न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहाँ महंगे से महंगा सामान मिलता है सस्ते में, जानें देश के 5 सबसे बड़े चोर बाजार के बारे में

हम आपको देश के बड़े चोर बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ सुई से लेकर बड़ी गाड़ियों तक की सभी ख्वाहिश पूरी हो जाती हैं। तो आइये जानते है इन चोरे बाजारों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Feb 2019 1:19:03

यहाँ महंगे से महंगा सामान मिलता है सस्ते में, जानें देश के 5 सबसे बड़े चोर बाजार के बारे में

भारत देश को जिस तरह उसके मंदिर-मस्जिद और बड़ी मंजिलों के लिए जाना जाता है, उसी तरह इसके चोर बाजारों के लिए भी जाना जाता है। जी हाँ, भारत देश में ऐसे कई चोर बाजार हैं जहाँ पर महंगे से महंगे सामान बहुत ही सस्ते में मिल जाते हैं और जो सामान आपको चाहिए वह मिलेगा। आज हम आपको देश के बड़े चोर बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ सुई से लेकर बड़ी गाड़ियों तक की सभी ख्वाहिश पूरी हो जाती हैं। तो आइये जानते है इन चोरे बाजारों के बारे में।

* मुंबई चोर बाजार

मुंबई का चोर बाजार दक्षिणी मुंबई के मटन स्ट्रीट मोहम्मद अली रोड के पास है। ये मार्केट करीब 150 साल पुराना है। ये बाजार पहले ‘शोर बाजार’ के नाम से शुरू हुआ था क्योंकि यहां दुकानदार तेज आवाज लगाकर सामान बेचते थे, तो यहां काफी शोर रहता था। लेकिन अंग्रेज लोगों के ‘शोर’ को गलत बोलने के कारण इसका नाम ‘चोर’ बाजार पड़ गया। यहां सेकंड हैंड कपड़े, ऑटोमोबिल पार्ट्स और चुराई हुई घड़ियां और ब्रांडेड घड़ियों की रेप्लिका, चोरी के विंटेज और एंटीक सजावटी सामान मिलते हैं। ये मार्केट रोजाना सुबह 11 बजे से शाम के 7:30 तक खुला रहता है।

biggest chor bazaar in india,chor bazaar,holiday,travel

* सेंट्रल चेन्नई का चोर बाजार

सेंट्रल चेन्नई का चोर बाजार भी काफी प्रसिद्ध है, यह चोर बाजार सेंट्रल चेन्नई के ऑटो नगर में लगता है जहां चोरी की गाड़ियों को मॉडिफाई कर उन्हें बिल्कुल नया और शानदार लुक दिया जाता है। कहा जाता है यहां के मैकेनिक गाड़ियों को मॉडिफाई करने में बेहद माहिर है। इस चोर बाजार में आपको लगभग सभी गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स, मॉडिफाई का सामान और मॉडिफाई की हुई गाड़ियां मिल जाएँगी। सेंट्रल चेन्नई का यह चोर बाजार चोरी की गाड़ियों को मॉडिफाई कर नया लुक देने का गढ़ माना जाता है।

* सोती गंज मार्केट

यूपी के मेरठ में सोती गंज मार्केट काफी फेमस है। इस मार्केट को चोरी की गाड़ियों और स्पेयर पार्ट्स का गढ़ माना जाता है। यहां सभी गाड़ियों के ऑटो पार्ट्स मिल जाएंगे। यहां चोरी, पुरानी और एक्सीडेंट में खराब हुई गाड़ियां आती है। मेरठ की सोतीगंज मार्केट एशिया की सबसे बड़ी स्क्रैप मार्केट भी है। ये मार्केट मेरठ सिटी में सुबह 9 बजे से शाम को 6 बजे तक खुलती रहती है। यहां सामान खरीदने के लिए आपको सही डीलर मिलना जरूरी है।

biggest chor bazaar in india,chor bazaar,holiday,travel

* दिल्ली चोर बाजार

ये देश का सबसे पुराना चोर बाजार है। पहले ये संडे मार्केट के तौर पर लाल किले के पीछे लगता था। यहाँ का एक प्रसिद्ध किस्सा भी है की एक बार एक आदमी अपनी गाड़ी मार्केट के बाहर पार्क कर के मार्केट में गया और अंदर जाके वो अपने ही गाडी के पार्ट्स का मोल भाव करता मिला।

* चिकपेटे मार्केट

बेंगलुरू का चिकपेटे मार्केट जो की अन्य चोर बाज़ारो से थोड़ा कम फेमस माना जाता है जैसे की जितना प्रशिद्ध दिल्ली और मुम्बई का चोर बाजार है उसके तुलना में बेंगलुरू का मार्केट थोड़ा कम प्रशिद्ध है,यह मार्केट बीवीके अयंगर रोड पर एवेन्यू रोड के पास लगती है। यह मार्केट भी दिल्ली के मार्केट की तरह सिर्फ हर संडे को ही लगती है, बाकी सामान की बात करे तो यहा भी किसी चीज़ की कमी नहीं है यहां भी अन्य बाज़ारो की तरह आप सेकंड हैण्ड कोई भी सामान सही रेट में ले सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन