न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिल्क कैपिटल के नाम से प्रसिद्द है गुजरात का आनंद, जानें इसके बारें में

इस नगर का प्राचीन नाम आनंदपुर है, माना जाता है कि यह सारस्वत ब्राह्मणों का मूल निवास स्थान है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Jun 2020 4:57:31

मिल्क कैपिटल के नाम से प्रसिद्द है गुजरात का आनंद, जानें इसके बारें में

आनंद, भारत के गुजरात राज्य का एक प्रसिद्ध नगर औरआनंदजिले का प्रशासनिक केंद्र है, जो मुख्यतः अमूल डेयरी और अपनी ऐतिहासिक दूध क्रांति के लिए जाना जाता है। यह नगर भारत के 'मिल्क कैपिटल' के नाम से भी प्रसिद्ध है।आनंद, अहमदाबाद और वडोदरा के मध्य बसा है, जहां से गांधीनगर की दूरी मात्र 97 किमी रह जाती है। इस नगर का प्राचीन नाम आनंदपुर है, माना जाता है कि यह सारस्वत ब्राह्मणों का मूल निवास स्थान है।

milk capital,anand city,amul,travel,tourism,holidays

कैसे पहुंचें

आनंद राज्य की राजधानी गांधीनगर से 101 किमी दूर वड़ोदरा और अहमदाबाद के बीच पश्चिमी रेलवे में पड़ता है। श्री रोकाड़िया हनुमान मंदिर, सरदार वल्लभभाई पटेल व वीर विठलभाई पटेल मेमोरियल और स्वामी नारायण मंदिर आनंद के कुछ दर्शनीय स्थल हैं। आनंद से 43 किमी उत्तर-पूर्व में रणछोडरायजी डोकोर मंदिर है। हवाई, रेल और सड़क मार्ग से आनंद अच्छे से जुड़ा हुआ है।

रणछोडरायजी मंदिर

इस मंदिर का निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है। सोने के कलश और सफेद ध्वजा वाला यह मंदिर इस जिले का सबसे ऊंचा मंदिर भी है। मुख्य विग्रह रणछोडरायजी (श्रीकृष्ण) की प्रतिमा काले रंग के पत्थर से बनाई गयी है। मुख्य मंदिर में बनाए गए भित्ति-चित्रों में कृष्ण के कुछ प्रमुख जीवन प्रसंगों को भी दर्शाया गया है। माना जाता है, कि मथुरा में श्रीकृष्ण की लड़ाई जरासंध के हुई थी, और कृष्ण रणछोड़ कर भाग गए थे, इसलिए इनका एक नाम रणछोड़ भी है। यह एक खूबसूरत मंदिर है, जिसकी वास्तुकला पर्यटकों को बहुत हद तक प्रभावित करती है।

milk capital,anand city,amul,travel,tourism,holidays

स्वामीनारायण मंदिर

रणछोड़राय मंदिर के अलावा आप आनंद स्थित स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। स्वामीनारायण, एक छ: मंजिला मंदिर है, और राज्य के प्रसिद्ध पवित्र स्थानों में गिना जाता है। यहां रोजाना श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है। मंदिर की वास्तुकला पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। आप यहां हरिकृष्ण महाराज, नारायण लक्ष्मी के अलावा अन्य प्रतिमाओं को भी देख सकते हैं। आध्यात्मिक अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

खापरा जावेरी महल

खापरा जावेरी महल, पावागढ़ की पहाड़ियां की तलहटी में स्थित है। आणंद के बिलकुल नजदीक यह पैलेस 16वीं शताब्दी से संबंध रखता है। इस महल को देखकर आप प्राचीन वास्तुकला के उत्कृष्ट रूप को देख सकते हैं। बड़े मेहराव, गुंबद और प्रवेशद्वार आगंतुकों को काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। यह महल विश्वामित्र नदी के पास स्थित है। प्राचीन कला और इतिहास को समझने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

milk capital,anand city,amul,travel,tourism,holidays

अमूल डेयरी संग्रहालय

डेयरी संग्रहालय लाल पत्थरों की मदद से बनाया गया है। इस संग्रहालय की मदद से आप अमूल के विकास के वर्षों को देख सकते हैं, कि किस प्रकार एक छोटी सी ईकाई ने बड़ी औधोगिक ईकाई का सफर तय किया। इस म्यूजियम में एक बड़ा सभागार भी मौजूद है, जहां आपको भारत में दुध उत्पाद के इतिहास और क्रांति से संबधित फिल्में दिखाई जाएंगी। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

फ्लो आर्ट गैलरी

आणंद स्थित फ्लो आर्ट, हैंडीक्राफ्ट्स की बड़ी गैलरी मानी जाती है, जहां आप हाथ से बनाई गईं विभिन्न कलाकृतियों को देख सकते हैं। गैलरी में रखी मूर्तियां, मिट्टी के बर्त, शादी के तोहफे, आदि पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं। आप यहां खूबसूरत और रंग बिरंगे हाथ से बनाए गए उत्पादों को देख सकते हैं। पर्यटक यहां मिट्टी के अलावा धातु, लकड़ी और सीमेंट का उपयोग कर बनाईं गईं साज-सज्जा की चीजों भी देख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान