न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के ये होटल जहां है भूतों का वास

इनमें से कुछ होटल तो ऐसे हैं, जिसमें रुकने की ख्वाहिश हर व्यक्ति की होती हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jan 2018 10:35:54

भारत के ये होटल जहां है भूतों का वास

भूत-प्रेत की कहानिया सुनने में काफी रोमांचित लगती हैं, लेकिन लाभी सामना हो जाये तो यह सोच कर ही डर लगने लगता हैं। जब कभी आप बाहर कहीं किसी होटल में रुके और आपको ऐसा अहसास हो कि वहाँ पर भूत हो तो फिर। अब आप सोच रहे होंगे कि किसी होटल में थोड़े ऐसा होता होगा। तो हम आपको बताना चाहेंगे भारत के कुछ ऐसे होटल्स के बारे में जहां भूतों का वास हैं। इनमें से कुछ होटल तो ऐसे हैं, जिसमें रुकने की ख्वाहिश हर व्यक्ति की होती हैं। तो आइये जानते हैं इन भूतिया होटल्स के बारे में।

haunted hotels of india,haunted,hotels,taj,mumbai,brij raj bhawan,kota,ramo ji film city,hyderabad,raj kiran hotel

* ताज होटल, मुंबई :
मुंबई का ताज होटल, अपने ठाठ-बाट की वजह से पूरी दुनिया में पॉपुलर है। लेकिन क्या आपको पता है कि यहां पर भी किसी की आत्मा भटकती है? नहीं जानते तो बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि होटल का ब्लू प्रिंट तैयार करने वाले फ्रेंच आर्किटेक्ट डब्लू। ऐ की आत्मा आज भी इस होटल में भटकती है। होटल के स्टाफ के अलावा कई लोगों ने बिल्डिंग के पुराने विंग में उन्हें देखे जाने की बात कही है। कहा जाता है कि जब उन्होंने देखा कि इमारत के सामने का हिस्सा उलटी दिशा में बनाया गया है, तब उन्होंने होटल के पांचवे माले से छलांग लगा दी।

haunted hotels of india,haunted,hotels,taj,mumbai,brij raj bhawan,kota,ramo ji film city,hyderabad,raj kiran hotel

* राज किरन होटल, मुंबई :
कुछ परनोर्मल एक्सपर्ट्स का मानना है कि लोनावला स्थित ‘राज किरन होटल’ भारत के भूतिया होटल्स की सूची में सबसे ऊपर आता है। इस होटल का एक कमरा आत्माओं कि चपेट में है। यहां रह चुके लोगों का कहना है कि रात के समय कोई उनकी चादर खींचता है। कुछ लोग यह भी बताते हैं कि जब वो देर रात में उठते हैं तो कमरे में नीले रंग की लाइट जल रही होती है और कोई अजीबो-गरीब आवाजें निकालता है। कभी-कभार उन्हें किसी ने घायल करने की कोशिश भी की है।

haunted hotels of india,haunted,hotels,taj,mumbai,brij raj bhawan,kota,ramo ji film city,hyderabad,raj kiran hotel

* रामो जी फ़िल्म सिटी, हैदराबाद :
विश्व का सबसे बड़ा स्टूडियो कॉमप्लेक्स होने के साथ-साथ रामो जी फ़िल्म सिटी ट्यूरिज़म का भी सबसे बड़ा केंद्र है। दरअसल, यह फिल्म सिटी निज़ाम सुलतान के युद्ध भूमि पर बना है, इस कारण से रामो जी फ़िल्म सिटी में स्थित होटल्स भुतहे माने जाते हैं। कहा जाता है कि यहां मृत सैनिकों की आत्माएं भटकती हैं। यहां के निवासियों का कहना है कि कई बार उंचाई पर बैठे लाइट-मैन को किसी अदृश्य ताकत ने धक्का दिया है तो कई बार खाली बाथरूम का दरवाजा जोर-जोर से पीटने की आवाजें आई है।

haunted hotels of india,haunted,hotels,taj,mumbai,brij raj bhawan,kota,ramo ji film city,hyderabad,raj kiran hotel

* बृज राज भवन, कोटा :
178 साल पुराना बृज राज भवन किसी समय राजस्थान के सबसे अमीर परिवार का महल हुआ करता था। 1980 में इसे एक हेरिटेज होटल के रूप में बदल दिया गया। ऐसा कहा जाता है कि इस महल में ‘मेजर बर्टन’ का भूत है। 1857 की लड़ाई में ब्रिटिश सैन्य अफ़सर मेजर बर्टन और उनके दो बेटों को सिपाहियों ने इस भवन के सेंट्रल हॉल में मार दिया था। इस होटल के गार्ड के अनुसार, ‘मेजर बर्टन’ का भूत किसी को कुछ कहता नहीं है, लेकिन ड्यूटी न करने पर गार्ड को चांटा ज़रूर पड़ जाता है। कहा जाता है कि इस भूत को डिसिप्लिन पसंद है।

haunted hotels of india,haunted,hotels,taj,mumbai,brij raj bhawan,kota,ramo ji film city,hyderabad,raj kiran hotel

* सवॉय होटल, मसूरी : 1902 में बना यह होटल देश का प्रसिद्ध भूतिया होटल है। अंग्रेजी शासन काल में इस होटल में एक ब्रिटिश लड़की की हत्या की गई थी जिसकी आत्मा आज भी अपने हत्यारे को ढूंढ़ रही है। इस स्थान को सीरियल किलिंग से भी जोड़ कर देखा जाता है लेकिन अधिकांश लोगों का मानना है कि इन हत्याओं के पीछे उसी लेडी ऑर्मे का हाथ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर