न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपार धन भंडार लिए हुए हैं कमरुनाग मंदिर, जानें इसकी विशेषता और कैसे पहुंचे यहां

Posts by : Anuj | Updated on: Wed, 29 Jan 2020 7:47:35

अपार धन भंडार लिए हुए हैं कमरुनाग मंदिर, जानें इसकी विशेषता और कैसे पहुंचे यहां

वैसे तो भारत के हर कोने कोने पर कई देवालय मिल जायेंगे लेकिन कई बार अध्यात्म से जुडी कई घटनाएं इन स्थानों को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बना देती हैं। ऐसा ही एक आध्यात्मिक स्थान है कमरुनाग जो की हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित है। धौलाधार हिमालय एवं बल्ह घाटी के बीच स्थित इस स्थान की समुद्र तल से ऊंचाई 3334 मीटर है। हिमाचल के सुंदरनगर रोहांडा से 35 किलोमीटर की दूरी वाहन से तय करने के बाद यहाँ पहुँचने के लिए लगभग 6 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। नजदीकी रेलवे स्टेशन जोगिन्दरनगर है जो की 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि यहाँ यक्षराज का मंदिर है जिसकी अर्चना पांडव करते थे। यहाँ मंदिर के पास ही स्थित झील है जिसमें श्रद्धालु अपनी अपनी आस्था के हिसाब से सोना चांदी आदि का चढ़ावा चढ़ाते हैं।कहा जाता है कि यहाँ अकूत सम्पति इस झील में दबी हुई है जिसे कोई निकाल नहीं सकता। आइये जानते हैं कमरुनाग एवं इसके आस पास स्थित अन्य दर्शनीय स्थानों के बारे में।

kamrunag temple,kamrunag temple with immense wealth,holidays,travel,tourism

कमरुनाग

पीरपंजाल और बल्ह घाटी में स्थित कमरुनाग को वर्षा का देवता भी माना जाता है।यहाँ पहुँचने के लिए लगभग 6 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है। कमरुनाग में बड़ा बाबा का मंदिर स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है।कहा जाता है कि यहाँ स्थित झील को भीम ने बनाया था।

शिकारी देवी मंदिर

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित शिकारी देवी मंदिर शिकारी चोटी पर स्थित है जो 3359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह मंडी जिले के झँझेलि से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चारों और ऊँचे ऊँचे देवदार के पेड़ इस जगह को शानदार बना देते हैं। बर्फ से ढके धौलाधार हिमालय और चारों और फैली हरियाली आपको यहां बहुत पसंद आएगी। कहा जाता है कि यह शिकारियों की आराध्य देवी हैं जिसे पांडवों द्वारा बनवाया गया था।

kamrunag temple,kamrunag temple with immense wealth,holidays,travel,tourism

रिवालसर झील

मंडी से 22 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में यह झील स्थित है जो अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। यह स्थान हिंदुओं के साथ साथ बौद्ध एवं सिख मतावलंबियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। यहाँ तीन बौद्ध मोनेस्ट्रीज़ एवं तीन हिन्दू मंदिर हैं जिनमे कृष्ण, शिव एवं ऋषि लोमस का मंदिर प्रमुख हैं। कहा जाता है कि बौद्ध गुरु रिनपोचे पद्मसम्भव यहीं से तिब्बत थे।

मचियाल झील

मण्डी जिले में स्थित यह झील चारों तरफ से हरियाली से घिरी हुई है।इस झील का नाम भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार के नाम पर रखा गया है। यह झील जोगिन्दर नगर सरकाघाट राज्य हाइवे पर जोगिन्दर नगर से 8 किलोमीटर की दूरी ओर स्थित है।

महुनाग मंदिर

करसोग शहर से 25 किलोमीटर की दुरी पर महुनाग मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि महाभारत काल में अंगराज कर्ण ने यहाँ तपस्या की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!