न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2018 : तमिलनाडु का उच्ची पिल्लयार गणेश मंदिर, जाना जाता है अपनी वास्तुकला के लिए

हम भी आपके लिए गणेश जी का एक ऐसा मंदिर लेकर आए हैं जो बहुत ही पुराना हैं और अपनी वास्तुकला के लिए जाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Sep 2018 12:17:05

Ganesh Chaturthi 2018 :  तमिलनाडु का उच्ची पिल्लयार गणेश मंदिर, जाना जाता है अपनी वास्तुकला के लिए

चारों तरफ गणेशोत्सव की धूम देखी जा सकती हैं। गणपति के मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की कतारें लगी हुई हैं। सभी चाहते है कि गणेशोत्सव के इस पावन पर्व में गणपति के दर्शन कर खुद को आनंद की अनुभूति करवाई जाए। इसलिए भक्तगण के अनके मंदिरों के दर्शन करने जाते हैं। आज हम भी आपके लिए गणेश जी का एक ऐसा मंदिर लेकर आए हैं जो बहुत ही पुराना हैं और अपनी वास्तुकला के लिए जाना जाता हैं। हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु के उच्ची पिल्लयार गणेश मंदिर के बारे में। तो आइये जानते है इस मंदिर के बारे में।

तमिलनाडु के त्रिची में उच्ची पिल्लयार, भगवान गणेश का बहुत ही बड़ा मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 7वीं शताब्दी में हुआ था। इस मंदिर की ऊंचाई 273 फुट है। इस मंदिर का रास्ता 400 सीढ़ियों को तय करके ही आता है। पौराणिक साक्ष्य बताते हैं कि यह वो स्थान है जो भगवान गणेश और रावण के भाई विभिषण से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली घटना से संबंध रखता है।

इस मंदिर की वास्तुकला देखने ही बनती है। इस मंदिर को रॉक फोर्ट मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यह मंदिर 86 फीट ऊंचे विशाल पत्थर पर बना है। माना जाता है कि इस पत्थर को काटना सबसे पहले पल्लवों ने शुरू किया था, लेकिन विजयनगर साम्राज्य के अंतर्गत मदुरई के नायकों ने इस मंदिर को पूर्ण किया। इस मंदिर को निहारने लोग दूर दूर से यहां आते हैं। यह प्राचीन मंदिर है इसलिए पूरी तरह से भारतीय पुरातात्विक विभाग के अंतर्गत सुरक्षित है। रात के समय इस मंदिर का जनमगाता स्वरूप और भी देखते बनता है।

uchi pillayar ganesh temple,tamil nadu,ganesh temple,ganesh chaturthi 2018

इस मंदिर से एक पौराणिक कहानी भी जुड़ी हुई है, ऐसा माना जाता है कि रावण के वध के बाद प्रभु राम ने भेट के रूप में विभीषण को रंगनाथ की एक मूर्ति दी थी। जो भगवान विष्णु का ही रूप है। जब यह मूर्ति विभीषण को दी गई तो सभी देवताओं इस बात का विरोध किया। इस मूर्ति की स्थापना के लिए विभीषण आगे बढ़ें और तमिलनाडु के त्रिची पहुंच गए। लेकिन इस मूर्ति के साथ एक तथ्य बी जुड़ा था वो यह था कि यह मूर्ति एक बार जहां रख दी जाएगी वहीं स्थापित हो जाएगी।

चूकि विभीषण बहुत चल चुके थे तो उनका स्नान करने का मन हुआ । सामने कावेरी नदी बह रही थी। नदी में स्नान के उद्देश्य से वे किसी को ढूंढने लगे। तभी उस स्थान पर एक चरवाहे बालक के रूप में भगवान गणेश का आगमन हुआ। विभीषण ने वो मूर्ति उस बालक के हाथ में थमा दी और कहा कि इसे जमीन पर न रखना। लेकिन जैसे ही विभीषण स्नान के लिए कावेरी नदी में उतरा, भगवान गणेश ने वो प्रतिमा जमीन पर रख दी।

यह देख विभीषण क्रोधित हो गया, और उस बालक के गुस्से से दौड़ा। विभीषण को आते देख भगवान गणेश वहां से भागकर एक पहाड़ी चोटी पर जा बैठे। आगे रास्ता नहीं था इसलिए बालक को वहीं रूकना पड़ा। बालक के इस व्यवहार से क्रोधित होकर विभीषण ने भगवान गणेश के सर पर वार किया। वार के बाद भगवान अपने स्वरूप में आए जिसके बाद विभीषण ने अपने किए की माफी मांगी। तब से गणेश भगवान इस ऊंची पहाड़ी पर विराजमान है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका