Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के अलावा इन देशों में भी होती है पतंगबाजी

आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन देशों के बारे में जहां पर भी पतंग बड़े मजे से उड़ाई जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Jan 2018 2:33:19

भारत के अलावा इन देशों में भी होती है पतंगबाजी

मकर सक्रांति अर्थात पतंगों का त्योंहार नजदीक आ चूका हैं। इस दिन सभी के मन में बहुत उमंग और उत्साह होता हैं। आकाश पूरा रंग-बिरंगी पतंगों से सजा होता हैं और लैंप पतंगों की वजह से रात को आकाश में चलते-फिरते दीप नजर आते हैं। भारत में पूरे प्रदेश में पतंग महोत्सवों का आयोजन किया जाता हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत में ही पतंग उड़ाने का प्रचलन हैं। दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां पतंगबाजी का लुत्फ़ उठाने के लिए पतंग महोत्सव होते रहते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन देशों के बारे में जहां पर भी पतंग बड़े मजे से उड़ाई जाती हैं।
kite flying is famous in countries,japan,india,china,thailand,america,makar sankranti special,makar sankranti * जापान :
जापानी भी पतंगबाजी के बहुत शौकीन होते हैं। उनका मानना है कि पतंग उड़ाने से देवता प्रसन्न होते हैं। वहां प्रति वर्ष मई के महीने में पतंगबाजी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। प्राचीन काल में जापान के लोगों में विश्वास था कि पतंगों की डोर वह जरिया है जो पृथ्वी को स्वर्ग से मिलाती है। kite flying is famous in countries,japan,india,china,thailand,america,makar sankranti special,makar sankranti * चीन :
आज भी चीन में पतंग उड़ाने का शौक कायम है। वहां प्रत्येक वर्ष 9 सितंबर को पतंगोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन चीन की लगभग समूची जनता पूरे जोश और उत्साह के साथ पतंगबाजी की प्रतियोगिता में भाग लेती है। पतंग का अंधविश्वासों में भी विशेष स्थान है। चीन में किंन राजवंश के शासन के दौरान पतंग उड़ाकर उसे अज्ञात छोड़ देने को अपशकुन माना जाता था। साथ ही किसी की कटी पतंग को उठाना भी बुरे शकुन के रूप में देखा जाता था kite flying is famous in countries,japan,india,china,thailand,america,makar sankranti special,makar sankranti * थाईलैंड :
थाइलैंड में हर राजा की अपनी विशेष पतंग होती थी जिसे जाड़े के मौसम में भिक्षु और पुरोहित देश में शांति और खुशहाली की आशा में उड़ाते थे। थाइलैंड के लोग भी अपनी प्रार्थनाओं को भगवान तक पहुंचाने के लिए वर्षा ऋतु में पतंग उड़ाते थे। kite flying is famous in countries,japan,india,china,thailand,america,makar sankranti special,makar sankranti * अमेरिका :
अमेरिका में तो रेशमी कपड़े और प्लास्टिक से बनी पतंगें उड़ाई जाती हैं। वहां जून के महीने में पतंग प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। माना जाता है कि अमेरिका के निवासियों ने वैज्ञानिक और सैन्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पतंग का प्रयोग किया। kite flying is famous in countries,japan,india,china,thailand,america,makar sankranti special,makar sankranti * भारत, दिल्ली :
दिल्ली में हर साल 26 जनवरी और 15 अगस्त को पतंग उड़ाने का चलन है। इसके अलावा लोहिड़ी, मकर संक्रांति, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और भैया दूज पर भी पतंगें उड़ाई जाती हैं। इस दिन दिल्ली का नीला आसमान तिरंगी पतंगों से घिर जाता है। दिल्ली में लोगों पतंगबाजी के प्रति खास आकर्षण है। लोग पूरे दिन सतरंगी पतंगें उड़ाते दिखाई देते हैं। राजधानी में दिल्ली पर्यटन विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय पतंग मेले का आयोजन किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
astrology