न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छुट्टियों में इन हिल स्टेशन पर जाना डाल सकता है आपको परेशानी में, मजा बन सकता हैं सजा

अभी के समय में भारत के लगभग सभी हिल स्टेशन ओवर टूरिज्म के शिकार हो गए हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Jun 2019 7:52:02

छुट्टियों में इन हिल स्टेशन पर जाना डाल सकता है आपको परेशानी में, मजा बन सकता हैं सजा

छुट्टियों के दिनों में सभी घूमने जाना पसंद करते है और ऐसी जगह का चुनाव करते हैं जो उनको सुकून दे और मन को शान्ति प्रदान करें। ऐसे में ज्यादातर लोग इन दिनों में हिल स्टेशन पर घूमने जाना पसंद करते हैं और प्राकृतिक नज़रों का मजा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभी के समय में कुछ जगहों पर घूमने जाना मजा की जगह सजा का कारण बन सकता हैं। जी हाँ, अभी के समय में भारत के लगभग सभी हिल स्टेशन ओवर टूरिज्म के शिकार हो गए हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

travel tips,hill station,over tourism issue

उत्तराखंड
उत्तराखंड के प्रमुख हिल स्टेशन नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार में तो आलम यह है कि यहां होटल फुल हो चुके हैं। टूरिस्ट सड़कों पर सो रहे हैं। कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। गाडियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्पेस तक नहीं है। नैनीताल की बात करें तो यहां पर 2 हजार चार पहिया गाड़ियों के लिए पार्किंग स्पेस है। लेकिन यहां हर रोज 6 हजार तक गाड़ियां आ रही हैं। वीकेंड में तो हालत और भी खराब होते जा रहे हैं।

travel tips,hill station,over tourism issue

हालात यह हैं कि टूरिस्ट यहां सड़क, पार्किंग से लेकर फुटपाथ पर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। पानी की भी दिक्कत टूरिस्ट को परेशान कर रही है। टूरिस्टों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए हैं। ट्रैफिक की बिगड़ती व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन अब पर्यटकों की गाड़ियों को नैनीताल से काफी पहले ही रोक रहे हैं। प्रशासन के इस कदम से होटल मालिक जबर्दस्त नाराज हैं। उनका कहना है कि प्रशासन के इस कदम से बिजनेस को नुकसान पहुंच रहा है। टूरिस्ट होटल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

travel tips,hill station,over tourism issue

चार धाम यात्रा
चार धाम यात्रा होने के कारण टूरिस्ट और भी बढ़ गए हैं। स्थानीय निवासी बताते हैं कि हरिद्वार में सिंह द्वार और सप्तऋषि के बीच 4 किमी की दूरी है, लेकिन यहां 11 संकरे मोड़ हैं। यहां एक बार में एक ही गाड़ी गुजर पाती है और गाडियों की रफ़्तार कम हो जाती है। यहां हाईवे कंस्ट्रक्शन भी चल रहा है जिससे स्थिति यहां और भी खराब हो गई है।

travel tips,hill station,over tourism issue

हिमाचल प्रदेश
इसी तरह हिमाचल प्रदेश में भी टूरिस्ट इतने पहुंच गए हैं कि यहां स्थानीय लोग परेशान है। शिमला और मनाली तो भीड़ के कारण चोक हो चुके हैं। यदि आप शिमला और मनाली जाने की तैयारियां कर रहे हैं तो एक बार प्लान पर जरूर सोच लें। क्योंकि शिमला और मनाली दोनों ही जगह लोग बीच रास्तों से वापस लौट रहे हैं।

travel tips,hill station,over tourism issue

शिमला पहले से ही पानी, पार्किंग स्पेस और भीड़ से जूझ रहा है तो वहीं मनाली के भी हालात इसी तरह हैं। मनाली की मशहूर मॉल रोड पर चलने तक के लिए लोगों को जगह नहीं है। लोग मनाली और शिमला के पास मणिकरण, कसौल, तोष की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन युवा टूरिस्ट इन ठिकानों पर पहले से ही रुके हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका