Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह ले सकते हैं गोवा घूमने का मजा, अक्टूबर से मार्च सबसे बेहतरीन समय

आज हम आपको बताने जा रहे हैं गोवा के बारे में कि किस तरह आप यहां घूमने का मजा ले सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Sep 2020 4:02:40

इस तरह ले सकते हैं गोवा घूमने का मजा, अक्टूबर से मार्च सबसे बेहतरीन समय

यह साल लॉकडाउन की वजह से बर्बाद हो चुका हैं और घूमने केशौकीन लोग अपना मन मारकर बैठे हैं। लेकिन सभी का मन तड़प रहा हैं कि कहीं घूमने के लिए जाया जाए। ऐसे में आप आने वाले समय में गोवा का चयन कर सकते है जहां अक्टूबर से मार्च का समय घूमने के लिए बेहतरीन माना जाता है। पर्यटकों के लिए गोवा आकर्षण का केंद्र हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं गोवा के बारे में कि किस तरह आप यहां घूमने का मजा ले सकते हैं।
tourist place,indian tourist place,goa,goa tourism न्यू ईयर पार्टी की मस्ती

गोवा जाने का सबसे बेहतरीन समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है। इस मौसम में यहां बहुत अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं। जून से सितंबर तक यहां बहुत अधिक वर्षा होने के कारण इस मौसम में यहां पर्यटक कम ही आते हैं। न्यू ईयर की पार्टी के लिए खासतौर पर गोवा को विशेष और आकर्षक स्थल माना जाता है। कोरोना के बाद क्या आप गोवा जाना चाहेंगे, यदि हां तो हम आपको बताते हैं कि गोवा में क्या क्या देखने योग्य है।

गोवा में बाइक और स्कूटी किराए पर मिलती हैं

गोवा में कार, बाइक और स्कूटी किराए पर मिलती हैं जिसमें पेट्रोल-डीजल आपको डलवाना होता है और आप 12 या 24 घंटे के हिसाब से इन्हें रेंट पर ले सकते हैं। गोवा घूमने के लिहाज से ये काफी सस्ता सौदा है। गोवा में पणजी, वास्को डी गामा, मडगांव, मापुसा, पोंडा, ओल्ड गोवा, छापोरा, अगोडा फोर्ट, वेगाटर, बेनॉलिम और दूधसागर वॉटर फॉल जरू देखें। गोवा में डोना पॉला, मीरमार, बोग्मालो, अंजुना, वेगाटर, कोल्वा, कलंगगुटे, बागा, पालोलेम, आराम बोल और अंजुना बीच का मजा जरूर लें। tourist place,indian tourist place,goa,goa tourism वॉटर स्पोर्ट्स के लिए सबसे खूबसूरत जगह

गोवा वॉटर स्पोर्ट्स के लिए सबसे खूबसूरत जगह है। बीचेस पर आप बनाना राइड्स, पैरासैलिंग, बंपर राइड, जेटस्की, बोट राइड और पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं। कलंगगुटे और बागा बीच पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय समंदर में डॉल्फिन क्रूज के जरिए हंसती-खेलती डॉल्फिन देख सकते हैं। इसके अलावा साउथ गोवा में क्रूज पर डिनर एंड डांस का मजा लें या फिर शाम को पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर ऑन बीच करें। कैसिनो जाएं और वहां की लाइफ जरूर देखें।

मंदिरों के दर्शन

गोवा में आप बैसिलिका ऑफ बॉम जीसस (सेंट कैथरीन्स), कैथेड्रल ऑफ सेंट काजेतान, श्री दत्त मंदिर, चर्च ऑफ सेंट फ्रांसिस, मंगेश श्री महालसा नारायणी जैसे धार्मिक स्थलों पर भी घूम सकते हैं। यहां के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक चर्च- ऑफ असीसी, होली स्पिरिट, पिलर सेमिनरी, रकोल सेमिनरी के दर्शन भी कर सकते हैं। इसके अलावा सेंट काजरन चर्च, सेंट आगस्टीन टॉवर, ननरी ऑफ सेंट मोनिका तथा सेंट एरक्स चर्च भी काफी फेमस हैं। गोवा में श्री कामाक्षी, सप्तकोटेश्‍वर, श्री शांतादुर्ग, महालसा नारायणी, परनेम का भगवती मंदिर और महालक्ष्मी जैसे मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका