न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की वे जगह जिनकी दीवाली रहती है कुछ खास

दीवाली या दीपावली का शुमार भारत के उन त्योहारों में है जो देश के अलावा दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 12 Oct 2017 1:13:59

भारत की वे जगह जिनकी दीवाली रहती है कुछ खास

दीवाली या दीपावली का शुमार भारत के उन त्योहारों में है जो देश के अलावा दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। दिवाली भारत का वो त्योहार है जो अपनी विविधता और विशेषता के चलते सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्त्वपूर्ण है।

अब सबसे जरूरी बात यदि आप दिवाली पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखियेगा कि आप दिवाली का भरपूर मज़ा तभी ले पाएंगे जब आप इस त्योहार में खुद अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के उन डेस्टिनेशनस के बारे में जहां मनाई जाने वाली दिवाली अपने में जुदा और अनूठी है और जहां आपको अपने जीवन काल में एक बार अवश्य जाना चाहिए। तो आइये जानते हैं उन डेस्टिनेशन के बारे में...

places to visit in india on diwali,diwali,diwali special,diwali special 2017,diwali 2017

# दिल्ली :

यदि आप दिल्ली की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो आप दिवाली के दौरान यहां आएं। इस दौरान इस शहर में ऐसा बहुत कुछ होता है जो किसी भी व्यक्ति को अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। यहाँ कई तरह के मेलों का आयोजन किया जाता हैं। जिसमें डिफेन्स कॉलोनी दिवाली मेला, दस्तकार रौशनी का त्यौहार, ब्लाइंड स्कूल मेला, सिलेक्ट सिटी वॉक दिवाली मेला, सुंदर नगर दिवाली मेला प्रसिद्द हैं।

places to visit in india on diwali,diwali,diwali special,diwali special 2017,diwali 2017

# वाराणसी :

वाराणसी को बनारस और काशी जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है। यह शहर, दुनिया में सबसे प्राचीन और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है। इस शहर को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है। दिवाली के दौरान यहां के सजे हुए खूबसूरत घाट किसी भी व्यक्ति विशेष का मन मोह सकते हैं। तो इसको जानने के बाद हमारा यही सुझाव है कि आप अपनी काशी यात्रा को दिवाली में प्लान करें।

places to visit in india on diwali,diwali,diwali special,diwali special 2017,diwali 2017

# जयपुर :

भारत के सबसे पुराने शहरों में शुमार और वर्तमान में पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर वर्तमान में राजस्थान राज्य की राजधानी है। इस शहर का शुमार भारत के उन शहरों में है जिन्हें वास्तुशास्त्र को ध्यान में रखकर स्थापित किया गया था। दिवाली के दौरान इस शहर की खूबसूरती ऐसी होती है कि इसे शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। दिवाली के आसपास इस खूबसूरत शहर का कोना कोना रंगीन और रौशनी से नहाया रहता है। आपको बताते चलें कि दिवाली के दौरान शहर और उसके आसपास कई छोटे बड़े मेलों का भी आयोजन किया जाता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जयपुर घूमने का असली मज़ा तब है जब आप यहां दिवाली के दौरान आ रहे हों।

places to visit in india on diwali,diwali,diwali special,diwali special 2017,diwali 2017

# कोलकत्ता :

अपनी विविधता, विशेषता, साहित्य और संगीत के अलावा त्योहारों के मामलों में भी कोलकाता हमेशा ख़ास रहा है। कोलकाता जिसे पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था अंग्रेजों के ज़माने से ही हमारे देश का सांस्कृतिक केंद्र रहा है। दुर्गा पूजा, दीवाली और दशहरे के कुछ ही दिनों पहले मनाई जाने वाली काली पूजा जैसे त्योहारों को मनाने के तरीके और उनके द्वारा अपने घरों को सजाने के तरीके से उनके कला प्रेम के स्पष्ट सबूत मिलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका