न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5000 रूपये जैसे काम बजट में भी आराम से घूम सकते हैं भारत की इन जगहों पर

आप 5000 जैसे काम बजट में भी आराम से घूम सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 May 2018 6:35:59

5000 रूपये  जैसे काम बजट में भी आराम से घूम सकते हैं भारत की इन जगहों पर

घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता हैं लेकिन कई लोग सिर्फ पैसों की कमी के कारण ही घूमने नहीं जा पाते। हर किसी की ह्वाहिश होती है कि वह घूमने जाये और व्यक्ति प्लान भी बना लेता हैं लेकिन घूमने का बजट ऊँचा होने की वजह से सभी प्लान धरे रह जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडिया में ऐसी कई खूबसूरत जगह हैं जो पर्यटन के लिए जानी जाती हैं और वहाँ घूमने के लिए आपको ज्यादा रकम भी नहीं चाहिए होती। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाना आप 5000 रूपये जैसे काम बजट में भी आराम से घूम सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में।

* जयपुर

पिंक सिटी के नाम से मशहूर राजस्थान की राजधानी जयपुर को आप 5 हजार के बजट में घूम सकते है। जयपुर एक बेहद ही खूबसूरत शहर है यहां कई एतेहासिक इमारते आपका दिल जीत लेंगी। जयपुर पहुंचने के लिए भारत के हर कोने से ट्रेन मिल सकती है, ट्रेन का सफर सस्ता होता है। जयपुर में कई बजट होटल है जिनकी शुरूआत सिर्फ 500 रूपये से होती है। यहां पर कई छोटे-बड़े रेस्टोरेंट है जहां पर 100-200 रूपये तक में जयपुर की डिश का टेस्ट लिया जा सकता है। अगर आप हिस्ट्री और नेचर के बीच जाकर घूमना चाहते है तो जयपुर आपके लिए सबसे बेस्ट बजट डेस्टिनेशन हो सकता है।

cheap places to visit in india

* तवांग, अरूणाचल प्रदेश

तवांग अरूणाचल प्रदेश की सबसे खुबसूरत जगहों में से एक है। ये जगह मोनेस्ट्री और बौद्ध मठ के लिए मशहूर है। यहां के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाते है। इस जगह की सबसे खास बात ये है कि यहां ठहरने के लिए सबसे सस्ते होटल मिल जाते है। यहां पर घूमने के लिए कई खुबसूरत स्पॉट है। अरूणाचल प्रदेश की इस खुबसूरत जगह पर आप सिर्फ 5 हजार के अंदर ही घूम सकते है।

* कसोल, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल का ये छोटा सा कस्बा इतना खूबसूरत है कि आपका मन मोह लेगा। खूबसूरत पहाड़ी पर बसे इसे छोटे से कस्बे में आप सिर्फ 5 हजार के बजट में घूम सकते है। यहां पहुचने के लिए दिल्ली से कसोल के लिए डायरेक्ट वॉल्वो बस चलती है। यहां ठहरने के लिए कई सस्ते और अच्छे होटल जिनमें 500 रूपये प्रति नाइट के हिसाब से रूका जा सकता है। यहां पर आपको कई विदेशी टूरिस्ट देखने को मिल जाएंगे। अगर आप भी भीड़-भाड़ भरी जिंदगी के बीच कुछ दिन सुकून से गुजारना चाहते है तो कसोल आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है।

* धर्मशाला

हिमाचल की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक धर्मशाला आपके लिए बेस्ट बजट डेस्टिनेशन हो सकता है। अगर आप सिर्फ 5 हजार रूपये तक के बजट में घूमना चाहते है तो धर्मशाला में आपका स्वागत है। यहां पहुंचने के लिए आप दिल्ली से बस द्वारा आ सकते है जिनका किराया सिर्फ 500 से 600 रूपये के बीच है। यहां ठहरने के लिए कई छोटे-बड़े होटल है जिनका किराया 600 से 1000 रूपये के बीच होता है। धर्मशाला में घूमने वाले कई मनमोहक और खुबसूरत लोकेशन है। इसके अलावा यहां बौद्ध धर्म के गुरू दलाई लामा का खूबसूरत मंदिर भी है, जो आपको सूकून देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर