न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुकून की चाहत को पूरा करता हैं नागालैंड, जानें यहां के दर्शनीय स्थल

नागालैंड हिमालय की तलहटी के बीच बसा है और भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित खूबसूरत राज्यों में से एक है। आइए नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 5:56:06

सुकून की चाहत को पूरा करता हैं नागालैंड, जानें यहां के दर्शनीय स्थल

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में शामिल नागालैंड एक लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस बनते जा रहा है। प्राकृतिक रूप से समृद्ध और अपने अद्भुत नजारों की वजह से इसे पूर्व का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां घूमने-फिरने के लिहाज से कई खास स्थल मौजूद हैं, जहां एक शानदार ट्रिप का आनंद अपने परिवार या दोस्तों के साथ लिया जा सकता है। नागालैंड की यात्रा शांति और सुकून की चाह रखने वाले सैलानियों के लिए शानदार विकल्प है। नागालैंड हिमालय की तलहटी के बीच बसा है और भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित खूबसूरत राज्यों में से एक है। आइए नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानें।

tourist places of nagaland,nagaland,nagaland tourism,holidays,travel,major attractions of nagaland

कोहिमा

नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कोहिमा नागालैंड की पहाड़ी राजधानी है। यह स्थान समुद्र तल से लगभग 1500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। यहां आकर आप दजुकोउ वैली, कोहिमा संग्रहलय, कोहिमा वार सिमेट्री, जूलॉजिकल पार्क, इंटेंगकी वन्यजीव अभ्यारण्य और जप्फु पीक आदि पर्यटन स्थलों की सैर करके अपनी यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपको ट्रेकिंग करना पसंद है तो आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।

tourist places of nagaland,nagaland,nagaland tourism,holidays,travel,major attractions of nagaland

किफिरे

नागालैंड के ऑफबीट स्थलों में आप किफिरे की सैर का प्लान बना सकते हैं। किफिरे राजधानी शहर कोहिमा से 250 कि।मी की दूरी पर स्थित एक छोटा मगर खूबसूरत गांव है। प्राकृतिक आकर्षणों से सराबोर यह स्थल आपकी यात्रा के लिए आदर्श स्थल हो सकता है। यह राज्य के उन चुनिंदा स्थानों में से एक है जहां आप नागा जनजातीयों में संगतम, सीमा और एमिचुंगर को देख सकते हैं।

खोनोमा गांव

नागालैंड में स्थित खोनोमा गांव को एशिया का पहला 'ग्रीन विलेज' माना जाता है।यह नागालैंड की राजधानी कोहिमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। चारों ओर हरियाली से घिरा ये गांव लगभग 700 साल पुराना है।अगर आप गौर से इस गांव को देखेंगे तो पाएंगे कि खोनोमा में बना हर घर एक दूसरे से जुड़ा है।प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यह पूरी जगह घूमने के लिए बेहतरीन है।

tourist places of nagaland,nagaland,nagaland tourism,holidays,travel,major attractions of nagaland

दीमापुर

नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल दीमापुर नागालैंड का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकास की पटरी पर दौड़ने वाला शहर है। यह शहर हवाई उडान के माध्यम से डायरेक्ट कनेक्ट हैं इसलिए कई संख्या में पर्यटक यहां घूमना पसंद करते हैं। यहां आकर आप ट्रिपल फॉल्स, कचहरी खंडहर, नागालैंड विज्ञान केंद्र, धनसिरी नदी और प्राणि उद्यान आदि प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर करके अपनी यात्रा को आनंदमय बना सकते हैं।
नागालैंड में यात्रा करने के टिप्स

इस पूर्वोत्तर राज्य की खूबसूरती का मज़ा लेने के लिए नागालैंड की यात्रा से जुड़ी टिप्स की डिटेल जानकारी होना ज़रूरी है।नागालैंड पहले भारत का एक प्रतिबंधित इलाका होता था लेकिन अब इसमें ढील दे दी गयी है। हालाँकि इस पूर्वोत्तर राज्य की यात्रा करते समय नागालैंड के बारे में कुछ टिप्स दिमाग में रखना ज़रूरी हैं।नागालैंड की यात्रा करते समय विदेशी सैलानियों को अपना पासपोर्ट ज़रूरी है। कभी भी पहचान पूछे जाने पर यह पासपोर्ट आपके परिचय पत्र का काम करता है।हालाँकि नागालैंड की यात्रा साल में कभी भी की जा सकती है लेकिन अच्छा समय अक्टूबर से मई का है। नागालैंड में पहनावे से सम्बंधित टिप्स यात्रा करने के समय के अनुसार बदलती हैं। हालाँकि सलाह यह दी जाती है कि गर्मियों में कुछ हलके और कुछ गर्म कपड़े साथ रखें और सर्दियों में भारी ऊनी कपड़े साथ रखें।खरीददारी के शौकीनों के लिए नागालैंड में यात्रा की सबसे ज़रूरी टिप है कि नागालैंड के लोकल लोगों की कुशलता से बनाई हुई कलाकृतियां ज़रूर खरीदें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!