न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान देता है सावन में घूमने का विशेष मजा, कराता है जन्नत का अहसास

 मॉनसून का सीजन आ चुका हैं और इस मौसम में राजस्थान घूमने का आपना अलग ही मजा हैं। यहाँ के नज़ारे और प्राकृतिक दृश्य आपको जन्नत का अहसास करवाते हैं और घूमने का मजा देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Jul 2019 6:14:46

राजस्थान देता है सावन में घूमने का विशेष मजा, कराता है जन्नत का अहसास

राजस्थान की धरती को वीरों की भूमि कहा जाता हैं क्योंकि यहाँ का इतिहास अपने बलिदान के लिए प्रसिद्द हैं। इसी के साथ ही राजस्थान को अपनी विशेष संस्कृति और प्राकृतिक नजारों के लिए भी जाना जाता हैं जो यहाँ के पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। मॉनसून का सीजन आ चुका हैं और इस मौसम में राजस्थान घूमने का आपना अलग ही मजा हैं। यहाँ के नज़ारे और प्राकृतिक दृश्य आपको जन्नत का अहसास करवाते हैं और घूमने का मजा देते हैं। तो आइये जानते है मॉनसून में राजस्थान घूमने की विशेषता के बारे में।

अरावली पहाड़ियां बन जाती हैं हरा स्‍वर्ग
अगर आप राजस्‍थान में हरियाली देखना चाहते हैं तो अरावली की पहाडियों में जाएं। प्रकृति प्रेमियों और वन्‍यजीव फोटोग्राफर्स के बीच ये जगह बहुत लोकप्रिय है। देश में अरावली की पहाडियां बहुत प्राचीन श्रृंख्‍लाओं में से एक है। राजस्‍थान की अरावली पहाडियों का नज़ारा बहुत खूबसूरत रहता है। मॉनसून के दौरान पूरा क्षेत्र हरे रंग के स्‍वर्ग जैसा दिखाई देता है। यहां पर पौधों, जानवरों, तितलियों और पक्षियों की कई दुर्लभ और लुप्‍तप्राय प्रजातियां देखने को मिलते हैं।

tourist places,tourist places in rajasthan,rajasthan in monsoon,rajasthan special fun in monsoon

कम भीड़भाड
मॉनसून के मौसम में राजस्‍थान में भीड़ भी बहुत कम रहती है। मॉनसून में राजस्‍थान में सिर्फ स्‍थानीय लोग ही घूमने आते हैं और ऑफबीट पर्यटक भी आते हैं। अगर आप किसी ऐसी जगह पर घूमना चाहते हैं जहां भीड़ कम हो तो आपको इस मॉनसून में राजस्‍थान घूम आना चाहिए।

पानी से भर जाती हैं झीलें
गर्मी और उमस के लिए मशहूर इस राज्‍य में कई झीलें हैं जोकि सालभर पानी से सराबोर रहती हैं। लेकिन मॉनसून के मौसम में इन झीलों में पानी की मात्रा बढ़ जाती है। मॉनसून में बारिश की वजह से झील और तालाबों में पानी खूब बहने लगता है और राजस्‍थान का एक नया ही रूप नज़र आता है। पिछोला झील से लेकर पुष्‍कर झील तक राजस्‍थान की हर झील पानी से मॉनसून के दौरान भर जाती है।

tourist places,tourist places in rajasthan,rajasthan in monsoon,rajasthan special fun in monsoon

रेगिस्‍तान हो जाते हैं शीतल
ग्रेट इंडियन डेज़र्ट थार रेगिस्‍तान की खूबसूरती मॉनसून के मौसम में और भी बढ़ जाती है। राजस्‍थान की गर्मी में आप रेगिस्‍तान नहीं घूम पाते हैं लेकिन मॉनसून में आपकी ये मुराद जरूर पूरी हो सकती है। मॉनसून में राजस्‍थान में आपको प्रकृति के कई नायाब तोहफे मिलेंगें। रेतीले रेगिस्‍तान के ठंडे मौसम में सैर करना एक अलग ही अनुभव देगा। मॉनसून के दौरान ग्रेट इंडियन डेज़र्ट का सौंदर्य स्‍वर्ग की तरह लगता है।

देखें मोर
भारत का राष्‍ट्रीय पक्षी मोर दुनिया की सबसे खूबसूरत प्रजातियों में से एक है। भारत में मोर बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। राजस्‍थान उन चुनिंदा जगहों में से एक है जहां पर आप सुंदर मोर देख सकते हैं और मॉनसून के मौसम में राज्‍स्‍थान में हर जगह मोर नाचते हुए देख सकते हैं।

शाही महलों में फोटो लेना
राजस्‍थान का सौंदर्य शानदार किलों और शाही महलों के बिना अधूरा है। राजस्‍थान का जब भी जिक्र होता है तो इसके किलों और महलों का नाम जरूर आता है। इस राज्‍य के दर्शनीय स्‍थलों में महल और किले ही सबसे ज्‍यादा हैं। मॉनसून के मौसम में किले और महलों का सौंदर्य बहुत बढ़ जाता है। उदयपुर के सिटी पैलेस से पिछोला झील का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलता है। ये पहाड़ों से भी घिरा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका