न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जन्माष्टमी पर करें श्रीकृष्ण की सबसे कीमती मूर्ति के दर्शन, 1280 किलो सोने की प्रतिमा

मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि अभी तक इस प्रतिमा को लेकर सही समय की गणना नहीं हो सकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Aug 2020 12:30:33

जन्माष्टमी पर करें श्रीकृष्ण की सबसे कीमती मूर्ति के दर्शन, 1280 किलो सोने की प्रतिमा

आज श्रीकृष्ण के गृहस्थ भक्त और वैष्णव संप्रदाय के लोग जन्माष्टमी मना रहे हैं। हर साल बृज में जन्माष्टमी के मौके पर काफी धूम रहती है, लेकिन इस बार लोगों ने कार्यक्रमों से दूरी बना ली है। जिसकी वजह से देश ही नहीं दुनियाभर में फैलता कोरोना संक्रमण। हालाकि, इस बीच आज हम आपको झारखंड के पश्चिम में यूपी की सीमा के पास गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी में बंशीधर मंदिर के बारे में बताने जा रहे है। इस मंदिर में विराजित भगवान कृष्ण की प्रतिमा दुनिया की सबसे कीमती कृष्ण प्रतिमा मानी जाती है। ये मूर्ति 1280 किलो सोने से बनी है। 1280 किलो सोने की कीमत आज के समय में 716 करोड़ से भी ज्यादा आंकी जाती है। हालांकि, इस प्रतिमा की एंटिक वैल्यू 2000 करोड़ से भी ज्यादा की है, जो 2014 में आंकी गई थी।

मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि अभी तक इस प्रतिमा को लेकर सही समय की गणना नहीं हो सकी है। इसकी कीमत को लेकर भी मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि भगवान की कीमत नहीं लगाई जा सकती। सन् 2018 में सरकार ने श्री बंशीधर जी की मंदिर की लोकप्रियता को देखते हुए शहर का नाम नगर ऊंटारी से बदलकर श्री बंशीधर नगर कर दिया है। 1280 किलो सोने की कृष्ण प्रतिमा के साथ राधा की भी एक प्रतिमा है। ये मूर्ति अष्ट धातु की है और इसका वजन करीब 120 किलो है। इस प्रतिमा की भी आज के दौर में एंटिक वैल्यू करोड़ों में आंकी जाती है।

जन्माष्टमी पर करें श्रीकृष्ण की सबसे कीमती मूर्ति के दर्शन, 1280 किलो सोने की प्रतिमा

सामान्य तौर पर यह 4-5 फीट की प्रतिमा ही नजर आती है। लेकिन, इसका एक बड़ा भाग अभी भी धरती के अंदर ही है। प्रतिमा शेषनाग पर विराजित कृष्ण की है, शेषनाग वाला हिस्सा जमीन के अंदर है।

श्री बंशीधर मंदिर ट्रस्ट के सलाहकार धीरेंद्र कुमार चौबे के मुताबिक मुगल सम्राट औरंगजेब की बेटी जैबुन्निसा श्रीकृष्ण की भक्त थीं। उस समय मुगलों का खजाना कलकत्ता से दिल्ली ले जाया जाता था। नगर ऊंटारी क्षेत्र में शिवाजी के सरदार रुद्र शाह और बहियार शाह रहा करते थे। यहां से मुगलों का जो भी खजाना जाता था, उसे शिवाजी के सरदार लूट लिया करते थे। मुगलों ने बंशीधर भगवान की मूर्ति किसी मंदिर से लूटी थी। मान्यता है कि श्रीकृष्ण की जैबुन्निसा ने ये मूर्ति नगर ऊंटारी में रहने वाले शिवाजी के सरदारों तक पहुंचाई थी। शिवाजी के सरदारों मुगलों से बचाने के लिए मूर्ति नगर ऊंटारी से 22 किमी दूर पश्चिम में एक पहाड़ी में छिपा दी थी। ये मूर्ति हजारों साल पुरानी है, क्योंकि मूर्ति के शेषनाग पर कुछ लिखा हुआ है, जिसे अब तक कोई समझ नहीं सका है, ये क्या लिखा है और किस भाषा में लिखा है। मूर्ति दक्षिण स्थापत्य शैली की है।

यहां के राजघराने के युवराज और मंदिर समिति के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव के अनुसार राजा भवानी सिंह देव की मृत्यु के बाद उनकी रानी शिवमानी कुंवर राजकाज का संचालन कर रही थीं। उन्होंने 14 अगस्त 1827 की जन्माष्टमी पर व्रत किया था। उस समय राजमाता को सपने में भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन हुआ।

जन्माष्टमी पर करें श्रीकृष्ण की सबसे कीमती मूर्ति के दर्शन, 1280 किलो सोने की प्रतिमा

श्रीकृष्ण ने रानी से वर मांगने को कहा तो रानी ने भगवान से सदैव कृपा बनाए रखने का वर मांगा। तब भगवान ने रानी से कनहर नदी के किनारे यूपी के महुरिया के निकट शिव पहाड़ी पर अपनी प्रतिमा के गड़े होने की जानकारी दी। इसके बाद वहां खुदाई की तो यहां 10 फीट ऊंची सोने की श्रीकृष्ण की प्रतिमा प्राप्त हुई थी।

इसके बाद वाराणसी से राधा रानी की अष्टधातु की प्रतिमा मंगाकर श्रीकृष्ण के साथ 21 जनवरी 1828 को स्थापित की गई। खुदाई में मिली बंशी-वादन करती हुई प्रतिमा का वजन 32 मन यानी 1280 किलो है। इस प्रतिमा में श्रीकृष्ण शेषनाग के ऊपर कमल के फूल पर बंशी-वादन नृत्य करते हुए विराजित हैं। शेषनाग वाला हिस्सा जमीन में गढ़ा हुआ है। पूरा मंदिर करीब साढ़े तीन एकड़ में बना हुआ है। मंदिर की ऊंचाई करीब 50 फीट है।

भगवान श्रीकृष्ण की इस मूर्ति में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का स्वरूप है। श्री बंशीधरजी, शिवजी की तरह जटाधारी हैं, विष्णुजी की तरह शेषनाग की शैय्या पर कमल के पुष्प पर विराजित हैं। कमल के पुष्प पर ब्रह्माजी विराजते हैं। इस तरह इस मूर्ति में ब्रह्मा, विष्णु और महेश, तीनों के दर्शन किए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

TMC में दरार! दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा
TMC में दरार! दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा
नेपाल बॉर्डर से दबोचे गए TMC नेता जहांगीर खान, STF की बड़ी कार्रवाई; विदेश भागने की तैयारी पर फिरा पानी
नेपाल बॉर्डर से दबोचे गए TMC नेता जहांगीर खान, STF की बड़ी कार्रवाई; विदेश भागने की तैयारी पर फिरा पानी
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक शुरू, जानें किन नेताओं की रही मौजूदगी, केंद्र सरकार के खिलाफ बनेगी विपक्ष की संयुक्त रणनीति
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक शुरू, जानें किन नेताओं की रही मौजूदगी, केंद्र सरकार के खिलाफ बनेगी विपक्ष की संयुक्त रणनीति
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर