न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सतहों पर कई दिनों तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस, कीटाणुनाशक का इस्तेमाल करते वक्त रखे इन बातों का ध्यान

कोरोना वायरस (Coronavirus) पर की कई शोधों में ये सामने आया है कि यह वायरस कई सतहों पर कई दिनों तक जिंदा रह सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 1:07:36

सतहों पर कई दिनों तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस, कीटाणुनाशक का इस्तेमाल करते वक्त रखे इन बातों का ध्यान

कोरोना वायरस (Coronavirus) पर की कई शोधों में ये सामने आया है कि यह वायरस कई सतहों पर कई दिनों तक जिंदा रह सकता है। इसलिए जिस जगहों पर हम बार-बार हाथ लगाते है उस जगह को दिन में कई बार साफ करते रहना चाहिए। सतहों को डिसइनफेक्ट करने के लिए कई तरह के कैमिकल और लिक्विड बाजार में उपलब्ध हैं। जरूरी यह है कि डिसइनफेक्टैंट (कीटाणुनाशक) को सही ढंग से इस्तेमाल कैसे किया जाए। कोई भी डिसइनफेक्टैंट तुरंत असर नहीं करता। सतह पर इसका पूरा असर होने में कम से कम 10 मिनट लगते हैं। इससे ज्यादा समय भी लग सकता है।

हालांकि, समय के आधार पर यह तय करना ठीक नहीं है कि कौन-सा डिसइनफेक्टैंट ज्यादा अच्छा है। एंवायरनमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी की गाइडलाइन है कि किसी भी नए या अनजाने रोगाणु को मारने के लिए डिसइनफेक्टैंट लगाकर सतह को कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ा जाए।

coronavirus,surface,pesticide,disinfected,household,coronavirus tips

पूरी तरह से डिसइनफेक्टैंट करने के 4 स्टेप

- सतह साफ करना (प्री-क्लीनिंग) : प्री-क्लीनिंग सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि धूल कई कीटाणुओं को छुपा सकती है।

- फिर डिसइनफेक्टैंट लगाकर कुछ समय रुकना :
साबुन और पानी या आम घरेलू क्लीनर इस्तेमाल कर सकते हैं। डिसइनफेक्टैंट लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ना भी उतना ही जरूरी है।

- पोंछना : उसके बाद पोंछना इसलिए जरूरी है क्योंकि डिसइनफेक्टैंट चिपचिपे दाग छोड़ सकते हैं, जिनमें फिर से रोगाणु जम सकते हैं।

- पानी से धोना : अंत में पानी से धोकर प्रक्रिया पूरी हो जाती है

ब्लीच और बिना ब्लीच वाले डिसइनफेक्टैंट

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार नॉनब्लीच डिसइनफेक्टैंट ‘सैनिटाइज’ करते हैं, डिसइनफेक्ट नहीं। ये कपड़ों या नाजुक सतहों के लिए अच्छे हैं। कठोर सतहों पर इन्हें ज्यादा देर (4 से 10 मिनट तक) इस्तेमाल करना पड़ता है। वहीं ब्लीच वाले डिसइनफेक्टैंट किचन, बाथरूम की ठोस सतहों पर से एक मिनट में भी कोरोना वायरस हटा सकते हैं। लेकिन ये कपड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए कपड़े वाली सतह पर इन्हें इस्तेमाल न करें। क्लीनिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के एजुकेशन मैनेजर मार्क वार्नर कहते हैं कि ब्लीच कपड़ों और नाजुक सतहों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है। भाप भी हानिकाकर है, जिससे गले में दर्द और मुंह का स्वाद बिगड़ने की शिकायत होती है। इसलिए हमेशा हवा का इंतजाम कर, खिड़कियां खुली रखकर ही ब्लीच वाले डिस्इंफेक्टैंट का इस्तेमाल करें। ब्लीच मिक्सचर केवल ठोस सतहों पर इस्तेमाल करें।

ब्लीच में इन चीजों को न मिलाए

वार्नर कहते हैं कि ब्लीच में कभी एमोनिया या एमोनिया युक्त चीजें, विनेगर या जंग मिटाने वाले लिक्विड, तेजाब आदि न मिलाएं। इससे जहरीली गैस बन सकती है। डिसइनफेक्टैंट लगाने के लिए पेपर टॉवल सबसे अच्छा विकल्प है। कपड़ा या पोंछा इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें हर बार इस्तेमाल के बाद धोएं और बदलते भी रहें।

coronavirus,surface,pesticide,disinfected,household,coronavirus tips

ब्लीच वाले डिसइनफेक्टैंट स्किन के लिए ठीक नहीं

डिसइनफेक्टैंट खरीदते समय देखें कि इसमें ब्लीच है या नहीं। ब्लीच वाले डिसइनफेक्टैंट स्किन के लिए भी ठीक नहीं हैं और इनसे परेशान करने वाली भाप भी उठ सकती है। इन्हें इस्तेमाल करते समय खिड़कियां खुली रखें, ग्लव्स पहनें।

घर पर बनाए डिसइनफेक्टैंट

घर पर भी डिसइनफेक्टैंट बना सकते हैं। कठोर सतहों के लिए रैगुरल क्लोरीन ब्लीच और पानी इस्तेमाल कीजिए। लेकिन, डिसइनफेक्टैंट बनाने से पहले ब्लीच के बारे में निर्देश जरूर पढ़ लें।

1:48 के अनुपात में इस्तेमाल करें

सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन कहता है कि ऐसा ब्लीच कोरोना पर असरदार है जो एक्सपायर न हुआ हो। इसे 1:48 के अनुपात में इस्तेमाल करें। यानी एक हिस्सा ब्लीच में 48 हिस्सा पानी, लगभग एक लीटर पानी में 4 छोटी चम्मच (टीस्पून) ब्लीच। इतना ही मिक्सचर बनाएं जो एक-दो दिन चले।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद