Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गेस्ट रूम को बनाए बेस्ट, सजाए कुछ इस तरह

अपनी इस मुलाक़ात को यादगार बनाने की हर मुमकिन कोशिश कीजिए।हम आपको बतायेगे कैसे बनाये अपने गेस्ट रूम को बेस्ट रूम -

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 02 Dec 2019 4:10:23

गेस्ट रूम को बनाए बेस्ट, सजाए कुछ इस तरह

सर्दियों की छुट्टियों में घर में क़रीबी रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा । ऐसे में घर आए मेहमानों से मात्र ये कह देना कि इसे अपना ही घर समझिये काफ़ी नहीं होगा । उन्हें यह अपनापन महसूस कराने के लिए ज़रूरी है कि जिस रूम में वे रहने वाले हैं, वहां उनकी ज़रूरत की सारी चीज़ें मौजूद हों। गेस्ट रूम को बेस्ट रूम बनाने के लिए मेहमानों के आने से पहले उनकी ख़ातिरदारी की तैयारी शुरू कर दीजिए और अपनी इस मुलाक़ात को यादगार बनाने की हर मुमकिन कोशिश कीजिए।हम आपको बतायेगे कैसे बनाये अपने गेस्ट रूम को बेस्ट रूम -
guest room,tips to make guest room the best room,guest room interiors,guest room designs,household tips,home decor गेस्ट रूम को अच्छी तरह व्यवस्थित करें

घर पर मेहमान आने से पहले गेस्ट रूम को अच्छी तरह व्यवस्थित कर लें ताकि मेहमानों को कोई तकलीफ़ न हो।गेस्ट रूम में बहुत ज़्यादा फर्नीचर न रखें, वरना मेहमानों को असुविधा हो सकती है। रूम में स़िर्फ उनकी ज़रूरत का सामान रखें।बेड के पास एक साइड टेबल ज़रूर रखें, ताकि उस पर मेहमान की ज़रूरत की चीज़ें, जैसे- पानी का जग, ग्लास, टॉर्च, पढ़ने के लिए किताबें आदि रखी जा सकें।गेस्ट रूम का बेड आरामदायक होना चाहिए, ताकि मेहमानों को पूरा आराम मिल सके।अगर रूम छोटा है तो सोफा कम बेड भी अच्छा ऑप्शन है।

गेस्ट रूम में हो जरूरत के सभी सामान

मेहमान का सामान रखने के लिए उस कमरे की अलमारी खाली कर लें। साथ ही क़ीमती सामान रखने के लिए उन्हें लॉकर की सुविधा भी दें, ताकि वे अपने सामान को लेकर निश्चिंत रह सकें।अगर कमरे में ड्रेसिंग टेबल है, तो मेहमानों की सुविधा के लिए उस पर सभी आवश्यक सामान, जैसे- क्रीम, पाउडर, कंघी, तेल आदि रखें। ड्रेसिंग टेबल न होने पर आप कमरे की दीवार पर स्टाइलिश मिरर भी लगवा सकती हैं।गेस्ट रूम में मेहमान का सूटकेस, बैग वगैरह रखने के लिए लगेज रैक रखें।मेहमान अगर बुज़ुर्ग हैं, तो कमरे में एक आराम कुर्सी भी रख सकती हैं। guest room,tips to make guest room the best room,guest room interiors,guest room designs,household tips,home decor बाथरूम का रखें ध्यान

मेहमानों के बाथरूम में टूथपेस्ट, टूथब्रश, साबुन, शैम्पू, हैंडवॉश, टिशू पेपर रोल, टॉवेल, नैपकीन, स्लीपर आदि पहले से ही रख दें।मेहमान के आने से पहले बाथरूम के नल, शावर आदि की फिटिंग चेक करवा लें।बाथरूम हमेशा महकता रहे इसलिए रूम फ्रेशनर ज़रूर लगाएं।बाथरूम के अंदर ढक्कन वाला डस्टबिन रखें।

गेस्टरूम सजायें

गेस्ट रूम की ख़ूबसूरती बढ़ाने के लिए मिरर, पेंटिंग, ताज़े या आर्टिफिशियल फूल आदि का इस्तेमाल कर सकती हैं।यदि मेहमान के साथ आपकी कोई फोटो है, तो उसे भी गेस्ट रूम में सजा सकती हैं। आपके साथ अपनी फोटो देखकर उन्हें अच्छा लगेगा।ख़ूबसूरत लाइट्स व ख़ुशबूदार कैंडल्स सजाकर आप गेस्ट रूम को स्पेशल बना सकती हैं।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स

गेस्ट रूम में एक छोटा फ्रिज रखकर उसमें खाने के लिए स्नैक्स, फल, चॉकलेट्स, ड्रायफ्रूट्स, जूस आदि रख दें, ताकि मेहमानों को खाने-पीने में किसी तरह का संकोच न हो।अगर आपके घर में दो टीवी हैं, तो एक गेस्ट रूम में लगाएं, ताकि गेस्ट अपनी पसंद के चैनेल्स देखकर अपना मनोरंजन कर सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology