न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भगवान शिव के इस अनोखे मंदिर में नहीं की जाती हैं पूजा

वहीं यहाँ आने के बाद लोग मंदिर की अनूठी स्थापत्य कला को निहारते हैं और इस मंदिर की खास बात यह है कि लोग यहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने तो आते हैं, लेकिन यहां भगवान पूजा नहीं होती है।

Posts by : Anuj | Updated on: Sat, 16 May 2020 3:25:22

भगवान शिव के इस अनोखे मंदिर में नहीं की जाती हैं पूजा

वैसे तो दुनियाभर में कई मंदिर है जो अपने अजीब-अजीब रिवाजों के लिए मशहूर है। ऐसे में आज हम जिस मंदिर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह उत्तराखंड राज्य में 70 किलोमीटर दूर स्थित कस्बा थल जिससे लगभग छ: किलोमीटर दूर स्थित है ग्राम सभा बल्तिर में। जी दरअसल यहां एक हथिया देवाल नाम का अभिशप्त देवालय है और यह भगवान शिव को समर्पित है। जी दरअसल यहां बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और भगवान भोलेनाथ का दर्शन करते हैं। वहीं यहाँ आने के बाद लोग मंदिर की अनूठी स्थापत्य कला को निहारते हैं और इस मंदिर की खास बात यह है कि लोग यहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने तो आते हैं, लेकिन यहां भगवान पूजा नहीं होती है।

wired temple,lord shiva temple,uttrakhand,holidays,travel,tourism

यहां पूजा है अनिष्‍टकारी

ऐसी मान्‍यता है कि जो कोई भी इसकी पूजा करेगा, उसके लिए यह फलदायक नहीं होगी, बल्‍कि इसकी दोषपूर्ण मूर्ति का पूजन अनिष्टकारक भी हो सकता है। इस कारण इस मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले लोग उसकी चौखट को नहीं लांघते। मंदिर में भक्‍त मन्नतें तो मांगते हैं, पर कोई कभी भी यहां एक लोटा जल तक नहीं चढ़ाता है और न ही पुष्‍प अर्पित करता है।

मंदिर का नाम एक हथिया देवाल

इस मंदिर का नाम एक हथिया देवाल इस पड़ा क्योंकि यह एक हाथ से बना हुआ है। जी हाँ, वैसे यह मंदिर बहुत पुराना है और पुराने ग्रंथों, अभिलेखों में भी इसके बारे में बताया जाता है है। कहते हैं किसी समय यहां राजा कत्यूरी का शासन था और उस दौर के शासकों को स्थापत्य कला से बहुत लगाव था। केवल इतना ही नहीं वह इस मामले में दूसरों से प्रतिस्पर्द्धा भी करते थे। यहाँ रहने वाले लोगों का मानना है कि एक बार यहां किसी कुशल कारीगर ने मंदिर का निर्माण करना चाहा। वह काम में जुट गया। कारीगर की एक और खास बात थी। उसने एक हाथ से मंदिर का निर्माण शुरू किया और पूरी रात में मंदिर बना भी दिया। केवल इतना ही नहीं यहाँ चट्टान को काट कर शिवलिंग बनाया गया है और इस मंदिर में पूजा अर्चना निषेध है।

wired temple,lord shiva temple,uttrakhand,holidays,travel,tourism

पूजा ना होने का कारण

ऐसा कहा जाता है कि इस गाँव में एक मूर्तिकार रहता था जो पत्थरों को काटकाटकर मूर्तियां बनाया करता था। एक बार किसी दुर्धटना में उसका एक हाथ जाता रहा। एक वह अपने गांव से निकल गया। गांव का दक्षिणी छोर में एक बहुत विशाल चट्टान थी। अगले दिन प्रात:काल जब गांव वासी उस तरफ गए तो पाया कि किसी ने रात भर में चट्टान को काटकर एक देवालय का रूप दे दिया है। कोतूहल से सबकी आंखे फटी रह गई। सारे गांववासी वहां पर एकत्रित हुए परन्तु वह कारीगर नहीं आया जिसका एक हाथ कटा था।सभी गांववालों ने गांव मे जाकर उसे ढूंढा और आपस में एक दूसरे उसके बारे में पूछा परन्तु उसके बारे में कुछ भी पता न चल सका , वह एक हाथ का कारीगर गांव छोड़कर जा चुका था। वहीं जब स्थानीय पंडितों ने उस देवालय के अंदर उकेरी गई भगवान शंकर के लिंग और मूर्ति को देखा तो यह पता चला कि रात्रि में शीघ्रता से बनाए जाने के कारण शिवलिंग का अरघा विपरीत दिशा में बनाया गया है जिसकी पूजा फलदायक नहीं होगी बल्कि दोषपूर्ण मूर्ति का पूजन अनिश्टकारक भी हो सकता है। बस इसी के चलते रातो रात स्थापित हुए उस मंदिर में विराजमान शिवलिंग की पूजा नहीं की जाती। पास ही बने जल सरोवर में (जिन्हे स्थानीय भाषा में नौला कहा जाता है) मुंडन आदि संस्कार के समय बच्चों को स्नान कराया जाता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!