Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उबली चाय को फेंकने की बजाय इस तरह करें इस्तेमाल, फायदे हैरान करने वाले

उबली हुई चाय बहुत काम की हैं जिसके बेहद ही हैरान करने वाले फायदे मिलते हैं। उबली हुई चाय आपको सुंदरता दिला सकती हैं तो आपके दांत का दर्द भी दूर कर सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 6:18:45

उबली चाय को फेंकने की बजाय इस तरह करें इस्तेमाल, फायदे हैरान करने वाले

कई लोगों को सुबह उठते ही चाय की जरूरत होती हैं और वे सुबह-सुबह की चाय का स्वाद लेना पसंद करते हैं। रोजाना चाय बनाने के बाद उबली हुई चाय की पट्टी को फेंक दिया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह उबली हुई चाय बहुत काम की हैं जिसके बेहद ही हैरान करने वाले फायदे मिलते हैं। उबली हुई चाय आपको सुंदरता दिला सकती हैं तो आपके दांत का दर्द भी दूर कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं कि किस तरह उबली हुई चाय को फेंकने के बजाय अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

सनटैन करे दूर

बेकार बची टी-बैग्स का इस्तेमाल कर सनबर्न द्वारा जली, रूखी व काली पड़ी की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए कुछ टी-बैग्स को ठंडे पानी में डुबोकर चेहरे पर हल्के हाथों से दबाकर रखें। 10-15 मिनट के बाद इसे हटा कर चेहरे को ताजे पानी से धोएं। यह सनस्क्रीन लोशन की तरह काम करेगा। ऐसे में सनबर्न से खराब हुई स्किन को साफ कर गहराई से पोषित करेगा। पिंपल्स, दाग-धब्बे, झाइयों व झुर्रियों की समस्याएं दूर हो ठंडक का अहसास होगा। साथ ही स्किन दिनभर फ्रेश नजर आएंगी।
home tips,boiled tea leaves tips,benefits of boiled tea डार्क सर्कल से दिलाए छुटकारा

इससे आंखों के आसपास पड़े काले घेरे यानि डार्क सर्कल दूर होने में मदद मिलती है। इसके लिए टी- बैग्स को 10 मिनट तक फ्रिज में रखें। फिर उसे निकाल कर आंखों के ऊपर करीब 10-15 मिनट तक रखें। फिर चेहरे को ताजे पानी से धोएं। इससे डार्क सर्कल की परेशानी दूर हो आंखों में होने वाले जलन व खुजली से छुटकारा मिलेगा। साथ ही ठंडक का अहसास हो दिनभर फ्रेश फील होगा।

घाव भरने के लिए

औषधीय गुणों से भरपूर चायपत्ती का इस्तेमाल घाव भरने के लिए भी किया जा सकता है। बस इसके लिए प्रभावित जगह पर 10-15 मिनट उबली हुई चायपत्ती लगाएं। उसके बाद कपड़े से घाव साफ करें। ऐसा कुछ दिन करने से घाव जल्दी भर जाएंगे। home tips,boiled tea leaves tips,benefits of boiled tea बालों को हेल्दी बनाए

बालों का रूखापन और चमक वापिस पाने के लिए आप ब्लैक या ग्रीन-टी बैग यूज कर सकती हैं। इस इस्तेमाल करने के लिए एक पैन में पानी और कुछ टी- बैग्स डालकर 15 मिनट तक उबालें। तैयार मिश्रण को ठंडा कर रूई की मदद से बालों की जड़ों से लगाते हुए पूरे बालों पर लगाएं। 10-15 मिनट के बाद बालों को अपने रेगुलर शैंपू से धोएं। इससे में नमी बरकरार रहने के साथ लंबे, घने, काले और मुलायम होंगे।

दांत दर्द से दिलाए आराम

दांत दर्द होने की समस्या में भी उबली हुई चाय काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए एक पैन में चायपत्ती या टी-बैग को डालकर उबालें। तैयार पानी को छान कर कुल्ला करें। ऐसा कुछ दिन लगातार करने से दांत दर्द से आराम मिलेगा।

पैरों की बदबू होगी दूर

जिन लोगों के पैरों में बदबू आती है। उन्हें इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके लिए एक पैन में पानी व कुछ चाय की पत्ती या टी-बैग्स उबालें। 10-15 मिनट के बाद गैस बंद करें। तैयार मिश्रण को टब में डालकर ठंडा करें। फिर इस पानी में कुछ देर पानी से डुबोएं। इससे पैरों की बदबू से दूर होने में मदद मिलेगी। ‌

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology