न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आइये जानते हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में जहां मिलते है लजीज व्यंजन

आइये जानते हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में जहां मिलेंगे लजीज व्यंजन।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 May 2018 10:09:43

आइये जानते हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में जहां मिलते है लजीज व्यंजन

देश की राजधानी दिल्ली को दिल वालों की दिल्ली भी कहा जाता हैं। दिल्ली हमारे लिए विशेष स्थान रखती हैं क्योंकि हमारा पूरा देश दिल्ली से ही चलता हैं। लेकिन दिल्ली केवल इसी वजह से प्रसिद्द नहीं हैं। दिल्ली को जायकेदार खाने के लिए भी जाना जाता हैं। जहां आपको नए-नए लजीज व्यंजान देखने को मिलते हैं। दिल्ली में कई जगह तो सौ वर्ष पुरानी है जो अपने जायकेदार खाने के लिए जानी जाती हैं। आज हम आपको दिल्ली की उन्हीं जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में जहां मिलेंगे लजीज व्यंजन।

* परोंठे वाला, चांदनी चौक

दिल्ली आए और चांदनी चौक नहीं गए ये बात कुछ हजम नहीं हो सकती। देश का दिल दिल्ली और दिल्ली का दिल चांदनी चौक या दिल्ली-६। चांदनी चौक में परोंठे वाली गली के परोठे खा कर किसी का भी दिल खुश हो सकता है। 1872 में परोंठे वाली गली में सबसे पहले गयाप्रसाद प्रसाद परोंठे वाला की दूकान लगी थी। यहाँ के कुछ परांठे बड़े ही मशहूर हैं और आपको अपनी उंगलियाँ चाटने पर मजबूर कर देंगें।

* रोशन दी कुल्फी के छोले भठूरे

करोल बाघ में जब आप खरीदारी करके थक जाएं तो याद आते हैं रोशन दी कुल्फी के छोले भठूरे। 1954 में शुरू हुई इस जगह न एक लम्बा सफ़र तय किया है। इसी के साथ 80 के दशक में इस जगह ने पूरी तरह अपने पैर जमाए और रोशन दी कुल्फी लोगों के बीच एक बड़ा ही जाना पहचाना नाम हो गया। अगर आप जायें और होटल के बाहर लम्बी लाइन देख कर घबराईएगा मत। यहाँ के छोले भटूरे इतने लोकप्रिय हैं कि दूर-दूर से लोग इसे खाने के लिए, बाहर की लम्बी कतार से भी नहीं डरते।

street food joints in delhi,street food in delhi,delhi

* घंटेवाला मिष्ठान भण्डार

सोचिये एक ऐसे मिठाई वाले के बारे में जिसने मुग़ल शासन के बादशाह से लेकर राजीव गाँधी को अपनी मिठाइयों का दीवाना बना दिया। करीब 200 वर्ष पुराना यह दिल्ली का मिष्ठान भण्डार भारत में सबसे पुराने मिठाई वालों में से एक है। यहाँ की खासियत है इनका सोहन हलवा। 1780 में, लाला सुख लाल जैन ने राजस्थान की प्रसिद्ध मिठाई मावा मिश्री से अपने सफ़र की शुरुआत की थी और आज दो शताब्दी के बाद भी इनके परिवार वाले इस धरोहर को संभाले हुए है। जब आप चांदनी चौक की सैर करने जाएं तो यहाँ जाना न भूलें।

* करीम होटल, दरयागंज

दरयागंज के इलाके में, दिल्ली की जामा मस्जिद के सामने आप पाएंगें 100 साल पुरानी जगह जहां का लज़ीज़ मुघलाई खाना सभी लोगों को अपनी ओर एक चुम्बक की तरह खींचता है। इस मशहूर जगह का नाम है करीम होटल जो 1913 में शुरू हुआ था। लोग कहते हैं कि दिल्ली आकर अगर आप करीम नहीं गए तो आपकी यात्रा अधूरी सी रह गई। यहाँ की खासियत शाही कोरमा कई लोगों का दिल जीत चुकी है।

* केवेन्टर्स, कोनोट प्लेस

सोचिये एक ऐसी जगह के बारे में जहां आप सभी अलग-अलग स्वाद का दूध पी सकते हैं। यहाँ का सबसे पसंदीदा फ्लेवर है बटरस्कॉच। गर्मियों में घूमते हुए यहाँ का ठंडा मिल्कशेक आपके गले को कुंठित कर देगा और आपको ताजगी से भर देगा। 1925 में शुरू हुई यह जगह आज भी सभी लोगों के बीच लोकप्रिय है। एक अच्छी बात यह है कि यहाँ की भीड़ में आप बड़े-बुज़ुर्ग के अलावा कई युवा छात्रों को भी देखेंगें जो इस जगह का पूरा लुत्फ़ उठाते मिलेंगें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर