न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये हैं भारत के 5 रहस्यमयी स्थान, जिनके बारें में जान आप भी हो जायेंगे हैरान

एक पल के लिए आप भी इन्हें पढ़कर हैरान रह जाएंगे। आइये जानते हैं इन रहस्यमयी जगहों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Dec 2017 12:20:50

ये हैं भारत के 5 रहस्यमयी स्थान, जिनके बारें में जान आप भी हो जायेंगे हैरान

भारत एक बड़ा देश है। चाहकर भी सभी जगह घूमना और सब जानना थोड़ा मुश्किल है। आप कितने भी घूमने वाले हो लेकिन हर जगह के बारे में शायद आप भी नहीं जानते हो। भारत में ऐसी-ऐसी अजीबोगरीब जगह है, जिनके बारे में आप सुनेंगे तो दांतों तले उंगली दबा लेंगे। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने वाले हैं। यह सारी जगह भारत में ही मौजूद हैं। एक पल के लिए आप भी इन्हें पढ़कर हैरान रह जाएंगे। आइये जानते हैं इन रहस्यमयी जगहों के बारे में।

mysterious places,indian mysterious places,rajasthan,uttar pradesh,kerala,andra pradesh,travel,travel news,holiday

* राजस्थान के बंदाई में बुलेट बाबा का मंदिर :
ओम बन्ना एक पवित्र दर्शनीय स्थल है। राजस्थान के पाली जिले में लोग देवी देवताओं की मूर्तियों की पूजा नहीं करते है बल्कि एक मोटर साइकिल की करते हैं। इसके पीछे एक रोचक कहानी है। सन 1988 में ओम सिंह राठौड़ नाम का शख्स अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर अपने ससुराल से अपने गाँव चोटिला आ रहा था। रास्ते में एक पेड़ से टकराने से उसका एक्सीडेंट हो गया और उसी समय उसकी मृत्यु हो गयी। एक्सीडेंट के बाद उसकी बुलेट को रोहिट थाने ले जाया गया। अगले ही दिन पुलिस कर्मियों को वह बुलेट थाने में नही मिली। ऐसा माना जाता है कि मोटर-साइकिल अपने आप ही चल कर उस स्थान पर चली गयी थी। ऐसा तीन-चार बार हुआ। तभी से लोग इस मोटर साइकिल को पूजनें लगे हैं।

mysterious places,indian mysterious places,rajasthan,uttar pradesh,kerala,andra pradesh,travel,travel news,holiday

* लेपाक्षी में लटका स्तंभ,आंध्र प्रदेश :
आंध्रप्रदेश में है लेपाक्षी मंदिर। मंदिर में लगभग 70 स्तंभ हैं लेकिन एक स्तंभ हवा में लटका हुआ है, वो भी बिना किसी सहारे के। मंदिर में आने वाले लोग भी यह देखकर रह जाते हैं। इतना ही नहीं वो तो स्तंभ और जमीन के बीच से कपड़ा निकालकर भी देखते हैं। लोगों का मानना है कि यह भगवान शिव का चमत्कार है।

mysterious places,indian mysterious places,rajasthan,uttar pradesh,kerala,andra pradesh,travel,travel news,holiday

* केरल में कोदिन्ही जुड़वां गावं :
इस गावं में प्रवेश करने पर चारों तरफ हर किसी के जुडवाँ दिखाई देते हैं। कोदिन्ही गावं में 200 से भी अधिक जुड़वा बच्चे हैं। एक घर में तो तीन जुडवाँ बच्चें हैं। कोदिन्ही गावं की महिलाएं जो गांव से बाहर शादी करतीं हैं उनके भी जुड़वां बच्चें पैदा होते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि इस अजीब घटना का कारण क्षेत्र के पानी में रसायन का मिलना है।

mysterious places,indian mysterious places,rajasthan,uttar pradesh,kerala,andra pradesh,travel,travel news,holiday

* शिवपुर में उड़ती चटान,महाराष्ट्र :
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर स्थित शिवपुर गांव में हजरत कमर अली दरवेश बाबा की दरगाह है। यहां एक विशेष चट्टान है, जिसका वजन लगभग 90 किलो है। इसे लोग ग्यारह उंगलियों से उठाते हैं। उंगली तर्जनी (अंगूठे के बाजू वाली) होना चाहिए। केवल 11 उंगली ही होना चाहिए। न कम न ज्यादा। इतना ही नहीं यह 90 किलो वजनी पत्थर केवल दरगाह परिसर में ही उठ पाता है। कहते हैं कि वहां से बाहर ले जाकर उठाने में वो उठता ही नहीं है। लोग इसे बाबा का चमत्कार मानते हैं।

mysterious places,indian mysterious places,rajasthan,uttar pradesh,kerala,andra pradesh,travel,travel news,holiday

* पैलेस में नहीं है कोई स्तंभ :
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पैलेस है। इसका निर्माण 18 वीं सदी में बताया जाता है। इमामबाड़ा महल, अरबी और यूरोपीय वास्तुकला के मिश्रण से बना है, जो कि रहस्यमय ऐतिहासिक स्थल है। इसे गुरुत्वाकर्षण पैलेस कहते है क्योंकि लगभग 50 मीटर लम्बे हॉल में एक भी स्तंभ नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर