Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन कामों में भी किया जा सकता हैं फटे दूध के पानी का इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें फटे दूध के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Sep 2020 10:29:07

इन कामों में भी किया जा सकता हैं फटे दूध के पानी का इस्तेमाल

अक्सर देखा जाता हैं कि गर्मी अधिक होने या दूध को समय पर गर्म ना करने की वजह से दूध फट जाता हैं। ऐसे में घरों में इस फटे दूध का इस्तेमाल पनीर बनाने में कर लिया जाता हैं। लेकिन बचे हुए पानी को फेंक दिया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फेंका गया पानी पौष्टिक गुणों से भरपूर होने के साथ ही कई अन्य कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें फटे दूध के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

जूस में मिलाकर पीएं

जूस को और भी हैल्दी बनाने के लिए इसमें फटे दूध का पानी मिलाएं। ऐसे में फटे दूध के पानी में मौजूद सभी विटामिन्स और मिनरल्स आदि तत्व शरीर को भारी मात्रा में मिलेंगे।
household tips,sour milk water tips,kitchen tips सब्जी की ग्रेवी में डालें

सब्जी की ग्रेवी तैयार करते समय उसमें सादे पानी की जगह फटे दूध के पानी को डालें। इससे सब्जी में सभी पौष्टिक गुण आएंगे। साथ ही सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाएगा।

सूप की गुणवत्ता बढ़ाएं

जिन लोगों को सूप पीना अच्छा लगता है। वे अपने सूप को और भी टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर बनाने के लिए इसे सूप में मिलाकर पी सकते हैं। household tips,sour milk water tips,kitchen tips चावल और पास्ता बनाने में करें इस्तेमाल

अगर फटे दूध का पानी ज्यादा है तो इसे चावल या पास्ता बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इससे आपके फटे दूध का पानी इस्तेमाल भी हो जाएगा साथ में इससे तैयार पास्ता और चावल ज्यादा स्वादिष्ट बनेंगे। ‌

आटा गूंथने में करें इस्तेमाल

आप आटा गूंथने में भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे तैयार आटे की रोटियां नरम बनने के साथ पौष्टिक गुणों से युक्त होगी।

कंडीशनर की तरह फायदेमंद

फटे दूध के पानी से बालों को धोने से यह कंडीशनर की तरह काम करता है। इसके लिए बालों को शैंपू करने से पहले फटे दूध के पानी से धोएं। बाद में बालों को शैंपू करें। उसके बाद फिर से इस पानी को बालों पर डालें और 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। तय समय के बाद बालों को गुनगुने पानी से धोएं। यह पानी कंडीशनर की तरह काम कर बालों को सिल्की और शाइनी बनाने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology