न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चांद की चांदनी बढ़ाती हैं इन 4 जगहों की खूबसूरती, दिखता है मनमोहक नजारा

आज हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जिन पर चांद की रोशनी डलते ही, वे और भी खूबसूरत लगने लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Nov 2019 3:46:21

चांद की चांदनी बढ़ाती हैं इन 4 जगहों की खूबसूरती, दिखता है मनमोहक नजारा

हमारे देश में घूमने के लिए कई जगहें हैं जो अपनी खूबसूरती से पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। लेकिन कई जगहें ऐसी भी होती हैं जो दिन के उजाले में तो खूबसूरत दिखती ही हैं, लेकिन रात को चांद की चांदनी में ओए भी मनमोहक लगती है। आज हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जिन पर चांद की रोशनी डलते ही, वे और भी खूबसूरत लगने लगती हैं। तो आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में।

tourist places,indian tourist places,beautiful places,moonlight places

दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल)

अमृतसर, पंजाब में स्थित दरबार साहिब न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि रात के वक्त इस पवित्र स्थान खूबसूरती सबसे अलग होती है। सोने से बने इस मंदिर पर जब चांद की किरणें पड़ती हैं तो वहां मौजूद लोगों को मानसिक शांति के साथ-साथ उनकी आंखों को खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलते हैं।

केरल

वैसे तो केरल में बोटिंग का मजा आप दिन में ही ले सकते हैं। मगर रात के वक्त चांद की रोशनी पड़ते ही यहां के कई इलाके चमक उठते हैं और उनकी खूबसूरती काफी ज्यादा बढ़ जाती है। झील के पानी पर पड़ती चांद की किरणें, बोटिंग के लुत्फ को और भी दोगुना कर देती हैं।

tourist places,indian tourist places,beautiful places,moonlight places

ताजमहल

ताजमहल के बारे में तो आप सब जानते ही हैं कि चांद की रोशनी पड़ते ही इस जगह से हसीन और कुछ भी नहीं रहता। यूं तो ताजमहल शाम के 6-7 बजे के करीब बंद कर दिया जाता है। मगर पूर्णिमा से दो दिन पहले 3 दिन तक आप ताजमहल का दीदार रात के वक्त भी कर सकते हैं। पूर्णिमा की रात ताजमहल दूध जैसा चमकता है। उस दौरान ताजमहल को देखने वाले लोग ताउम्र उसकी खूबसूरती को भूल नहीं पाते।

दिल्ली का एन.सी.आर

दिल्ली का हौज खास विलेज, कुतुब मीनार, लाल किला, गुरुद्वारा बंगला साहिब, इंडिया गेट और लोटस टेंपल जैसी फेमस जगहें जहां दिन में खूबसूरत नजर आती हैं, वहीं रात में भी इनकी खूबसूरती किसी जन्नत के नजारों से कम नही होती। अगर आप दिल्ली-एन.सी.आर में घूमने जाते हैं, तो वहां भी आपको रात के वक्त दिन जितनी ही चहल-पहल देखने को मिलेगी। अगर आप रात के वक्त फैमिली संग घूमने का प्लान कर रहे हैं तो दिल्ली का इंडिया गेट आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा। रात की खूबसूरती का लुत्फ उठाने रोजाना यहां हजारों लोग आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान