Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐसी जगह जहाँ पक्षी करते है सामूहिक आत्महत्या

इंसान जब अपनी जिंदगी से तंग आ जाता हैं तो कायराना रूप से सुसाइड के रूप में मौत का दामन थामता हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है की पक्षी सुसाइड करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Jan 2018 6:51:05

ऐसी जगह जहाँ पक्षी करते है सामूहिक आत्महत्या

दुनिया में ऐसी कई जगह है जिनको सुसाइड पॉइंट के नाम से जाना जाता हैं। इंसान जब अपनी जिंदगी से तंग आ जाता हैं तो कायराना रूप से सुसाइड के रूप में मौत का दामन थामता हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है की पक्षी सुसाइड करते हैं। जी हाँ, कुछ ऐसा ही है रहस्यमयी जटिंगा वैली में, जहां पक्षियों को सामूहिक आत्महत्या करते हुए देखा जा सकता हैं। यह जगह किसी और देश में नहीं बल्कि भारत में ही। आइये जानते हैं इसके बारे में।
place where birds commit suicide,travel,birds suicide point,jatinga valley आपको यकीन नहीं होगा कि असम के जतिंगा नामक गांव में हर साल बाहर से आने वाले हजारों पक्षी आत्महत्या कर लेते हैं। मानसून के आखिर में विशेषकर अमावस या कोहरे से भरी रात में तेज गति से उड़कर जतिंगा की तरफ आते हुए पक्षी अचानक जमीन पर गिर जाते हैं और गिरते ही दम तोड़ देते हैं। स्थानीय लोग इसे सामूहिक आत्महत्या की घटना कहते हैं। पक्षियों के आत्महत्या का रहस्य क्या है इस बात को लेकर कई तरह की बातें इस क्षेत्र में प्रचलित थी। यहां की जनजाति यह मानती है कि यह भूत-प्रेतों और अदृश्य ताकतों का काम है। place where birds commit suicide,travel,birds suicide point,jatinga valley ये घटनाएं सितंबर से नवंबर के बीच अंधेरी रात में घटती हैं, जब नम और कोहरे-भरे मौसम में हवाएं दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर बहने लगती हैं। रात के अंधेरे में पक्षी रोशनी के आस-पास उड़ने लगते हैं। इस समय वे मदहोशी जैसी अवस्था में होते हैं जिसके कारण ये आसपास की चीजों से टकराकर मर जाते हैं। place where birds commit suicide,travel,birds suicide point,jatinga valley भारत सरकार ने इस गुत्थी को सुलझाने के लिए प्रसिद्ध पक्षी विशेषज्ञ डॉ. सेन गुप्ता को नियुक्त किया था। डॉ. गुप्ता ने यहां लंबे समय तक अध्ययन करने के बाद कहा कि पक्षियों के इस असामान्य व्यवहार के पीछे मौसम और चुम्बकीय शक्तियों का हाथ है। उन्होंने बताया कि वर्षा के मौसम में जब कोहरा छाया हो और हवा चल रही हो, तब शाम के समय जतिंगा घाटी की चुम्बकीय स्थिति में तेजी से बदलाव आ जाता है। इस परिवर्तन के कारण ही पक्षी असामान्य व्यवहार करते हैं और वे रोशनी की ओर आकर्षित होते हैं। अपने शोध के बाद उन्होंने यह सलाह दी कि ऐसे समय में रोशनी जलाने से बचा जाए। उनके इस सलाह पर अमल करने से यहां होने वाली पक्षियों की मौत में 40 फीसदी की कमी आई है।

जतिंगा में 44 जातियों की स्थानीय चिड़ियाएं आत्महत्या करती हैं। इनमें टाइगर बिट्टर्न, ब्लैक बिट्टर्न, लिटिल इहरेट, पॉन्ड हेरॉन, इंडियन पिट्टा और किंगफिशर जाति की चिड़ियाएं अधिक शामिल होती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
astrology