न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना कहर कम होते ही लें दक्षिण भारत की इन 5 जगहों पर घूमने का आनंद

आज इस कड़ी में हम आपके लिए दक्षिण भारत की कुछ बेहतरीन जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी सुंदरता और एकांत आपके कोरोना तनाव को कम करने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Sep 2020 11:50:44

कोरोना कहर कम होते ही लें दक्षिण भारत की इन 5 जगहों पर घूमने का आनंद

देशभर में बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता बढ़ा रहा हैं और यह लोगों में मानसिक तनाव पैदा कर रहा हैं। इस मानसिक तनाव को कम करने के लिए लोग बाहर घूमने जाना चाहते हैं। हांलाकि यह घूमने का उचित समय नहीं हैं और जाएं तो सुरक्षा के साथ। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए दक्षिण भारत की कुछ बेहतरीन जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी सुंदरता और एकांत आपके कोरोना तनाव को कम करने का काम करेंगे। कोरोना कहर कम होते ही आप इन जगहों पर घूमने का आनंद ले सकते हैं। आप इन जगहों पर कम पैसे में घूम सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

tourist places,indian tourist places,south india tourist places,coronavirus

मदुरई

दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में मदुरई दूसरा सबसे बड़ा शहर है। वैगई नदी के किनारे स्थित मंदिरों का यह शहर सबसे पुराने शहरों में एक है। शहर के उत्तर में सिरुमलाई पहाड़ियां स्थित हैं और दक्षिण में नागामलाई पहाड़ियां हैं। मदुरई शहर विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों की उपस्थिति के लिए जाना जाता है। विभिन्न धर्मों के अवशेष इसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान बनाते हैं। मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर, गोरिपलायम दरगाह और सेंट मेरीज़ कैथेड्रल यहां के प्रमुख प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है। गांधी म्यूज़ियम (संग्रहालय), कूडल अल्ज़गर मंदिर, कज़ीमार मस्जिद, तिरुमलाई नयक्कर पैलेस, वंदीयुर मारियाम्मन तेप्पाकुलम, तिरुपरंकुन्द्रम, पज्हामुदिरचोलाई, अलगर कोविल, वैगई बाँध और अथिसायम थीम पार्क की सैर अवश्य करनी चाहिए।

tourist places,indian tourist places,south india tourist places,coronavirus

गोकर्ण

गोकर्ण एक तीर्थ स्थल है जो कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित है। यह स्थान पर्यटकों के बीच अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां दो नदियां अग्निशिनि और गंगावली के संगम पर स्थित है। यह स्थान नदियों के ऐसे क्षेत्र में बसा है जो देखने में गाय के कान के रूप जैसा लगता है। इसी कारण इसे गौकर्ण के नाम से जाना जाता है। यहां महाबलेश्वर शिव मंदिर प्रमुख तीर्थ स्थल है जो यहां आने वाले सभी पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है। इस मंदिर में तमिल के प्रमुख कवियों अप्पार और सामबंदार की लिखी हुई कविताएं अंकित हैं जो भगवान तुलु नादु को समर्पित है।

tourist places,indian tourist places,south india tourist places,coronavirus

कोडैकनाल

कोडैकनाल पश्चिमी घाट में पलानी पहाड़ियों पर स्थित एक सुंदर हिल स्टेशन है। ये शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और लोकप्रियता के कारण हिल स्टेशनों की राजकुमारी के रूप में प्रसिद्ध है। तमिलनाडु के डिंडागुल जिले में स्थित शहर समुद्र तल से 2133 मीटर की ऊंचाई पर एक पठार के ऊपर है। कोडैकनाल के उत्तर में पहाड़ी है, जो विलपट्टी गांव और पालंगी गांव तक नीचे आती है। पूर्व में, पहाड़ियां लोअर पलानी हिल्स तक आती हैं। कोडैकनाल के दक्षिण में कम्बम घाटी है और पश्चिम में पठार है, जो मंजमपट्टी घाटी और अनामलई हिल्स तक जाता है। छुट्टी मनाने के लिये कोडैकनाल आज सबसे प्रसिद्ध गंतव्यों में से एक है। यह हनीमून जोड़ों का पसंदीदा स्पॉट है। वृक्षों के अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के साथ घने जंगल के बीच स्थित, चट्टानों और झरनों को देखना हो तो यहां जरूर जायें।

tourist places,indian tourist places,south india tourist places,coronavirus

कुमाराकोम

कुमाराकोम केरल में स्थित सुंदर द्वीपों का झुंड है। यह केरल का सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में एक है। केरल की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील, वेम्बानाड झील के तट पर बसा कुमारकोम अपने प्राचीन और मोहक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने आते हैं। यह स्थान कोट्टयम जिले से करीब 16 किमी दूर स्थित है। कुमारकोम में केरल का सबसे प्रसिद्ध पक्षी अभ्यारण्य भी है। यह अभयारण्य प्रवासी पक्षियों की विविधता का घर है और साइबेरियाई क्रेन को यहां अक्सर देखा जा सकता है। इसके अलावा, यह क्षेत्र समुद्री मछली की प्रजातियों के लिये भी जाना जाता है। यहां वेम्बनाड झील, अरुविक्कुझी झरना, कुमारकोम जलभराव, कुमारकोम समुद्रतट विशेष पर्टन स्थल हैं।

tourist places,indian tourist places,south india tourist places,coronavirus

कोवलम

कोवलम, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पास समुद्र के तट पर स्थित एक शहर है। तिरुवनंतपुरम से आपको इस मनोहारी समुद्र तट तक पहुंचने के लिए 16 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। कोवलम में तीन मुख्य बीच हैं, और इन बीचों पर जाने का सबसे सही समय, सुबह भोर में या देर शाम को है, क्योंकि इस समय आप उगते हुए या ढलते हुए सूरज का खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं। इस नजारे को देखकर आप खुश हो जाएंगे। ये तीनों बीच एक दूसरे के आजू-बाजू स्थित हैं और साथ-साथ चलते हैं और समुद्र के तट का लगभग 17 किलोमीटर का क्षेत्र कवर करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!