Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह रखें स्टडी टेबल को व्यवस्थित, लगेगा पढ़ाई में मन

स्टडी टेबल सजाकर रखने से ना सिर्फ पढ़ाई का माहौल ही नहीं बनता है बल्कि आपका अपने स्टडी टेबल से अधिक जुड़ाव भी होगा।आइये जानते हैं स्टडी टेबल सजाने के तरीके-

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 30 Dec 2019 7:18:41

इस तरह रखें स्टडी टेबल को व्यवस्थित, लगेगा पढ़ाई में मन

हर बच्चे के कमरे में पढ़ाई करने के लिए एक स्टडी टेबल जरूर होता है। स्टडी टेबल वह टेबल होता है जिस पर पढ़ाई से संबंधित सारी जरूरी चीजें भी एक साथ रखी जा सकती हैं और जरूरत पड़ने पर इधर-उधर ढूढ़ने की बजाय स्टडी टेबल से ही लिया जा सकता है। बच्चों की स्टडी टेबल को देखकर उनके पड़ने के अंदाज और उसके व्यक्तित्व के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। स्टडी टेबल सजाकर रखने से ना सिर्फ पढ़ाई का माहौल ही नहीं बनता है बल्कि आपका अपने स्टडी टेबल से अधिक जुड़ाव भी होगा।आइये जानते हैं स्टडी टेबल सजाने के तरीके-
ways to keep the study table organized,tips to keep study table clean,study table,household tips,home decor पेन स्टैंड

बाजारों में लकड़ी, कांच और प्लास्टिक के बने तरह-तरह के आकर्षक पेन स्टैंड मौजूद हैं। यदि आप अपना स्टडी टेबल सजाना चाहते हैं तो एक सुंदर से पेन स्टैंड में रंग-बिरंगे पेन भरकर इसे स्टडी टेबल के ऊपर रख दीजिए। इसके अलावा यदि आपकी ड्राइंग और पेंटिंग अच्छी है तो आप घर पर ही प्लास्टिक के खाली बोतलों को मनचाहे आकार में काटकर और इसके ऊपर सुंदर सी पेंटिंग बनाकर पेन स्टैंड खुद तैयार कर सकते हैं। इससे आपके स्टडी टेबल की शोभा बढ़ जाएगी।

स्टडी टेबल

स्टडी टेबल के लिए आप कांच, बेल, क्रिस्टल और क्लासिक जूट डिजाइन के टेबल लैंप खरीद सकते हैं। टेबल लैंप आपके स्टडी टेबल को और ज्यादा आकर्षक बना देता है। लेकिन टेबल लैंप खरीदते समय जांच लें कि टेबल लैंप की रोशनी पढ़ाई के लिए बेहतर हो और आपके आंखों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। आप चाहें तो अपने स्टडी रूम के दीवार के रंग से मिलता जुलता भी टेबल लैंप खरीद सकते हैं। ways to keep the study table organized,tips to keep study table clean,study table,household tips,home decor स्टिकर से सजाएं स्टडी टेबल

अपने स्टडी टेबल को सजाने के लिए आप सुंदर स्टीकर भी स्टडी टेबल के सामने दीवारों पर चिपका सकते हैं। इससे आपके लिखने-पढ़़ने की जगह काफी बेहतरीन हो जाएगी और आपका पढ़ाई में मन भी लगेगा। इसके अलावा आप स्टडी टेबल के सामने मोटिवेशनल विचारों के छोटे-छोटे पोस्टर भी चिपका सकते हैं। इसके अलावा अपनी जरूरत के हिसाब से याद रखने वाले फार्मूले और मानचित्र भी चिपका सकते हैं। इससे आपका स्टडी टेबल देखने में आकर्षक लगेगा और आप पढ़ाई के लिए हमेशा मोटिवेटेड रहेंगे।

फोटो फ्रेम

स्टडी टेबल पर एक फोटोफ्रेम जरूर रखें। इसमें आप अपने माता-पिता, अपनी या जो भी व्यक्तित्व आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देता हो, उसकी फोटो लगाकर रखें। पढ़ाई शुरू करने से पहले आप एक बार खुद को मोटिवेट जरूर करें और उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए खुद की सफलता की कामना करें। स्टडी टेबल पर फोटो फ्रेम रखने से स्टडी टेबल देखने में अधिक आकर्षक लगता है।

फर्नीचर

पढ़ाई करने के लिए आरामदायक कुर्सी का चुनाव करें और कुर्सी खरीदते समय अपने स्टडी टेबल की ऊंचाई का भी ध्यान रखें। संभव हो तो स्टडी टेबल के रंगों से मिलता जुलता चेयर खरीदें। कुर्सी के पिछले हिस्से पर अपने पसंदीदा रंग की एक टॉवेल आधा मोड़कर लटका दें। इससे आपके पढ़ने की जगह सहित आपके स्टडी टेबल की भी सुंदरता बढ़ेगी।



राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology