न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होटल में रूम बुक करते समय हो सकती हैं आपके पैसों की बचत, रखें इन बातों का ध्यान

कुछ तरीकों को अपनाकर आप होटल में रूम बुक करते समय पैसों की बचत की जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Sep 2020 5:17:36

होटल में रूम बुक करते समय हो सकती हैं आपके पैसों की बचत, रखें इन बातों का ध्यान

कोरोना के इस कहर में सभी अपने घरों में कैद थे। हांलाकि अब धीरे-धीरे बाजार खुलने लगे है और लोग सावधानी के साथ काम पर जाने लगे हैं। कई लोग अवसाद ग्रसित हो चुके हैं और इसे दूर करने के लिए बाहर घूमने की चाह रखते हैं। इसके लिए बाहर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी देखनी पड़ती हैं जो कि तट्रिप का एक बड़ा और महत्वपूर्ण खर्चा होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की कुछ तरीकों को अपनाकर आप होटल में रूम बुक करते समय पैसों की बचत की जा सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ध्यान रखने वाली बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रूम बुक करते समय आपके पैसे बचाने का काम करेगी।

- आजकल बड़े होटलों के अलावा कई छोटे-छोटे होटल भी खुल गए हैं, जो कि शहर की मैन लोकेशन पर नहीं होते। अगर ये किसी मैन लोकेशन पर भी होते हैं तो किन्ही गलियों में खुले होते हैं। इसलिए होटल बुक करने से पहले होटल की लोकेशन जरुर देख लें कि वहां से पब्लिक ट्रांसपोर्ट आसानी से मिल सकता है या नहीं? साथ ही वहां तक पहुंचना आसान है या नहीं?

travel tips,travel tips in hindi,booking a hotel room,save money for hotel room

- आजकल सभी होटल इंटरनेट से जुड़े होते हैं और ऑनलाइन बुकिंग करते हैं, इससे होटल को लेकर रिव्यू भी इंटरनेट पर मिल जाते हैं। इसलिए होटल में कमरा बुक करने से पहले लोगों के रिव्यू जरुर देख लें कि उस होटल की सर्विस कैसी है, या फिर कोई और घपला तो नहीं है?

- कई बार अपनी गाड़ी से किसी दूसरे शहर में जाते हैं तो आपको होटल में कमरे के साथ अपनी गाड़ी के बारे में भी सोचना पड़ता है। इसलिए होटल बुक करने से पहले पार्किंग के बारे में पूछ लें ताकि आपकी गाड़ी सुरक्षित रह सके। दरअसल कई होटल पार्किंग की व्यवस्था तो रखते हैं, लेकिन बाद में उसके चार्ज भी लेते हैं। इसलिए पहले भी पार्किंग चार्ज को लेकर बातचीत कर लें।

- वैसे तो कई होटल में रात के लिए रुम बुक करने पर ब्रैकफास्ट होटल की तरफ से ही होता है, लेकिन आप बेझिझक होटल स्टाफ से ब्रैकफास्ट को लेकर बातचीत कर लें कि इसका अतिरिक्त चार्ज होगा या नहीं, या फिर इसका निश्चित समय तो नहीं है। साथ ही वेज या नॉनवेज को लेकर भी कोई सवाल हो तो पूछ लें।

travel tips,travel tips in hindi,booking a hotel room,save money for hotel room

- कई बार किसी प्रोगाम या समारोह के लिए एक साथ होटल में कई कमरे बुक करने होते हैं। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन बुकिंग के बजाय होटल जाकर कमरे देखकर ही कोई फैसला करें। साथ ही होटल स्टाफ से सुविधा को लेकर हर बात के लिए खुलकर बात करें कि वो क्या-क्या फ्री देंगे और किसका चार्ज लेंगे। साथ ही ये भी पूछे कि लोगों की संख्या को लेकर कोई नियम कानून है या नहीं।

- होटल में जब कभी भी कमरा बुक करें तो जमकर मोल-भाव करें, क्योंकि होटल में मोल-भाव करके आप आराम से अच्छे खासे पैसों की बचत कर सकते हैं। कई होटल वाले ज्यादा दाम मांगते हैं, लेकिन मोल भाव करने पर वो आसानी से दाम कम कर देते हैं।

- जब कभी भी होटल बुक करना हो तो चाहे वो ऑनलाइन हो या नहीं... हमेशा सीधे होटल में बात करें। अगर आप ऑनलाइन बुकिंग भी करवा रहे हैं तो फोन से होटल मैनेजमेंट से बात कर लें और जमकर सवाल पूछे। साथ ही कभी भी दलाल आदि के चक्कर में ना फंसे और सीधे ही होटल में जाकर कमरा बुक करें।

- हमेशा होटल का कमरा बुक करने से पहले होटल के चार्ज और टैक्स के बारे में खुलकर बात कर लें, ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!