न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहाड़ों की खूबसूरती के लिए प्रसिद्द है झारखंड का नेतरहाट, करें यहां की सैर

झारखंड एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है लेकिन ज्यादा लोगों को इस राज्य की खूबसूरती के बारे में नहीं पता है,हम आपको बतायेगे नेतरहाट (Netarhat) की खूबसूरती के बारे में

Posts by : Anuj | Updated on: Wed, 08 Jan 2020 4:05:32

पहाड़ों की खूबसूरती के लिए प्रसिद्द है झारखंड का नेतरहाट, करें यहां की सैर

आप सभी ने पहाड़ों की खूबसूरती ज्यादातर उत्तराखंड (Jharkhand) या हिमाचल प्रदेश में देखी होगी। पहाड़ी इलाकों का नाम लेते ही केवल शिमला मनाली ही याद आते हैं। लेकिन हम आप को बताना चाहेंगे कि पहाड़ की सुंदरता आपको केवल यहीं नहीं बल्कि झारखंड में इससे ज्यादा देखने को मिलेगी। झारखंड एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है लेकिन ज्यादा लोगों को इस राज्य की खूबसूरती के बारे में नहीं पता है,हम आपको बतायेगे नेतरहाट (Netarhat) की खूबसूरती के बारे में-

नाम के पीछे की कहानी

स्थानीय भाषा में नेतरहाट का मतलब होता है बांस का बाजार। ग्रामीण बुजुर्ग बताते हैं कि बांस की अधिकता के कारण इस स्थान का नाम नेतरहाट पड़ा। रांची से 144 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेतरहाट स्कूल को लेकर यह प्रसिद्ध रहा है, जबकि अन्य राज्यों में रहने वाले कम लोग ही जानते होंगे कि यहां की वादियां काफी खूबसूरत है। जंगल, पहाड़ और झरने नेतरहाट की खूबसूरती बढ़ाते हैं।

netarhat jharkhand tourism,netarhat from jharkhand,netarhat in jharkhand,jharkhand tourism resort netarhat,jharkhand tourism netarhat,tourist places in jharkhand netarhat,travel,tourism,travel tips,holidays

मंगोलिया प्वाइंट

अगर आपको ढलता सूरज देखना है तो नेतरहाट का मंगोलिया प्वाइंट इस दृश्य के लिए मशहूर है। मंगोलिया प्वाइंट इसे इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके पीछे एक कहानी है। यह प्वाइंट एक ब्रिटिश लड़की मंगोलिया की प्रेम कहानी के लिए भी जाना जाता है। जो एक चरवाहे की बांसुरी की धुन से प्रेरित होकर उससे प्रेम करने लगी थी। पिता के विरोध करने पर उसने यहां से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। उसी प्रेम दिवानी के नाम पर इस सनसेट प्वाइंट का नाम मंगोलिया प्वाइंट पड़ा।

यहां से देखें उगते सूरज का नजारा

नेतरहाआ के घने जंगलों के बीच सूर्योदय देखना पर्यटकों के लिए शानदार अनुभव रहता है। अगर आप नेतरहाट जाएं तो उगते सूर्य का आकर्षक नजारा देखना न भूलें। यह नयनाभिराम दृश्य आंखों में हमेशा के लिए घर कर जाते हैं।

netarhat jharkhand tourism,netarhat from jharkhand,netarhat in jharkhand,jharkhand tourism resort netarhat,jharkhand tourism netarhat,tourist places in jharkhand netarhat,travel,tourism,travel tips,holidays

ये हैं यहां के खास स्थान

नेतरहाट आवासीय विद्यालय, मैग्नोलिया प्वाइंट, नासपाती बागान, अपर घघरी, लोदफॉल, शैले हाउस, पलामू बंगला आदि स्थानों की सुंदरता नेतरहाट की खुबसूरती में चार चांद लगा देती है। पहाड़ों की ऊंची-ऊंची चोटियों व खाईयों से यहां की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां की वादियां में चलने वाली ठंडी हवा मन के तार को बरबस ही छेडऩे लगती है।

कैसे पहुंचें

नेतरहाट रांची से 144 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देश के कई प्रमुख स्टेशनों से रांची के लिए ट्रेनें उपलब्ध हैं। रांची से नेतरहाट बस या टैक्सी से आसानी से जा सकते हैं। रांची के लिए देश के सभी प्रमुख शहरों से हवाई सेवा भी उपलब्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!