न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्पाइसी फ़ूड लवर के लिए ये 7 डेस्टीनेशन्स है जन्नत, मिलता है खाने का लजीज जायका

हम आपके लिए कुछ ऐसी डेस्टीनेशन्स की जानकारी लेकर आए हैं जो अपने स्पाइसी फ़ूड के लिए जानी जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Sep 2018 12:00:20

स्पाइसी फ़ूड लवर के लिए ये 7 डेस्टीनेशन्स है जन्नत, मिलता है खाने का लजीज जायका

दुनिया में जितने तरह के लोग उतने ही उनके जीभ के स्वाद होते हैं। स्वाद के दीवानों को हर तरह का स्वाद मिल जाता हैं, लेकिन आजकल स्पाइसी फ़ूड का तड़का देखने को कम मिलता हैं। जिसके कारण स्पाइसी फ़ूड लवर ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जो उनके मन की मुराद पूरी कर दें। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी डेस्टीनेशन्स की जानकारी लेकर आए हैं जो अपने स्पाइसी फ़ूड के लिए जानी जाती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

spicy food,cities with spicy food,food

* मेक्सिको

बिना मिर्च के मेक्सिन खाने का कोई मतलब ही नहीं है। यहां के खाने में होम ग्राउन चिली जैसे जालापेनो, पोब्लानो, हाबानेरो जैसे कई तरह की मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है वो भी खाने को स्पाइसी बनाने के लिए। अगर आप स्पाइसी फूड के दीवाने हैं तो मेक्सिको का पोजोल फूड जरूर ट्राय कीजिएगा।

spicy food,cities with spicy food,food

* थाइलैंड

अगर आप वाकई में स्ट्रीट फूड में कुछ लजीज और कुछ एडवेंचर ढूंढ रहे हैं तो थाइलैंड से अच्छा बेस्ट ऑप्शन कोई नहीं है। यहां के सभी थाई फूड्स में ऐरोमेटक हब्र्स, मसाले और वेजीटेबल्स का इस्तेमाल किया जाता है जो यहां के खाने को दुनिया का बेस्ट स्पाइसी फूड बनाता है। बहुत ज्यादा स्पाइसी पसंद है तो यहां का टॉम यम सूप ट्राय करने लायक है।

spicy food,cities with spicy food,food

* जमाइका

इस देश की सबसे पॉपुलर डिश है जमैकिअन जर्क चिकन। जो हॉट और स्पाइसी मेरीनेड से मिलकर तैयार की जाती है। ये डिश इतनी स्पाइसी होती है कि आपका मुंह तक जला सकती है।

spicy food,cities with spicy food,food

* कोरिया

कोरिया की मुलडक यानि फायर चिकन एक ऐसी डिश है, जिसे देखते ही लोगों के मुंह मे पानी आ जाता है। अगर आप किसी रेस्टोरेंट में इस डिश का मजा लेने जाएंगे, तो वहां आपको इसका स्पाइसी लेवल बताना होगा। इसके अलावा इस देश की जो मशहूर डिश है वो है फरमेंटेड कैबेज। जिसे हॉट चिलीज के साथ प्रिपेयर किया जाता है। इसे वहां किमची बोलते हैं।

spicy food,cities with spicy food,food

* यूथोपिया

यदि आपको जेन्यून यूथेपियन कुजिन का टेस्ट लेना है तो बरबैरी का मजा ले सकते हैं। ये एक स्पाइसी पाउडर मिक्स है जो पाउडर्ड चिली पेपर्स से बना होता है। मिटमिटा अन्य डिश है जिसे स्पाइसी बनाने के लिए इसमें ढेर सारा पिरी-पिरी, लोंग, इलाची, नमक, कालीमिर्च का इस्तेमाल किया जाता है।

spicy food,cities with spicy food,food

* श्रीलंका

स्पाइसी फूड के मामले मे श्रीलंका का कोई जवाब नहीं । आज से नहीं बल्कि सदियों से यहां के स्पाइसी और तीखे फूड की तारीफ होती रही है। यहां आपको फिश और मीट करीज की कई वैरायटी खाने को मिलेंगी। कोकोनट सेंबल यहां ज्यादा पसंद किया जाता है।

spicy food,cities with spicy food,food

* भूटान

यहां पर किसी भी सब्जी में ग्रीन चिलीज का इस्तेमाल जमकर किया जाता है। जाहिरतौर पर ये खाने को और भी स्पाइसी लुक और टेस्ट देती हैं। यहां की नेशनल डिश ऐमा डट्शी फेमस डिश है, जिसमें चीज और ग्रीन चिली मिक्स की जाती है। फक्शा पा पॉर्क भी एक ऐसी डिश है जिसे तेज सूखी लाल मिर्च डालकर तैयार किया जाता है। ज्यादातर ट्रेवलर्स इन जगहों पर इन फेमस स्पाइसी फूड्स को चखने के लिए ही आते हैं। तो अब अगली बार आपका भी मन दुनिया के किसी खास स्पाइसी फूड चखने का हो तो इन डेस्टीनेशन्स पर जरूर जाइए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर