न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखें चमत्कारी शिवलिंग - जिनकी लम्बाई निरंतर रूप से बढती जा रही हैं

शिवलिंग को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता हैं। शिवलिंग के रूप में भगवान शिव की पूजा बहुत समय से होती आ रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Apr 2018 2:31:14

अनोखें चमत्कारी शिवलिंग - जिनकी लम्बाई निरंतर रूप से बढती जा रही हैं

शिवलिंग को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता हैं। शिवलिंग के रूप में भगवान शिव की पूजा बहुत समय से होती आ रही हैं। भारत में कई शिवलिंग है जिसमें से कुछ अपने चमत्कारों के लिए प्रसिद्द हैं तो कुछ अपने रहस्यों के लिए। भारत में कुछ ऐसे चमत्कारी शिवलिंग भी हैं जिनकी लम्बाई निरंतर रूप से बढती जा रही हैं। जो कि विज्ञान के लिए भी एक रहस्य की बात हैं। तो आइये आज जानते हैं इन चमत्कारी शिवलिंग के बारे में...

magical shiv ling who increase their height,matangeshwar mahadev,madhyapradesh,bhuteshwar mahadev,chattisgarh,til bhandeshwar,kashi,mradeshwar mahadev,gujrat,podiwala shiv mandir,himachal pradesh

* मतंगेश्वर शिवलिंग, मध्यप्रदेश :

मध्यप्रदेश के खजुराहो का मतंगेश्वर शिवलिंग 18 फीट ऊँचा है और यह शिवलिंग लगातार बढ़ रहा है। मान्यता है की त्रेतायुग में श्री राम ने यहा पूजा की थी।

magical shiv ling who increase their height,matangeshwar mahadev,madhyapradesh,bhuteshwar mahadev,chattisgarh,til bhandeshwar,kashi,mradeshwar mahadev,gujrat,podiwala shiv mandir,himachal pradesh

* भूतेश्वर महादेव, छत्तीसगढ़ :

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गरियाबंद जिला में एक प्राकृतिक शिवलिंग है, जिसे भूतेश्वर महादेव कहा जाता है। इसे भकुर्रा महादेव के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि हर साल यह शिवलिंग 6-8 इंच तक बढ़ जाता है। कहते हैं यहां पर भक्तों की मनोकामना जरूर पूरी होती है, मनोकामना पूरी होने पर दौबारा यहां आकर भगवान को धन्यवाद करने की परंपरा है।

magical shiv ling who increase their height,matangeshwar mahadev,madhyapradesh,bhuteshwar mahadev,chattisgarh,til bhandeshwar,kashi,mradeshwar mahadev,gujrat,podiwala shiv mandir,himachal pradesh

* तिल भांडेश्वर, काशी :

भगवान शिव की नगरी काशी में कई शिव प्रसिद्ध शिव मंदिर है, इनमें एक है बाबा तिल भांडेश्वर। कहते हैं यह सतयुग में प्रकट हुआ स्वयंभू शिवलिंग है। कलयुग से पहले तक यह शिवलिंग हर दिन तिल आकार में बढ़ता था। लेकिन कलयुग के आगमन पर लोगों को यह चिंता सताने लगी कि यह इसी आकार में हर दिन बढ़ता रहा तो पूरी दुनिया इस शिवलिंग में समा जाएगी। भगवान शिव की आराधाना करने पर भगवान शिव ने प्रकट होकर साल में केवल संक्रांति पर ही इसके बढ़ने का वरदान दिया। कहते हैं उस समय से हर साल मकर संक्रांति पर इस शिवलिंग का आकार बढ़ता है।

magical shiv ling who increase their height,matangeshwar mahadev,madhyapradesh,bhuteshwar mahadev,chattisgarh,til bhandeshwar,kashi,mradeshwar mahadev,gujrat,podiwala shiv mandir,himachal pradesh

* मृदेश्वर महादेव मंदिर, गुजरात :

गुजरात के गोधरा में स्थित मृदेश्वर महादेव के बढ़ते शिवलिंग के आकार को प्रलय का संकेत माना जाता है। इस शिव लिंग के विषय में मान्यता है कि जिस दिन लिंग का आकार साढ़े आठ फुट का हो जाएगा उस दिन यह मंदिर की छत को छू लेगा। जिस दिन ऐसा होगा उसी दिन महाप्रलय आ जाएगा। शिवलिंग को मंदिर की छत छूने में लाखों वर्ष लग सकते हैं क्योंकि शिवलिंग का आकार एक वर्ष में एक चावल के दाने के बराबर बढ़ता है।

magical shiv ling who increase their height,matangeshwar mahadev,madhyapradesh,bhuteshwar mahadev,chattisgarh,til bhandeshwar,kashi,mradeshwar mahadev,gujrat,podiwala shiv mandir,himachal pradesh

* पौड़ीवाला शिव मंदिर, हिमाचल प्रदेश :

हिमाचल प्रदेश में नाहन से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर पौड़ीवाला शिव मंदिर है। इसका संबंध रावण से माना जाता है। कहते हैं कि रावण ने इसकी स्थापना की थी। इसे स्वर्ग की दूसरी पौड़ी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि हर वर्ष महाशिवरात्रि पर यह शिवलिंग एक जौ के दाने के बराबर बढ़ता है। ऐसी धारणा है कि इस शिवलिंग में साक्षात शिव विराजते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग