Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लिविंग रूम या बेडरूम के बजाय बनाए अपने बाथरूम को रोमांटिक इन तरीकों से...

आइए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिसे अपनाकर आप हॉट टब में अपने पार्टनर की बाहों में बाहें डाल कर कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Dec 2017 2:38:57

लिविंग रूम या बेडरूम के बजाय बनाए अपने बाथरूम को रोमांटिक इन तरीकों से...

घर पर ही कोई खास डेट प्लान कर रहे हैं,तो लिविंग रूम या बेडरूम को सजाने का वही घिसा-पटा तरीका छोड़ें और इस बार अपने बाथरूम को रोमांटिक बनाएं। अपने पार्टनर के साथ नहाना सबसे कामुक एहसास होता है। यह हमेशा आनंददायक होता है, फिर चाहे आप गर्मी के समय शाम में नहाएं या फिर ठंड के समय रात में। अगर आप चाहते हैं कि आपके नहाने का अनुभव अनोखा हो तो आपको अपने बाथरूम का वातारवण बदलना होगा। यानी कि रोमांटिक बाथ के लिए आपका बाथरूम भी रोमांटिक होना चाहिए। बाथरूम को सजाने के लिए आपको ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए जो मूड को रोमांटिक बनाएं। आप बाथरूम के हर हिस्से का इस्तेमाल करें और इसे नहाने के लिए सपनों का स्थान बना दें। इस बात का ध्यान रखें कि नहाना आपके लिए आरामदायक होने के साथ-साथ सुहाना भी हो। आइए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिसे अपनाकर आप हॉट टब में अपने पार्टनर की बाहों में बाहें डाल कर कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
romantic bathroom,household tips * लाल गुलाब : लाल रंग और लाल गुलाब को हमेशा प्यार और रोमांस से जोड़कर देखा जाता है। आप इन दोनों का इस्तेमाल कर के बाथरूम का माहौल रोमांटिक बना सकते हैं। लाल गुलाब के अलावा आप लाल मोमबत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप बाथरूम के प्रवेश द्वार पर गुलाब की पंखुड़ी से दिल बनाकर उसके बीच में मोमबत्ती भी जला सकते हैं। अगर आप के पास बाथ टब है तो आप उसमें गुलाब की खुशबू मिलाएं और पानी में गुलाब की पंखुड़ी भी डाल दें। आपने बाथरूम को रोमांटिक बाथ के लिए तैयार करने का यह सबसे खूबसूरत तरीका है।

* स्वीमिंग पूल : अगर आपके घर के अंदर स्वीमिंग पूल तो फिर क्या कहना। रोमांटिक बाथ के लिए आप पूरे स्वीमिंग पूल को सजा सकते हैं। इसके अलावा आप बहुत सारे रंग, दिल के आकार के गुब्बारे, अलग-अलग आकार की मोमबत्ती और बैकग्राउंड म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं। आप यहां भी शैंपेन या वाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह के रोमांटिक बाथ का सपना हर कपल देखता है।

* लेवेंडर का जोश : लेवेंडर को एफ्रोडीजीऐक के रूप में जाना जाता है, यानी ऐसी चीज जो कामुकता को बढ़ाए। नहाने के लिए एक रोमांटिक और सुहाना माहौल चाहते हैं तो पानी में लेवेंडर का अर्क मिलाएं। साथ ही आप बाथरूम में ढेर सारी मोमबत्ती या हल्की पीली रोशनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

* ओपन बात टब : अगर आपके घर का बैकयार्ड पूरी तरह से घिरा हुआ है तो आप अपने पार्टनर के साथ वहां खुले में नहाने का आनंद ले सकते हैं। एक बाथ टब की व्यवस्था करें और उसे खुले आसमान के नीचे रख दें। इस रोमांटिक बाथ के लिए शाम और रात का समय सबसे अच्छा रहेगा।

* इरॉटिक मिट : ये एक तरह के दस्ताने होते हैं या कह सकते हैं कि उंगली में पहने जाते हैं। ये प्रॉप पास होने के बाद बस आपको अपने मनपसंद मसाज ऑयल की जरूरत है। मिट में उभार भी होते हैं जिससे आप अपने शॉवर सेशन को और भी उत्तेजक बना सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology