न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

210 फीट ऊँची मीनार जहा एकसाथ नहीं जा सकते भाई-बहिन, जाने इससे जुडी कुछ रोचक बातें

दुनिया में कई ऐसी अजोबोगरीब चीजें हैं जो कि समझ से परे हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा भारत में हैं। अगर आपको भी इन अजीबोगरीब चीजों को जानने और घुमने का शौक हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Jan 2018 1:55:25

210 फीट ऊँची मीनार जहा एकसाथ नहीं जा सकते भाई-बहिन, जाने इससे जुडी कुछ रोचक बातें

दुनिया में कई ऐसी अजोबोगरीब चीजें हैं जो कि समझ से परे हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा भारत में हैं। अगर आपको भी इन अजीबोगरीब चीजों को जानने और घुमने का शौक हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आये हैं ऐसी जगह जहां पर सगे भाई-बहिन साथ नहीं जा सकते, है न अजीब। यह जगह एक 210 फीट ऊँची मीनार है जो उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में स्थित है। तो आइये जानते है इससे जुड़े रोचक बातें।

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में 210 फीट ऊंची लंका मीनार है, इसके भीतर रावण के पूरे परिवार का चित्रण किया गया है, सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस मीनार के ऊपर सगे भाई-बहन एक साथ नहीं जा सकते। एक लीडिंग वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार इतिहास के एक जानकार ने बताया कि इस मीनार का निर्माण कराने वाले मथुरा प्रसाद रामलीला में रावण का किरदार निभाते थे, उन्हें रावण से इस कदर लगाव हो गया, कि उन्होने उनकी याद में लंका का ही निर्माण करा डाला। साल 1875 में मथुरा प्रसाद निगम ने इस मीनार का निर्माण करवाया था, आपको जानकर हैरानी होगी कि सीप, उड़द की दाल, शंख और कौड़ियों से बनी इस मीनार को बनाने में करीब 20 साल का समय लगा।

brother sister can not go on this place,weird story

उस वक्त इस मीनार के निर्माण में कुल लागत करीब 1 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई थी। स्वर्गीय मथुरा प्रसाद जी न केवल रामलीला का आयोजन कराते थे, बल्कि वो खुद इस रामलीला में रावण का किरदार भी निभाते थे और रावण की पत्नी मंदोदरी की भूमिका घसीटीबाई नामक एक मुस्लिम महिला निभाती थी। इस मंदिर का निर्माण ऐसे किया गया है की रावण अपनी लंका से भगवान शिव को 24 घंटे देख सकता है और उनके दर्शन कर सकता है। मंदिर परिसर में एक 180 फीट की लम्बाई वाले नाग देवता विराजमान हैं और साथ ही 95 फीट लंबी नागिन मुख्य द्वार पर ही बैठी है और ये दोनों नाग नागिन इस मीनार की रखवाली करते हैं। नाग पंचमी के अवसर पपर कंपाउंड में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है और दंगल भी लगता है। कुतुबमीनार के बाद यही मीनार का नाम भारत की सबसे ऊंची मीनारों में आता है।

इस मीनार की एक ऐसी मान्यता है कि यहां भाई-बहन एक साथ नहीं जा सकते, दरअसल कहा जाता है कि लंका मीनार की नीचे से ऊपर तक चढाई में सात परिक्रमाएं करनी होती है, जो कि भाई-बहन एक साथ नहीं कर सकते, ये फेरे केवल पति-पत्नी द्वारा ही मान्य होते हैं, इसलिये भाई-बहन के यहां एक साथ जाने पर रोक है।

brother sister can not go on this place,weird story

भाई-बहन के अलावा मामा और भांजे का भी एक साथ यहां जाना निषेध है, इसके लिये बकायदा वहां पर बोर्ड भी लगा हुआ है, ताकि अगर किसी को मालूम ना हो, और वो वहां पर घुस जाए, तो परिक्रमा ना करें, या फिर सीढियां की चढाई ना शुरु कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन