न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं के लिए दुनिया के 5 सबसे सुरक्षित शहर, छुट्टियों में ले यहाँ घूमने का मजा

क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते है जहां घर में ताला ना लगाना पड़े। घर में कभी चोरी ना हो। जब दिल चाहे आप घर से निकल आएं सड़कों पर घूमें-फिरें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 16 May 2019 4:26:49

महिलाओं के लिए दुनिया के 5 सबसे सुरक्षित शहर, छुट्टियों में ले यहाँ घूमने का मजा

क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते है जहां घर में ताला ना लगाना पड़े। घर में कभी चोरी ना हो। जब दिल चाहे आप घर से निकल आएं सड़कों पर घूमें-फिरें। जिस वक़्त जो दिल चाहे वो करें। दिल में ये ख़ौफ़ ना हो कि कोई आपके घर में चोरी कर सकता है, नुक़सान पहुंचा सकता है। अब आप सोचेंगे ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लोग तो ताला तोड़कर चोरी कर लेते हैं। दिन-दहाड़े जेब काट लेते हैं। और बे-वक़्त घर से निकलने की तो सोच ही नहीं सकते खासकर महिलाएं। तो जनाब हम आपको बता दें आप ग़लत सोच रहे हैं। ऐसे बहुत से शहर हैं, जहां लोग निडर होकर जीवन जीते हैं। इन्हें दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर कहा जाता है।

द इकनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने लोगों के रहने के लिहाज़ से दुनिया के कुछ सबसे सुरक्षित शहरों की रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा, आधारभूत स्थायित्व, स्वास्थ्य की सुविधा और डिजिटल सिक्योरिटी टेक्नालॉजी का ख्याल रखा गया है। इतना ही नहीं इस रैंकिंग को बनाते वक्त ये भी देखा गया है कि आपके पड़ोस में बेहतर पड़ोसी रहते हैं या नहीं या फिर सुरक्षित होना बोरियत पैदा करने वाला तो नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों के बारे में

safest place in world,osaka city japan,sydney,singapore,stockholm,amsterdam,holidays,travel

* जापान का ओसाका शहर :

इस फ़ेहरिस्त में सबसे ऊपर नाम है जापान के ओसाका शहर का। ये शहर जापान की राजधानी टोक्यो से सटा हुआ है। वैसे तो पूरे जापान के माहौल में ग़ज़ब का सुकून है। लेकिन, ओसाका की बात ही कुछ और है। सुकून की बड़ी वजह शायद यहां के लोगों में सुरक्षा का गहरा एहसास है। लोग कहीं खुले में बैठे होते हैं तो भी अपना लैपटॉप तक छोड़ कर जा सकते हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि उसे कोई उठा कर नहीं ले जाएगा।

safest place in world,osaka city japan,sydney,singapore,stockholm,amsterdam,holidays,travel

* एमस्टर्डम :

नीदरलैंड्स की राजधानी एमस्टर्डम की आबादी दस लाख से भी कम है और यह अपेक्षाकृत छोटा शहर है। यहां के लोग बहुत शांत, खुश मिज़ाज और मददगार हैं। यहां रहने वालों के चेहर पर अजीब तरह का सुकून देखने को मिलता है। शहर के दूर दराज़ के इलाक़े भी इतने ही सुरक्षित हैं। इस शहर की एक खास बात और है कि यहां आपको बहुमंज़िला इमारतें नहीं मिलेंगी। ये शहर पानी पर बसाया गया है। लिहाज़ा यहां के घर सीधे-सीधे बने है।

safest place in world,osaka city japan,sydney,singapore,stockholm,amsterdam,holidays,travel

* सिडनी :

ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है सिडनी। सिडनी में आस-पड़ोस की संस्कृति आपको सुरक्षा का एहसास कराएगी। आस-पड़ोस के लोग एक दूसरे का ख्याल रखते हैं। अगर कोई संदिग्ध नज़र आता है तो हम अपने पड़ोसियों को सूचना देते हैं।

safest place in world,osaka city japan,sydney,singapore,stockholm,amsterdam,holidays,travel

* सिंगापुर :

दक्षिण पूर्व एशियाई शहर सिंगापुर में क़ानून-व्यवस्था बेहद सख़्त है, इसी वजह से ये काफ़ी सुरक्षित भी माना जाता है। पुलिस व्यवस्था के बेहतर होने से ये तय है कि क़ानून भी अपना काम करेगा। उनके मुताबिक सिंगापुर के स्थानीय निवासी भी बेहद ईमानदार होते हैं। धार्मिक और नस्लीय टिप्पणियों वाले मज़ाक के लिए ज़ीरो टॉलरेंस नीति होने से भी लोगों में सद्भाव नजर आता है।

safest place in world,osaka city japan,sydney,singapore,stockholm,amsterdam,holidays,travel

* स्टॉकहोम :

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम भी सुरक्षा के लिहाज़ से एक बेहतरीन शहर है। खास तौर से बच्चों की सुरक्षा के लिए यहां ख़ास इंतज़ाम किए गए हैं। सड़कों और ट्रैफिक से दूर शहर के बीचों बीच बड़े बड़े पार्क और खेल के मैदान बनाए गए हैं। यहां के लोगों की ज़िंदगी में सुकून है। कोई हड़बड़ी में नहीं रहता। नई तकनीक, फ़ैशन, डिज़ाइन वग़ैरह अपनाने में यहां के लोग सबसे आगे रहते हैं। ज़्यादातर लोग सेंट्रल बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट के पास अपार्टमेंट में रहते हैं। लेकिन जो लोग इससे भी ज़्यादा शांति वाली जगह पर रहना चाहते हैं तो वो कुंगशोलमेन जा सकते हैं, जहां क़ुदरत के हसीन नज़ारों का दीदार घर की ख़िड़की से किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर