न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश के दिनों में कुछ यूँ सवर जाता है राजस्थान

अगर आपने मानसून के समय में कभी राजस्थान नहीं घूमा, तो आपको इस बार जरूर राजस्थान घूमने जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Jun 2019 11:35:21

बारिश के दिनों में कुछ यूँ सवर जाता है राजस्थान

वीरों की भूमि राजस्थान को अपनी अनोखी संस्कृति और जलवायु के साथ ही पर्यटन के लिए भी जाना जाता हैं। हांलाकि पर्यटन पूरी तरह से जलवायु पर ही निर्भर रहता हैं। क्योंकि राजस्थान में जहां एक ओर भीषण गर्मी पड़ती हैं वहीँ दूसरी ओर कड़ाके की ठंड का भी अहसास होता हैं। लेकिन पर्यटन के लिए सबसे अच्छा मौसम रहता हैं मानसून का समय। इस समय में राजस्थान के पर्यटन स्थलों की शोभा ओर बढ़ जाती हैं। अगर आपने मानसून के समय में कभी राजस्थान नहीं घूमा, तो आपको इस बार जरूर राजस्थान घूमने जाना चाहिए। इसके पीछे का कारण आइये हम बताते हैं।

* पानी से भर जाती हैं झीलें

गर्मी और उमस के लिए मशहूर इस राज्य में कई झीलें हैं जोकि सालभर पानी से सराबोर रहती हैं। लेकिन मॉनसून के मौसम में इन झीलों में पानी की मात्रा बढ़ जाती है। मॉनसून में बारिश की वजह से झील और तालाबों में पानी खूब बहने लगता है और राजस्थान का एक नया ही रूप नज़र आता है। पिछोला झील से लेकर पुष्कर झील तक राजस्थान की हर झील पानी से मॉनसून के दौरान भर जाती है।

* रेगिस्तान हो जाते हैं शीतल

ग्रेट इंडियन डेज़र्ट थार रेगिस्तान की खूबसूरती मॉनसून के मौसम में और भी बढ़ जाती है। राजस्थान की गर्मी में आप रेगिस्तान नहीं घूम पाते हैं लेकिन मॉनसून में आपकी ये मुराद जरूर पूरी हो सकती है। मॉनसून में राजस्थान में आपको प्रकृति के कई नायाब तोहफे मिलेंगें। रेतीले रेगिस्तान के ठंडे मौसम में सैर करना एक अलग ही अनुभव देगा। मॉनसून के दौरान ग्रेट इंडियन डेज़र्ट का सौंदर्य स्वर्ग की तरह लगता है।

monsoon places,rajasthan,rajasthan tourism,travel,holidyas

* अरावली पहाड़ियां बन जाती हैं हरा स्वर्ग

अगर आप राजस्थान में हरियाली देखना चाहते हैं तो अरावली की पहाडियों में जाएं। प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव फोटोग्राफर्स के बीच ये जगह बहुत लोकप्रिय है। देश में अरावली की पहाडियां बहुत प्राचीन श्रृंख्लाओं में से एक है। राजस्थान की अरावली पहाडियों का नज़ारा बहुत खूबसूरत रहता है। मॉनसून के दौरान पूरा क्षेत्र हरे रंग के स्वर्ग जैसा दिखाई देता है। यहां पर पौधों, जानवरों, तितलियों और पक्षियों की कई दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियां देखने को मिलते हैं।

* कम भीड़भाड

मॉनसून के मौसम में राजस्थान में भीड़ भी बहुत कम रहती है। मॉनसून में राजस्थान में सिर्फ स्थानीय लोग ही घूमने आते हैं और ऑफबीट पर्यटक भी आते हैं। अगर आप किसी ऐसी जगह पर घूमना चाहते हैं जहां भीड़ कम हो तो आपको इस मॉनसून में राजस्थान घूम आना चाहिए।

* देखें मोर

भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर दुनिया की सबसे खूबसूरत प्रजातियों में से एक है। भारत में मोर बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। राजस्थान उन चुनिंदा जगहों में से एक है जहां पर आप सुंदर मोर देख सकते हैं और मॉनसून के मौसम में राज्स्थान में हर जगह मोर नाचते हुए देख सकते हैं।

* शाही महलों में फोटो लेना

राजस्थान का सौंदर्य शानदार किलों और शाही महलों के बिना अधूरा है। राजस्थान का जब भी जिक्र होता है तो इसके किलों और महलों का नाम जरूर आता है। इस राज्य के दर्शनीय स्थलों में महल और किले ही सबसे ज्यादा हैं। मॉनसून के मौसम में किले और महलों का सौंदर्य बहुत बढ़ जाता है। उदयपुर के सिटी पैलेस से पिछोला झील का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलता है। ये पहाड़ों से भी घिरा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर