न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात का कच्छ देता हैं परम्परा और आधुनिकता का अनोखा संगम

कच्छ जिले में अनेक ऐतिहासिक इमारतें, मंदिर, मस्जिद और हिल स्टेशन आदि पर्यटन स्थलों को देखा जा सकता है।

Posts by : Anuj | Updated on: Mon, 01 Jun 2020 1:01:51

गुजरात का कच्छ देता हैं परम्परा और आधुनिकता का अनोखा संगम

गुजरात घूमने आये हैं और कच्छ का दौरा नहीं किया तो समझिये कि आपकी गुजरात यात्रा अधूरी रह गयी। एक समय भूकंप के चलते बर्बाद हो चुका कच्छ अपने पैरों पर खड़ा है और बड़ी संख्या में प्रतिवर्ष पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहाँ राज्य पर्यटन विभाग की ओर से हर वर्ष कच्छ महोत्सव आयोजित किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते कच्छ महोत्सव की शुरुआत की थी जिससे इस इलाके में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी लाभ हुआ और क्षेत्र का विकास भी हुआ। गुजरात के सबसे बड़े जिले कच्छ का जिला मुख्यालय भुज है। कच्छ का अधिकांश हिस्सा रेतीला है। जखाऊ, कांडला और मुन्द्रा यहां के मुख्य बंदरगाह हैं। कच्छ जिले में अनेक ऐतिहासिक इमारतें, मंदिर, मस्जिद और हिल स्टेशन आदि पर्यटन स्थलों को देखा जा सकता है।

गुजरात का कच्छ देता हैं परम्परा और आधुनिकता का अनोखा संगम

धौलावीरा

यह पुरातात्विक स्थल हडप्पा संस्कृति का प्रमुख केन्द्र था। जिला मुख्यालय भुज से करीब 250 किलोमीटर दूर स्थित धौलावीरा यह बात साबित करता है कि एक जमाने में हडप्पा संस्कृति यहां फली-फूली थी। यह संस्कृति 2900 ईसा पूर्व से 2500 ईसा पूर्व की मानी जाती है। सिंधु घाटी सभ्यता के अनेक अवशेषों को यहां देखा जा सकता है। वर्तमान में भारतीय पुरातत्व विभाग इसकी देखरेख करता है।

इतिहास

प्राचीन भारत में कच्छ की उपस्थिति को साबित करते हुये एक तथ्य मिलता है जिसमें कि खादिर नाम का कच्छ का एक द्वीप हड़प्पा की खुदाई में पाया गया था। कच्छ पर सिन्ध के राजपूत राजाओं का शासन था लेकिन बाद में जडेजा राजपूत राजा खेंगरजी के समय में भुज कच्छ की राजधानी बना। मुगलकाल में 1741 ई0 में लखपतजी-। कच्छ के राजा बने और उन्होनें प्रसिद्ध अजना महल को बनाने का आदेश दिया। लखपतजी लेखकों, नर्तकों और गायकों का सम्मान करते थे और उनके शासनकाल में कच्छ ने सांस्कृतिक रूप से खूब उन्नति की।

गुजरात का कच्छ देता हैं परम्परा और आधुनिकता का अनोखा संगम

टपकेश्वरी माताजी

भुज से दक्षिण की और 5 माइल दूर भारापर से पास टपकेश्वरी माताजी का मंदिर एक सुन्दर जगह हैं जो कहा जाता है कि ४५० वर्ष पहले यहां कच्छ के तत्कालीन महारावश्री विजयरायजी ने बनवाया था। सुना गया है कि उस समय माताजी ने दर्शन दिये थे तब वहा उनकी प्रतिमा के रुप मे स्थापित हो गई थी जो मुर्त आज भी मंदीर के बाये बाजु पुर्व मे यथास्थित है, और मंदिर के अंदर पुजा के लीए दोहरी स्थापित की गयी हैं। टपकेश्वरी आने पर एक हिमाचल या उत्तर भारत के गढवाल का सा, होने जैसा आनंद महसुस होता है तथा यह रमणीय स्थल है ऐसा भी कह सकते है। टपकेश्वरी मंदिर के पास ही सेकडो वर्षो पुराने कमरे दर्शनार्थीयो के रहने के लीये उस समय के कला को दर्शाते है। मंदिर उत्तर भाग को छोड तीन तरफ से ढक्के पहाडो के बीच मे बना हुआ है, पश्चिम तरफ मे ऊपर की और छोटीसी गुफाऐं है साथ ऊपर के लीये चडाव का रास्ता भी वही से जाता है।

गुजरात का कच्छ देता हैं परम्परा और आधुनिकता का अनोखा संगम

विजय विलास पैलेस

विजय विलास पैलेस गुजरात राज्य के कच्छ जिले के मांडवी स्थित हैं। यह ऐक रजवाडी महेल है। मांडवी शहर के दरिया किनारे पर स्थित विजय विलास पैलेस कच्छ का पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। विजय विलास पैलेस का निर्माण 1920 जयपुर के शिल्पकार किया गया है। ईस पैलेस में आपको राजपूत शैली की झलक दिखाई देगी। समुद्र किनारे स्थित यह पैलेस पर्यटकों को आकर्षित करता है और यहां पर देश-विदेश से पर्यटक घुमने आते हैं।

गुजरात का कच्छ देता हैं परम्परा और आधुनिकता का अनोखा संगम

मांडवी बीच

मांडवी बीच कच्छ जिले के मांडवी शहेर में स्थित है। मांडवी बीच कच्छ के मुख्य आकर्षण केंद्रों में से एक है। मांडवी बीच की यात्रा बगेर कच्छ की यात्रा व्यर्थ है। कच्छ खाड़ी में स्थित यहां बीच पुरे देश भर में लोकप्रिय है। मांडवी की स्थापना 1581 में कच्छ के जाडेजा शासक द्वारा किया गया था। उस समय मांडवी व्यावसायिक नगर के था उस वक्त यहां पर 400 समुद्री जहाज थे। मांडवी बीच पर्यटकों की दृष्टि से भी बहुत लोकप्रिय है। यहां पर आप ऊंट की सवारी, फ़ोटोग्राफ़ी, तेरना ये कर सकते हैं। बीच की खुबसूरत नजारा दिखता है, विजय विलास पैलेस भी मांडवी बीच पर स्थित है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल