न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मो‍बाइल एक्‍सेसरीज की खरीददारी के लिए बेस्‍ट हैं दिल्‍ली के ये 5 मार्केट्स, करें दिल खोलकर शॉपिंग

आज हम आपके लिए दिल्‍ली के ऐसे मार्केट्स की जानकारी लेकर आए हैं जो मो‍बाइल एक्‍सेसरीज की खरीददारी के लिए बेस्ट हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Apr 2019 8:03:19

मो‍बाइल एक्‍सेसरीज की खरीददारी के लिए बेस्‍ट हैं दिल्‍ली के ये 5 मार्केट्स, करें दिल खोलकर शॉपिंग

आज के समय में सभी लोगों के लिए मोबाइल शरीर का अभिन्न अंग बन चूका हैं और इसके चलते व्यक्ति जितना ध्यान अपना रखता है उससे कहीं ज्यादा मोबाइल का रखता हैं। यहाँ तक की फैशन के इस जमाने में व्यक्ति अपने मोबाइल को अपडेट रखना पसंद करता हैं और इससे जरूरी हर चीज खरीदने की इच्छा रखता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए दिल्‍ली के ऐसे मार्केट्स की जानकारी लेकर आए हैं जो मो‍बाइल एक्‍सेसरीज की खरीददारी के लिए बेस्ट हैं। तो आइये जानते है इन मार्केट्स के बारे में।

* गफ्फार मार्केट

दिल्‍ली के फेमस इलाके करोल बाग से सटे हुए गफ्फार मार्केट को मोबाइल मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर मोबाइल से जुड़ा हर सामान सस्‍ते दामों में मिल जाता है। यहां आपको मोबाइल कवर, मोबाइल बैग और हेडफोन वगैरह बहुत ही अच्‍छे और वैरायटी में मिलते हैं। मगर, यहां मिलने वाले सामना के साथ आपको कोई गारंटी और वॉरंटी नहीं मिलती।

* नेहरू प्‍लेस

वेस्‍ट दिल्‍ली के नेहरू प्‍लेस को एलेक्‍ट्रॉनीक आइटम्‍स का सबसे बड़ा मार्केट माना जाता है। इस मार्केट में आपको लैपटॉप से लेकर मोबाइल और मोबाइल एक्‍सेसरीज सभी सस्‍ते दामों में मिल जाती हैं। इस मार्केट की अच्‍छी बात यह है कि यहां से आप गारंटी और वॉरंटी के साथ सामान खरीद सकती हैं। आप यहां से मोबाइल से जुड़ा हर सामान सस्‍ते दामो में खरीद सकती हैं। यहां आप सस्‍ते और अच्‍छे टेम्‍पर्ड ग्‍लास भी अपने मोबाइल पर लगवा सकती हैं।

* भागिरथी मार्केट

लाल किला के बिलकुल सामने एक मार्केट है जो केवल दिल्‍ली में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में सस्‍ते बिजली के सामान, एलेक्‍ट्रोनिक आइटम्‍स और मोबाइल के लिए फेमस है। यहां आपको बेहद सस्‍ते दामों में हर चीज मिल जाएगी। खासतौर पर अगर आपको सस्‍ती और खूबसूरत मोबाइल एक्‍सेसरीज चाहिए तो आपके लिए मार्केट बहुत ही अच्‍छा है। आपको मोबाइल एक्‍सेसरीज में यहां पर डिजाइनर हेड फोन, ईयर फोन, मोबाइल कवर और मोबाइल बैग्‍स मिल जाएंगे। इस मार्केट में आपको ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड दोनों तरह का सामान मिल जाएगा। आप यहां पर बार्गेंनिंग भी कर सकती हैं।

* कमला मार्केट

कमला मार्केट को स्‍टूडेंट मार्केट भी कहा जाता है क्‍योंकि यह दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के पास है और यहां पर हर वक्‍त स्‍टूडेंट्स की भीड़ लगी रहती है। स्‍टूडेंट्स की वजह से यहां पर हर सामान सस्‍ता मिलता है। बेस्‍ट बात तो यह है कि स्‍टूडेंट की पसंद को ध्‍यान में रखते हुए यहां के दुकनदान नई-नई एक्‍सेसरीज लाते रहते हैं। यहां मोबाइल एक्‍सेसरीज के अलावा सस्‍ते कपड़े, गहने और फुटवेयर भी मिलते हैं।

* पालिका बाजार

दिल्‍ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्‍लेस में मौजूद पालिका बाजार एक अंडर ग्राउंड मार्केट है। इस मार्केट में आपको काफी फैंसी सामान मिल सकता है। आउटफिट से लेकर छोटे एलेक्‍ट्रॉनिक आइटम तक सभी कुछ आप यहां से सस्‍ते दामों में खरीद सकती हैं। अगर आपको अच्‍छी और सस्‍ती मोबाइल एक्‍सेसरीज की तलाश है तो आप इस मार्केट से शॉपिंग कर सकती हैं। बस यहां आपको शॉपिंग करते वक्‍त थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। यहां आप बार्गेंनिंग जरूर करें। यहां आपको मोबाइल एक्‍सेसरीज की कई वैरायटी मिल जाएगीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका