न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस मई-जून दोस्तों के साथ बना ले गोवा का प्रोग्राम, घूमे इन समुंद्री तटों पर

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको गोवा के कुछ समुंद्री तटों के बारें में बताने जा रहे है जहा जा कर आप अपनी छुट्टियों को यादगार मना सकते है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 May 2018 2:18:58

इस मई-जून दोस्तों के साथ बना ले गोवा का प्रोग्राम, घूमे इन समुंद्री तटों पर

झुलसा देने वाली तपिस के बावजूद भारत में छुट्टियां मनाने के लिए गोवा सर्वाधिक पसंदीदा स्थाना बना हुआ है। गोवा का नाम ज़ुबान और ज़ेहन में आते ही जो तस्वीर उभरती है, वह ख़ूबसूरत और अनछुए समुद्री तटों की होती है। गोवा क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है। पूरी दुनिया में गोवा अपने खूबसूरत समुंदर के किनारों और मशहूर स्थापत्य के लिये जाना जाता है। गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था। पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया।

गोवा में पर्यटकों की भीड़ सबसे अधिक गर्मियों के महीनें में होती है। जब यह भीड़ समाप्त हो जाती है तब यहां शुरू होता है ऐसे सैलानियों के आने का सिलसिला जो यहां मानसून का लुत्‍फ उठाना चाहते हैं। वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही प्रकृति गोवा को कुछ ऐसा ही अलग, लेकिन अदभुत स्वरूप प्रदान करती है। यह स्थान शांतिप्रिय पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को बहुत भाता है। गोवा एक छोटा-सा राज्य है। यहां छोटे-बड़े लगभग 40 समुद्री तट है। इनमें से कुछ समुद्र तट अंर्तराष्ट्रीय स्तर के हैं। इसी कारण गोवा की विश्व पर्यटन मानचित्र के पटल पर अपनी एक अलग पहचान है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको गोवा के कुछ समुंद्री तटों के बारें में बताने जा रहे है जहा जा कर आप अपनी छुट्टियों को यादगार मना सकते है...

# बटरफ्लाई बीच

इस अप्रतिम सौंदर्य वाला समुद्री तट का सिर्फ़ नाम ही ख़ूबसूरत नहीं है बल्कि इसकी अनछुई ख़ूबसूरती की वजह से यह सैलानियों के बीच भी ख़ासा चर्चित है। अगर आप एकांत चाहते हैं तो इससे बढ़िया जगह शायद ही कोई हो। बटरफ्लाई द्वीप पर स्थित जगह बेजोड़ है। इस जबरदस्त तट तक पहुंचने के लिए आपको अगोंडा या पलोलेम तट से नाव के सहारे जाना पड़ेगा।

# कंडोलिम समुद्र तट

गोवा राज्य में पणजी से 14 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित कंडोलिम तट अरब सागर की लंबी तटरेखा का एक हिस्सा है। यह तटरेखा अगोडा किले से शुरु होकर चापोरा बीच पर खत्म होती है। यह जगह गोवा के एक स्वतंत्रता सेनानी और सम्मोहन के जनक अब्बा फारिया का जन्मस्थान होने के कारण भी मशहूर है।

# मीरामार समुद्र तट

मीरामार समुद्र तट अरब सागर और मंडोवी नदी के संगम से 1 किलोमीटर आगे स्थित है। यह गोवा की राजधानी पणजी से 3 किलोमीटर दूर डोना पाउला के रास्ते पर है। गोवा के मीरामार समुद्र तट को ‘गैस्पर डाया’ भी कहा जाता है।

गोवा में मीरामार समुद्र तट खाड़ी से शुरु होकर एम्राल्ड कोस्ट पार्कवे पर खत्म होता है। इस सुनहरे समुद्र तट के किनारों पर खजूर के पेड़ लगे हैं। इस तट की नर्म रेत इसे शाम में टहलने के लिए सबसे सही जगह बनाती है। पुर्तगाली भाषा में मीरामार का मतलब होता है ‘समुद्र को देखना’। सैलानी गोवा के मीरामार समुद्र तट से विशाल अरब सागर का नजारा ले सकते हैं।

goa,goa beaches,holidays,travel

# मजोरदा समुद्र तट

मजोरदा समुद्र तट बोगमोला के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह गोवा के सबसे सुंदर तटों में से एक है और डाबोलिम हवाई अड्डे से 18 किलोमीटर की दूरी पर है। गोवा का मजोरदा समुद्र तट सड़क के बेहतरीन नेटवर्क के कारण मडगाव से भी जुड़ा है जिसमें बस, आॅटो रिक्शा और टैक्सी भी शामिल हैं। गोवा के मजोरदा समुद्र तट का भारतीय पौराणिक कथाओं से भी करीबी नाता है। माना जाता है कि भगवान राम का बचपन में अपहरण हो गया था और उन्हें मजोरदा समुद्र तट ही लाया गया था। यह भी कहा जाता है कि भगवान राम अपनी पत्नी सीता को खोजते हुए आए थे। कहा जाता है कि इस तट के दक्षिणी भाग में स्थित काबो-डे-रामा में भगवान राम आए थे।

# मोबोर समुद्र तट

रोमांच पसंद करने वाले सैलानियों के लिए मोबोर समुद्र तट एक आदर्श स्थान है। यह गोवा के सबसे लोकप्रिय तटों में से एक है जहां सैलानी कई रोमांचक खेलों, जैसे वाॅटर स्कीइंग, वाॅटर सर्फिंग, जेट स्की, बनाना और बम्प राइड और पैरासिलिंग का मज़ा लेते हैं। इस तट पर पूरे साल में कभी भी घूमने जाया जा सकता है, हालांकि यहां घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च तक का है।

गोवा में मोबोर समुद्र तट शहर का सबसे लोकप्रिय स्थल है। हर साल हजारों सैलानी इस तट पर पानी के खेल के मज़े लेने आते हैं। वास्तव में केवलोसियम-मोबोर पानी के खेलों के लिए मशहूर है।

# कोल्वा समुद्र तट

कोल्वा समुद्र तट मडगाव से 6 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है और यह सबसे पुराना, बड़ा और और दक्षिण गोवा का सबसे शानदार समुद्र तट है। इस तट पर 25 किलोमीटर बारीक और सफेद रेत फैली है और इसके किनारों पर नारियल और खजूर के पेड़ हैं जो कि उत्तर में बोगमालो से लेकर दक्षिण में काबो-डि-रामा तक फैले हैं।

औपनिवेशिक दिनों में यह मडगाव के उच्च समाज के लिए आरामगाह का इलाका था। यह लोग सिर्फ हवा बदलने के लिए कोल्वा का दौरा करते थे। आज के समय में यह इलाका, जिसमें खूबसूरत घर और विला हैं उस उच्च वर्ग की विलासितापूर्ण जीवनशैली की याद दिलाता है।

# अंजुना समुद्र तट

पणजी से 18 किलोमीटर दूर बर्देज़ तालुका में स्थित अंजुना तट अरब सागर के किनारे गोवा के पश्चिमी तट पर 30 किलोमीटर में फैली लंबी तटरेखा का एक हिस्सा है।

goa,goa beaches,holidays,travel

# वर्का समुद्र तट

वर्का समुद्र तट गोवा के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह गोवा के सबसे आकर्षक और खूबसूरत तटों में से एक है और बिनोलिम से 2 किलोमीटर की दूरी पर है। इस तट पर बड़ी संख्या में लकड़ी की नाव होती हैं जो शहर के मछुआरों की होती हैं।

गोवा में वर्का समुद्र तट अपनी नर्म सफेद रेत और सफाई के लिए मशहूर है। यह गोवा के सबसे साफ तटों में से एक है और सैलानी यहां एकांत में कुछ खास समय बिताते हैं।

# सिंक्वेरियम समुद्र तट

गोवा का सिंक्वेरियम समुद्र तट पणजी से 13 किलोमीटर दूर स्थित है और बहुत खूबसूरत होने के साथ साथ गोवा के अन्य तटों के मुकाबले बहुत शांत है। यह लंबा और विस्तारित रेतीला क्षेत्र तट के साथ साथ दूर तक जाता है और लंबी चहलकदमी के लिए बिलकुल आदर्श है। चमकती रेत और ठंडे पानी के पैरों को छूने का अहसास शानदार है। यह तट रेत के शांत और खूबसूरत क्षेत्र का हिस्सा है और तैराकी के लिए आदर्श स्थान है। सैलानी इस तट पर इसकी शांति और सुंदरता के लिए आना पसंद करते हैं। गोवा का यह सुंदर सिंक्वेरियम समुद्र तट सबसे पुराने संरक्षित किये हुए तटों में से एक है। मशहूर अगोडा किला इसी तट के पास स्थित है। अगोडा किले का निर्माण पुर्तगालियों ने 17वीं सदी की शुरुआत में करवाया था। यह पुर्तगाली किला पुर्तगालियों ने खुद को किसी भी विदेशी हमले से बचाने और मंडोवी नदी से किसी भी तरह के घुसपैठियों का प्रवेश रोकने के लिए बनाया था।

goa,goa beaches,holidays,travel

# वागातोर बीच

वागातोर बीच मापुसा रोड के पास उत्तर गोवा में राज्य की राजधानी पणजी से 22 किलोमीटर दूर स्थित है और यह गोवा के अन्य तटों के मुकाबले कम भीड़ वाला और अलग थलग स्थान है। इसमें शुद्ध सफेद रेत, काली लावा चट््टानें और नारियल और खजूर के लहलहाते पेड़ हैं। साथ ही इसकी पृष्ठभूमि में 500 साल पुराना पुर्तगाली किला है जो कि सैलानियों को प्राचीन पुर्तगाली युग की ओर ले जाता है। वागातोर का यह सफेद रेतीला तट बिग वागातोर बीच ‘लिटिल वागातोर’ के नाम से भी जाना जाता है और यह चपोरा किले की लाल प्राचीर को खूबसूरत नजारा देता है। इस बीच के दक्षिणी छोर पर अस्थायी कैफे की एक पंक्ति है जो छाया देने का काम करती है। यहां पर ज्यादातर इजरायीली लोगों की भीड़ होती है। अंजुना की तरह ही वागातोर भी शांत और तुलनात्मक रुप से अविकिसत है जो कि बजट यात्रियों को अपील करता है। यहां आवास सीमित हैं।

goa,goa beaches,holidays,travel

# बागा बीच

गोवा प्राकृतिक आकर्षण से भरा एक स्वर्ग है और यह अपने मनमोहक समुद्र तटों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। चमचमाती रेत, आसमान छूते नारियल के पेड़, विशाल समुद्री लहरें और शानदार सी फूड, गोवा में कितना कुछ है देने के लिए। यहां कई आकर्षक बीच हैं और गोवा का नाम लेते ही दिमाग में सुपर रोमांचक बागा बीच का नाम आता है। जिस भी व्यक्ति को गोवा की खूबसूरती देखने का मौका मिला है वो मानता है कि बागा बीच सबसे रोमांचक बीच है।

# पलोलेम बीच

पलोलेम बीच दक्षिण गोवा के कानाकोना जिले में चैडी के 2 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। कुछ सालों पहले तक सैलानियों का इस बीच में आनाजाना नहीं था, लेकिन पिछले कुछ समय में यहां विकास हुआ और व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही सैलानियों की भीड़ होने लगी। कानाकोना के दक्षिणी तालुका में पश्चिमी घाट की पृष्ठभूमि में यहां से खूबसूरत सूर्यास्त और सूर्योदय देखा जा सकता है। पलोलेम बीच यहां आने वाले के मन में शांति भर देती है जो कि इस बीच की खासियत है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!