न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिखरा हुआ घर बढ़ाता है आपकी परेशानी, इन 5 तरीकों से बनाए इसे सुव्यवस्थित

थोड़ी-सी समझदारी और इन 5 तरक़ीबों से आप अपने घर के सारे सामान को सेट कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 29 Jan 2020 6:31:46

बिखरा हुआ घर बढ़ाता है आपकी परेशानी, इन 5 तरीकों से बनाए इसे सुव्यवस्थित

अपने घर को व्यवस्थित रखने के लिए हम कितनी मेहनत करते हैं। कभी नए फर्नीचर लाते हैं तो कभी नए रैक्स और अलमारियां। हम लगातार कोशिश करते हैं कि घर का सामान फैला न रहे, और घर बिखरा-बिखरा न लगे। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ तरीके ऐसे हैं जिनको अपनाकर आप बिना कोई नया फर्नीचर या अलमारी लिए भी अपने घर को अधिक व्यवस्थित रख सकते हैं? जी हां, आप घर की ही चीज़ों का इस्तेमाल करके अपने घर को बेहतर तरीके से व्यवस्थित रख सकते हैं। अगर आपके घर में जगह के हिसाब से ज़्यादा सामान है और सारा सामान घर में बिखरा होने के कारण आप परेशान हो सकते हैं। लेकिन थोड़ी-सी समझदारी और इन 5 तरक़ीबों से आप अपने घर के सारे सामान को सेट कर सकते हैं।

tips to keep home systematically,household,household tips,home decor tips,managing home

रोज़ाना बनाम कभी कभार इस्तेमाल होने वाला सामान

सामान को एक जगह इकट्ठा रखने के लिए बॉक्स का इस्तेमाल करें। एक बॉक्स में कबाड़ का सामान, दूसरे में रोज़ाना इस्तेमाल होने वाला सामान और तीसरे में साल में एक या दो बार इस्तेमाल होने वाला सामान रखें। हर बॉक्स के ऊपर चिट चिपकाकर लिखें कि इसमें क्या रखा है।

हैंगर से सनग्लासेज होल्डर

अगर आपको अपने सनग्लासेज को सही तरीके से संभाल के रखना है, लेकिन आपके पास इसके लिए जगह नहीं है, तो आप एक आसान तरीका अपना सकते हैं। एक हैंगर निकालें और उसमें सनग्लासेज टांग दें। फिर उस हैंगर को अपनी अलमारी में सुरक्षित जगह टांग दें। आप एक हैंगर में 5-10 सनग्लासेज लगा कर रख सकते हैं।

एक तरह की चीज़ों को एकसाथ रखें

एक डब्बे में एक ही तरह की चीज़ें रखें। इसके लिए आप ख़ास तरह की थीम भी अपना सकते हैं। किचन में खाने-पीने की चीज़ों को रखने के लिए दस छोटे डिब्बे इस्तेमाल करने की बजाय एक बड़ा डिब्बा रखें, और खाने की सारी चीज़ों को पैकेट सहित उसमें डालें। डिब्बा ट्रांसपेरेंट ख़रीदें, इससे रखा सामान नज़र आएगा और ढूंढने में परेशानी नहीं होगी।

tips to keep home systematically,household,household tips,home decor tips,managing home

स्टफ्ड टॉय के लिए वेल्क्रो का इस्तेमाल

अगर आपके घर में बच्चे हैं तो स्टफ्ड टॉय तो जरूर होंगे। स्टफ्ड टॉय को रखने के लिए अगर जगह नहीं है तो वेल्क्रो की मदद लें। एक वेल्क्रो की स्ट्रिप या पट्टी को दीवार पर कील की सहायता से लगा दें। आपको बस इतना करना है कि अपने स्टफ्ड टॉय को दीवार पर लगी वेल्क्रो से चिपका दें। इससे उनपर जमीन की धूल भी नहीं लगेगी और वो बहुत सारी जगह भी नहीं घेरेंगे।

बैग को इस्तेमाल में लाएं

आप अभी कहीं बाहर नहीं जा रहे हैं, तो आपका ट्रैवल बैग किसी कोने में खाली पड़ा होगा। अब इसका इस्तेमाल करें और इसमें उन कपड़ों को रखें जिन्हें आप रोज़ाना इस्तेमाल नहीं करते। इसी तरह दूसरे बैग में एक्स्ट्रा कंबल, बेडशीट आदि रख सकते हैं। हैंगर का इस्तेमाल करें। इससे कम जगह में काफ़ी सारे कपड़े आसानी से सेट हो जाएंगे। इस्तेमाल किए हुए कपड़ों को लॉन्डरी एरिया में बकेट में रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे