न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में लेना चाहते है घूमने का पूरा मजा, ले इन टिप्स की मदद

घूमने से पहले कई तैयारियों की जरूरत होती है ताकि सफ़र को आसान और सहज बनाया जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 May 2019 6:25:00

गर्मियों में लेना चाहते है घूमने का पूरा मजा, ले इन टिप्स की मदद

घूमना फिरना सभी को पसंद आता हैं, खासतौर से गर्मियों की छुट्टियों का मजा सभी लेना पसंद करते हैं। लेकिन गर्मियों की छुट्टियों में घूमने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखने की भी जरूरत होती हैं। क्योंकि गर्मियों के दिनों में बढ़ते तापमान की वजह से घूमना इतना आसान नहीं होता हैं। ऐसे में घूमने से पहले कई तैयारियों की जरूरत होती है ताकि सफ़र को आसान और सहज बनाया जा सकें। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही बेहतरीन ट्रेवलिंग टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इनके बारे में।

जरूरी कागजात न भूलें

पहले से टिकट बुक कर के जाएं। होटेल वगैरह भी पहले ही बुक कर लें। इसके साथ ही कुछ जरूरी कागजात मसलन आईडी प्रूफ, पैनकार्ड आदि अपने साथ रखना न भूलें। इनकी जरूरत कभी भी कहीं भी पड़ जाती है। इसलिए इन्हें सबसे पहले एक फोल्डर में रखें। इसके अलावा, इमर्जेंसी नंबर भी साथ रखें। अगर विदेश जा रहे हैं तो अपना ट्रैवलिंग इंश्योरेंस करना न भूलें। इन सबका ख्याल रखने से आपकी यात्रा आनंददायक होगी।

traveling tips,traveling tips in hindi,tips to make travel comfortable,summer traveling tips

तले खाने से बचें

गर्मी के मौसम में डायरिया या अपच का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में तले और ग्लूटेन फूड से बचें। खाना भले कम खाएं लेकिन लिक्विड लेते रहें। अपने साथ कुछ फल जरूर रखें। यात्रा के दौरान सलाद और फ्रूट चाट खा सकती हैं। इनसे शरीर को ऊर्जा मिलेगी और हाइड्रेशन भी गर्मियों में नारियल पानी हर जगह मिलता है और इससे बढ़िया कुछ नहीं।

ऐसे करें कपड़ों का चयन

अपनी यात्रा को खुशनुमा बनाने के लिए ट्रैवल डेस्टिनेशन का तापमान और मौसम के पूर्वामान की जांच कर लें। उसी के अनुसार कपड़े पैक करें। जिस जगह जा रहे हैं अगर वहां बहुत ठंड नहीं है तो आरामदेह सूती कपड़े रखें। सर्दी के हिसाब से कुछ गरम कपड़े भी रखें। वहीं ढीले और आरामदेह कपड़े रखना न भूलें। यात्रा करते समय आरामदेह अल्ट्रालाइट और कम्फर्टेबल जूतों का चुनाव करें। जहां जा रहे हैं अगर वहां गर्मी है तो कोशिश करें कि एकदम दोपहर में न निकलें। इससे आप जल्दी थक जाएंगे और घूमने का मजा भी नहीं आएगा।

traveling tips,traveling tips in hindi,tips to make travel comfortable,summer traveling tips

पहले बनाएं बजट

जहां जा रहे हैं वहां घूमने, रहने और खान-पीन की व्यवस्था की जानकारी जुटा लें। अपना बजट पहले से बना लें ताकि बाद में पैसों को लेकर आपको किसी तरह की चिंता या परेशानी का सामना करना न पड़े। अपने साथ नींबू, खट्टी-मीठी कैंडीज या चबाने के लिए कुछ साथ में जरूर रखें। लगेज हल्का रखें क्योंकि इस मौसम में जल्दी थकान होती है। उतना ही सामान रखें जितनी जरूरत हो। फर्स्ट एड बॉक्स या जरूरी दवाएं रखना न भूलें।

पानी रखेगा तरोताजा

गर्मी के मौसम में तेज धूप और पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जो थकान और बीमारी का कारण बनती है। घुमक्कड़ी का पूरा लुत्फ उठाने के लिए अपने साथ कूल केज ले जाएं। उसमें नींबू और पुदीने के पत्ते भी डाल लें, ताकि जब आप इसे पीएंगे तो ताजगी से भर जाएंगे। हलका भोजन करें। खाना भले न खाएं लेकिन नारियल पानी, नींबू पानी और जूस थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें।

काम आएगा सनस्क्रीन

गर्मी में सनस्क्रीन व सनग्लास बेहद काम के होते हैं। धूप से आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लासेस जरूर पहनें। सनस्क्रीन बाहर निकलने से 20 मिनट पहले इसका इस्तेमाल करें, ताकि सूर्य की नुकसानदेह अल्ट्रवायलेट किरणे त्वचा को हानि न पहुंचाएं। डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद आराम बहुत जरूरी है। अपनी यात्रा का समझदारी से प्लान बनाएं, ताकि आप इधर-उधर न भागें और अपने आपको अनावश्यक रूप से थकाएं नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर