट्टी से बने सजावट के सामान का इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल बाजार में मिट्टी से बना बेहद आकर्षक सजावट का सामान उपलब्ध है। आप अपने घर के मुख्य द्वार पर मिट्टी की रंग-बिरंगी विंड चाइम लगा सकती हैं। इसके अलावा आप दरवाजे के पास मिट्टी के आकर्षक बरतन में पानी भर कर उसमें 5 से 7 सुंदर फूल सजा सकती हैं।

बेडरूम का यूं बदलें लुक

सबसे ज्यादा समय हम अपने बेडरूम में भी बिताते हैं। लिहाजा एक जैसे बेडरूम में हर दिन एक जैसी चीजें देखकर आप भी बोर हो जाती होंगी। बेडरूम का ऐम्बियंस बदलना चाहती हैं तो बेडकवर या बेड स्प्रेड को चेंज कर दें। आप चहें तो बेड के चारों तरफ कैनोपी लगाकर उसे छोटी-छोटी फेयरी लाइट्स से डेकोरेट कर दें। यकीन मानिए रात में जब आप इन लाइट्स को ऑन करेंगी तो आपके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहेगा। आप चाहें तो बेडरूम के पर्दों को भी लाइट कलर टोन या लेयरिंग के आधार पर चेंज कर सकती हैं।

low budget,home decor,household tips,house decoration tips लिविंग रूम की सजावट

यदि आपको लग रहा है कि घर में रंग-रोगन कराना आपके बजट से बाहर है तो चिंता की कोई बात नहीं। आप पूरे घर में पेंट न करवा कर अपने ड्राइंग रूम की एक दीवार को गहरे रंग में रंग कर नया लुक दे सकती हैं। इसके अलावा सोफे के ऊपर के भाग में किसी खास आकार में पहले से मौजूद रंग का 3 गुना ज्यादा गहरा शेड लगा कर दीवार पर कला का काम कर सकती हैं।

सीढ़ियों का कमाल

अगर आपके स्टोररूम में पुरानी सीढ़ी रखी हुई है जिसका आप कभी कभार इस्तेमाल ऊंचाई पर रखी चीजों को निकालने के लिए करती हैं तो समय आ गया है कि आप इस सीढ़ी से कुछ क्रिएटिव करें। इसे बेडरूम या ड्रॉइंग रूम में दीवार के सहारे खड़ा करें। आप चाहें तो इस सीढ़ी को अपने हिसाब से डेकोरेट करके इस पर प्लांट्स, फोटोग्राफ्स, ऐन्टीक्स जो दिल करे लगा सकती हैं।

सोफा कवर बदलें

एक विकल्प यह है कि सोफा बदलने की बजाय सोफे के कवर और कुशन को बदल दें। अगर आपके सोफे के कवर का रंग क्रीम है, तो कुशन आप तीन बड़े आकार के और तीन छोटे साइज के लें। छोटे वाले कुशन का रंग थोड़ा डार्क शेड का रखें। आप अपने कुशन कवर का रंग अपने दरवाजे और खिड़कियों के रंग से मैच करता हुआ भी रख सकती हैं। low budget,home decor,household tips,house decoration tips घर में सबका ध्‍यान रखना हर महिला को पसंद होता है। इसलिए वह अपने परिवार को सेहतमंद रखने के लिए कई तरह के उपाय भी अपनाती है। लेकिन आजकल के प्रदूषण के चलते आपके परिवार के लोगों की सेहत खराब हो रही हैं। कोरोना जैसी बीमारी के चलते रोजाना कई लोग सांस की दिक्क्तों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में आपको इस बात की चिंता तो होगी ही कि कैसे अपने परिवार की रक्षा की जाये। ऐसे कई पेड़ पौधे हैं जो रात को कार्बन डाईऑक्साइड छोड़ते हैं और दिन में ऑक्सीजन लेकिन इंडोर प्लांट रात को भी ऑक्सीजन छोड़ते हैं। कई इंडोर प्लांट तो ऐसे भी हैं जो दूषित वायु को भी शुद्ध बना देते हैं। आज हम आपको ऐसे इंडोर प्लांट्स के बारे में बताएंगे जो आसपास के वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाने में हमारी मदद करते हैं -

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology