न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश के दिनों में बच्चों को मस्ती कराए मुंबई के इन वॉटर पार्क्स में

हम आपके लिए लेकर आए हैं मुंबई के टॉप वॉटर पार्क्स की जानकारी जहां बारिश के इन दिनों में बच्चे मस्ती कर सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Jun 2019 4:23:46

बारिश के दिनों में बच्चों को मस्ती कराए मुंबई के इन वॉटर पार्क्स में

बारिश के इन दिनों में सबसे ज्यादा मजा आता हैं बच्चों को क्योंकि उन्हें बारिश की बूंदों का मजा लेने में बहुत खुशी मिलती हैं। लेकिन माता-पिता बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें बारिश में नहाने नहीं देते और बारिश होने के बाद बच्चे बाहर खेलने भी नहीं जा पाते, जिसकी वजह से यह सुहानी बारिश बच्चों को ख़राब लगने लगती हैं। इस समस्या से बचने की सबसे अच्छी जगह है वॉटर पार्क्स, जहां बच्चे पानी का मजा ले सकें और अच्छे से खेल सकें। इसलिए अज हम आपके लिए लेकर आए हैं मुंबई के टॉप वॉटर पार्क्स की जानकारी जहां बारिश के इन दिनों में बच्चे मस्ती कर सकें।

* वॉटर किंगडम

वॉटर किंगडम देश का सबसे बड़ा और मुंबई का बेस्ट और सबसे पुराना वॉटर पार्क है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वॉटर किंगडम में हर साल करीब 18 लाख टूरिस्ट्स मुंबई की गर्मी से बचने के लिए फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के साथ यहां आते हैं। मुंबई का सबसे फेमस अम्यूज्मेंट पार्क एसेल वर्ल्ड भी वॉटर किंगडम के बिलकुल बगल में ही है। यह वॉटर पार्क साल के 365 दिनों खुला रहता है और यहां इंटरनैशनल स्टैंडर्स के ढेरो वॉटर राइड्स मौजूद हैं।

* ऐडलैब्स ऐक्वामैजिका

भले ही वॉटर किंगडम मुंबई का सबसे पुराना और बेस्ट वॉटर पार्क हो लेकिन ज्यादातर लोग ऐडलैब्स ऐक्वामैजिका को देश का सबसे बेस्ट वॉटर पार्क मानते हैं और इसे भारत का डिजनीलैंड भी कहा जाता है। मुंबई के नजदीक 300 एकड़ में फैले इस थीम पार्क में आपकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा चीजें मौजूद हैं। मस्ती और अडवेंचर के मूड में हैं तो यहां मौजूद ढेरों वॉटर राइड्स और स्लाइड्स का मजा उठाएं।
* शैंग्रिला रिजॉर्ट्स ऐंड वॉटर पार्क

भिवंडी-कल्याण जंक्शन से महज 11 किलोमीटर दूर है शैंग्रिला वॉटर पार्क जो हर उम्र के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां की बेस्ट बात यह है कि यहां वॉटर पार्क के साथ ही रिजॉर्ट्स भी हैं लिहाजा अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर कुछ दिन आराम से बिताना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं। करीब 15 एकड़ में फैले इस वॉटर पार्क में कई एक्साइटिंग वॉटर गेम्स औऱ राइड्स हैं जो बड़े से लेकर बच्चों तक के लिए बेस्ट हैं।

water parks,mumbai,water parks,mumbai,monsoon travel,travel,holidays,sawan,sawan 2018

* ग्रेट एस्केप वॉटर पार्क

करीब 12 एकड़ में फैले मुंबई के इस वॉटर पार्क में एक दिन में करीब 3 हजार लोग एक साथ इंजॉय कर सकते हैं। पेल्हर लेक के आसपास की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित इस वॉटर पार्क में आप दर्जनों वॉटर राइड्स और स्लाइड्स का मजा ले सकते हैं। शहर की भाग-दौड़ और नीरसता से दूर यह जगह मस्ती और इंजॉयमेंट के लिए बेहतरीन है। इस पार्क की सबसे अच्छी बात है यहां के सस्ते टिकट।

* निशिलैंड वॉटर पार्क

पुराने मुंबई-पुणे एक्सपेस हाइवे के पास स्थित है निशिलैंड वॉटर पार्क जो मुंबई का नामी वॉटर पार्क है। करीब 55 एकड़ के हरे-भरे इलाके में स्थित इस अमेजिंग वॉटर पार्क में वॉटर स्लाइड्स और राइड्स की कोई कमी नहीं है और यहां हर उम्र के लोगों के लिए अलग तरह की राइड मौजूद है। फन और अडवेंचर के मूड में हैं तो इस वॉटर पार्क में जरूर जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन