न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के बाद कर रहे घूमने की प्लानिंग, कम आबादी वाली ये जगहें देगी शानदार अनुभव

आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां की आबादी काफी कम है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Sep 2020 1:44:31

कोरोना के बाद कर रहे घूमने की प्लानिंग, कम आबादी वाली ये जगहें देगी शानदार अनुभव

जब से कोरोना का कहर शुरू हुआ हैं पर्यटन थम सा गया हैं। पर्यटन के शौक़ीन लोग अपना मन मारकर घरों में कैद हैं। लोग इस कोरोना के चलते बाहर नहीं निकलते हैं। हांलाकि अब समय के अनुसार पर्यटन खुलने लगा हैं। लेकिन भीड़ के चलते लोग अभी भी कतरा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां की आबादी काफी कम है। लेकिन इन जगहों की सुंदरता देखते ही बनती हैं। भविष्य में आप इन जगहों की यात्रा कर सकते हैं। इन जगहों पर आपको घूमने का शानदार अनुभव भी होगा। तो आइए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में।

कोरोना के बाद कर रहे घूमने की प्लानिंग, कम आबादी वाली ये जगहें देगी शानदार अनुभव

सैन मैरिनो

सैन मैरिनो, इटली से घिरा हुआ एक छोटा सा राज्य है। इस जगह की आबादी लगभग 4000 है। यह जगह बेहद ही खूबसूरत है और यहां पर काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। सैन मैरिनो से माउंट टिटैनो का अद्भत दृश्य नजर आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें सैन मैरिनो यूरोप के सबसे छोटे स्वतंत्र राज्यों में से एक है। यहां के लोगों की आय का साधन पर्यटन ही है।

कोरोना के बाद कर रहे घूमने की प्लानिंग, कम आबादी वाली ये जगहें देगी शानदार अनुभव

नार्गुलमुद, पलाऊ

नार्गुलमुद, पलाऊ की राजधानी है और दुनिया में सबसे कम आबादी वाली राजधानियों में से एक है। इस स्थान पर लगभग 400 लोग रहते हैं। 2006 में नार्गुलमुद को पलाऊ की राजधानी बनाया गया था। पलाऊ में लगभग 346 द्विप हैं और इसकी राजधानी नार्गुलमुद सबसे बड़े द्विप पर स्थित है। जिन लोगों को सरकारी इमारतों का दौरा करना पसंद हो उनके लिए ये स्थान सबसे उपयुक्त है।

कोरोना के बाद कर रहे घूमने की प्लानिंग, कम आबादी वाली ये जगहें देगी शानदार अनुभव

हम्म, क्रोएशिया

हम्म, क्रोएशिया का एक छोटा सा शहर और 2011 की जनगणना के अनुसार इस स्थान की आबादी 30 है। इस शहर का इतिहास काफी पुराना है। 1102 के डेंटिग दस्तावेजों में इस शहर का उल्लेख मिलता है। उन दस्तावेजों के अनुसार उस समय इस शहर को चोलम के नाम से जाना जाता था। सन् 1552 में यहां पर वॅाच टावर और घंटी का निर्माण करवाया गया। शहर में एक संग्रहालय भी है।

कोरोना के बाद कर रहे घूमने की प्लानिंग, कम आबादी वाली ये जगहें देगी शानदार अनुभव

ओपाटोवेक, पोलैंड

ओपाटोवेक, पोलैंड का एक छोटा सा शहर है। 2006 में इस शहर की आबादी लगभग 410 दर्ज की गई थी। इस शहर का इतिहास काफी पुराना और दिलचस्प है। इतिहासकारों के अनुसार सन् 1600 में स्वीडिश सैनिकों ने इस शहर को तबाह कर दिया था। पहले और दूसरे विश्व युद्ध में ये शहर पूरी तरह से तबाह हो गया था। कई बार नष्ट होने के बाद भी इस शहर को काफी जल्दी बसा लिया गया। कम आबादी होने के कारण इस शहर को बसाने में ज्यादा समय नहीं लगा।

कोरोना के बाद कर रहे घूमने की प्लानिंग, कम आबादी वाली ये जगहें देगी शानदार अनुभव

वाडुज, लिकटेंस्टीन

वाडुज, लिकटेंस्टीन की राजधानी है और यहां लगभग 5000 लोग रहते हैं। आप भी इस खूबसूरत जगह को अपनी टूरिस्ट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां पर स्थित वडूज महल की खूबसूरती देखते ही बनती है। यह महल एक पहाड़ी पर स्थित है और शहर के हर कोने से दिखता है। यहां पर कोई भी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन नहीं है। निकटम स्टेशन करीबन एक मील की दूरी पर है। यहां से पैदल या बस के जरिए इस स्थान तक पहुंचा जा सकता है। इस जगह पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

TMC में दरार! दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा

नेपाल बॉर्डर से दबोचे गए TMC नेता जहांगीर खान, STF की बड़ी कार्रवाई; विदेश भागने की तैयारी पर फिरा पानी

गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक शुरू, जानें किन नेताओं की रही मौजूदगी, केंद्र सरकार के खिलाफ बनेगी विपक्ष की संयुक्त रणनीति

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त

सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO

संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई

थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील

थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल

राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर