वीक डेज के दिनों में काम करने के बाद वीकेंड के दिनों में इच्छा होती है कि आराम किया जाए और अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताया जाए। इसके लिए सबसे बेस्ट रहता हैं कि वीकेंड के दिनों में ऐसी जगहों पर घूमने जाया जाए जहां का माहौल बहुत ही रोमांटिक हो और आप आपके पार्टनर के साथ घूमने का मजा ले सकें। आज हम आपको विदेशों में स्थित उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रोमांस के लिए जानी जाती हैं और यहाँ के रोमांटिक माहौल में पार्टनर को दोबारा आई लव यू बोलने का दिल कर जाता हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।
*
इटली, वेरोनाअपनी खूबसूरत और रोमांटिक जगहों के लिए मशहूर इटली में आप वेनिस के साथ-साथ वेरोना शहर भी घूम सकते है। इस शहर की दिन ही नहीं बल्कि नाइट लाइफ भी कमाल की होती है।
* कनाडा, वैंकूवरपार्टनर के हाथों में हाथ डालकर घूमने के लिए यह मौसम बिल्कुल परफेक्ट है। इस शहर की खूबसूरती में आप अपने ट्रिप को रोमांटिक के साथ यादगार भी बना सकते है।
* ब्रिटेन, लंदनअगर आप लॉन्ग वीकेंड का प्लान कर रहें है तो लंदन बिल्कुल परफेक्ट प्लेस है। लंदन आई में जाकर आप पूरे शहर की खूबसूरती को एक ही जगह बैठ कर ही देख सकते हैं।
* कैलिफोर्निया, सैन फ्रांसिस्कोइस शहर की बहुत सी जगहें आपको दोबारा प्यार का अहसास दिला देंगी। ऑगस्ट रोडिन की खूबसूकती और कलाकृतियों से बनी बिल्डिंग को देखकर आपका मन खुश हो जाएगा।
* ऑस्ट्रेलिया, वाटसन डेजइस खूबसूरत आइलैंड पर आप अपने ट्रिप को और भी यादगार बना सकते है। ट्रिप को रोमांटिक बनाने के लिए यह सबसे अच्छा डेस्टिनेशन है।