न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है देश की ये 5 खूबसूरत झीलें, मिलेगा प्राकृतिक नजारों का सुख

आज हम आपके लिए देश की खूबसूरत झीलों से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 May 2019 7:22:05

गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है देश की ये 5 खूबसूरत झीलें, मिलेगा प्राकृतिक नजारों का सुख

गर्मियों की छुट्टियों में सभी की चाहत होती है कि अपने परिवार संग घूमने के लिए ऐसी जगहों पर जाया जाए जो ठंडक प्रदान करें और अपने प्राकृतिक नजारों से दिल को खुश कर दे। ऐसे में घूमने के लिए देश की खूबसूरत झीलों से बेहतर क्या हो सकता हैं जो अपने नजारों से दिल को सुकून पहुंचाए। इसलिए आज हम आपके लिए देश की खूबसूरत झीलों से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इन झीलों के बारे में।

चंद्र ताल( हिमाचल प्रदेश)

4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह झील हिमाचल प्रदेश के स्पिति जिले में स्थित है। इसके नाम का अर्थ चांद की झील है जिसका यह नाम अर्द्ध चंद्र के आकार की वजह से पड़ा है। यहां जाने का सबसे अच्छा वक्त मई से मध्य सितम्बर तक है। यहां कैम्पिंग के लिए अच्छे स्थान है। इस झील की खास बात है कि इस झील में भरने वाले पानी का स्त्रोत कहीं नजर नहीं आता है जिस कारण माना जाता है कि इस झील में किसी भूमिगत स्त्रोत से पानी आता होगा।

summer tourist places,indian tourist places,indian lake,beautiful lake

गुरूडोंगमार झील(सिक्किम)

विश्व की सबसे ऊंची झीलों में से एक यह झील नवम्बर से मई के महीनों के दौरान पूरी तरह जमी रहती है। एक किंवदंती के अनुसार स्थानीय लोगों के आग्रह पर गुरुनानक देव जी ने झील में एक जगह पर डांग(छड़ी) मार कर बर्फ तोड़ कर कहा था कि उस जगह पर पानी कभी नहीं जमेगा। लोगों का विश्वास है कि इसी वजह से आज भी इस झील का एक हिस्सा कभी नहीं जमता है। यहां तक पहुंचने के लिए राजधानी गैंगटोक से एक बेहद लम्बा रास्ता तय करना पड़ता है।

त्सो मोरिरी(लद्दाख)

लेह के दक्षिण-पूर्व में 250 किलोमीटर दूर बेहद ऊचांई पर स्थित त्सो मोरिरी झील विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों तथा जानवरों का आवास भी है। इस झील की सैर के दौरान कुछ खूबसूरत जीवों तथा पक्षियों से भी पर्यटकों का सामना होता है। रास्ते में ही गंधक युक्त गर्म पानी वाली चुमथांग स्प्रिंग्स भी आती है। इस झील तक जाने के लिए पहले परमिट लेना जरूरी है।

summer tourist places,indian tourist places,indian lake,beautiful lake

लोकटक झील(मणिपुर)

मणिपुर के बिशनपुर जिले में स्थित यह एक बेहद खास झील है। यह विश्व की एकमात्र ऐसी झील है जिसमें तैरते हुए टापू पाए जाते हैं। 286 वर्ग मील में फैली यह झील अपने आप में एक अलग पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करती है। संकटग्रस्त 'ब्रो एंटलरैड डियर' नामक हिरण इसके टापुओं पर पाए जाते हैं। यह झील 64 तरह की मछलियों का भी घर है। यहां से सालाना 1500 टन मछलियां पकड़ी जाती है।

पैंगोंग झील(लेह)

आमिर खान और करीना कपूर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' का क्लाइमैक्स इसी झील के किनारे फिल्माया गया था। इसके नाम का अर्थ लम्बी, संकरी, मनमोहक झील है। लेह से यहां तक पहुंचने में 5 घंटे लगते है। टूरिस्ट सीजन में झील का शानदार किनारा पर्यटकों के लिए खुला रहता है। ठहरने के लिए झील के निकट तम्बुओं या कमरों में से किसी को भी चुन सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर