न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर ड्रेसिंग टेबल को सजाने और व्यवस्थित रखने के टिप्स

ज्‍यादा इस्तेमाल होने की वजह से यह गंदा भी ज्‍यादा होता है और इसलिए इसकी साफ-सफाई भी उतनी ही जरूरी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jun 2020 12:08:59

घर पर ड्रेसिंग टेबल को सजाने और व्यवस्थित रखने के टिप्स

ड्रेसिंग टेबल घर के जरूरी फर्नीचर्स में से एक है जिसका इस्तेमाल हर रोज होता है। ऑफिस जाने की जल्‍दी हो या पार्टी के लिए तैयार होना हो, अच्छे से रेडी होने में कोई कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए, आखिर मामला अच्छे दिखने का है। लेकिन बात भागदौड़ में तैयार होने की हो या आराम से, जब तक मेकअप का सारा सामान एक साथ नहीं होता, कोई ना कोई कमी रह ही जाती है। शायद इसी सोच को ध्यान में रखते हुए ड्रेसिंग टेबल बनाया गया है, जहां बैठकर आप फुर्सत से खुद को निखार सकती हैं। ज्‍यादा इस्तेमाल होने की वजह से यह गंदा भी ज्‍यादा होता है और इसलिए इसकी साफ-सफाई भी उतनी ही जरूरी है।

- आपको सजना-संवरना अच्‍छा लगता है लेकिन ड्रेसिंग टेबल को व्‍यवस्थित (घर को क्लीन और आर्गेनाइज कैसे करें) रखना नहीं आता है तो चलिए हम आपको बताते हैं, कैसे इन आसान से टिप्‍स को अपनाकर आप ड्रेसिंग टेबल को सजा सकती हैं।

tips to organize dressing table,dressing table,dressing table decorating tips,household tips,home decor tips

- सबसे पहले तो यह काम करें कि ड्रेसिंग टेबल पर मेकअप प्रोडक्ट्स की भरमार ना करें। अगर किसी मेकअप प्रोडक्‍ट की एक्सपायरी डेट निकल गई है तो उसे सजाकर रखने के बजाए फेंक दें क्‍योंकि उन्‍हें रखने का कोई फायदा नहीं है, वह बेवजह ही आपके ड्रेसिंग टेबल की जगह घेरते हैं।

- अगर आपको ड्रेसिंग टेबल पर बिंदी चिपकाने की आदत हैं तो इसे बदल डालें। यह ना सिर्फ दिखने में ही खराब नहीं लगता है बल्कि इससे शीशे पर भी निशान पड़ जाते हैं। इसलिए ड्रेसिंग टेबल के ऊपर खाली पड़े बिंदी स्टिकर को ना फेंकें, बल्कि इनका इस्तेमाल बिंदी को वापस रखने के लिए ही करें।

- ड्रेसिंग टेबल का इस्तेमाल हर रोज किया जाता है इसलिए इसके शीशे भी चमकते हुए होने चाहिए। शीशे को साफ करने के लिए एक कपड़े के टुकड़े को सिरके में भिगोकर इससे पोंछे। फिर किसी सूखे कपड़े से इसे पोंछ दें।

- ड्रेसिंग टेबल के बगल में एक डस्टबिन जरूर रखें, जिसमें टिश्यूज, यूज्ड कॉटन बॉल्स और टूटे हुए बालों को डाल सकें।

tips to organize dressing table,dressing table,dressing table decorating tips,household tips,home decor tips

- ड्रेसिंग टेबल साफ नजर आए, इसके लिए कंघों को हमेशा स्टैंड में ही रखें, इसे इधर-उधर ना रखें।

- मेकअप ब्रश और टूल्स को हमेशा ड्रेसिंग टेबल में बने बॉक्स में ही रखें। इसके अलावा अगर मेकअप के सामानों को ऊपर रख रही हैं तो ज़िप लॉक बैग में ही रखें।

- डेली इस्तेमाल होने वाले मेकअप प्रोडक्ट्स को इस तरह से व्यवस्थित करें, जिससे वह आसानी से मिल जाएं।

- हर रोज मेकअप करने के बाद ड्रेसिंग टेबल को साफ करने की आदत जरूर डालें। अगर मेकअप करने के बाद समय ना मिले तो पूरे दिन में कभी भी साफ कर लें।

- अगर आप ड्रेसिंग टेबल पर अपने गहनों को रख रही हैं तो उन्हें इस तरह रखें कि वह क्लींजर और अल्कोहल कंटेनिंग प्रोडक्ट्स के संपर्क में ना आए।

- इस खास चीज को सिर्फ एक फर्नीचर ना समझे और इसे सहेज कर रखें। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद