न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस गर्मी आनंद उठाये कर्नाटक के खूबसूरत पर्यटक स्थल चिकमंगलूर का

चाय और कॉफी के बाग़ों के लिए मशहूर चिकमंगलूर दक्षिण-पश्चिमी कर्नाटक का एक शहर और ज़िला है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 May 2018 12:31:05

इस गर्मी आनंद उठाये कर्नाटक के खूबसूरत पर्यटक स्थल चिकमंगलूर का

चाय और कॉफी के बाग़ों के लिए मशहूर चिकमंगलूर दक्षिण-पश्चिमी कर्नाटक का एक शहर और ज़िला है। यह बैंगलूर से 200 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। बाबाबूदान की पहाड़ियों से घिरा चिकमंगलूर कर्नाटक के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। चिकमंगलूर का अर्थ है- "छोटी बेटी का नगर"।
यह माना जाता है कि चिकमंगलूर को रुकगनगडे की बेटी को दहेज के तौर पर दिया गया था। इसलिए इस जगह का इतना अलग सा नाम पड़ा है। पर्यटन की दृष्टि से भी यह एक उपयुक्त तथा महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। चिकमंगलूर में पहाड़, झरने, अभ्यारण्य और कई धार्मिक स्थल भी हैं। यहाँ वह हर चीज़ है, जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहाँ उगाई जाने वाली चाय और कॉफी की गुणवत्ता पूरे देश में सराही जाती है। पूरे साल ही यहाँ का मौसम सुहावना रहता है, फिर भी मानसून के बाद झरनों एवं हिल स्टेशन की सुंदरता और भी निखर जाती है। जान ले पर्यटन के लिहाज से चिकमंगलूर आपके लिए कितना खास है।

chikmagalur,tourist place chikmagalur,karnataka,tour,travel,holidays

मुलायनगिरी

मुलायनगिरी कर्नाटक राज्य की सबसे ऊची पर्वतीय चोटी है जो चंद्र ध्रोन श्रृंखला में 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह पहाड़ी गंतव्य अपने साहसिक अनुभवों के लिए जाना जाता है। दूर-दराज के ट्रैवलर्स यहां ट्रेकिंग जैसे एडवेंचर की खोज में आते हैं। पहाड़ी के घुमावदार और जंगल रास्ते रोमांचक ट्रेल्स के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। ट्रेंकिग के अलावा आप यहां कैंपिंग, माउंटेन बाइकिंग और एक लंबी पैदल यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। तपसवी मुलप्पा स्वामी मंदिर, सूर्यास्त प्वाइंट, और नंदी मूर्ति यहां के सबसे खास पर्यटन स्थल हैं जहां का प्लान आप मुलायनगिरी सैर के दौरान बना सकते हैं।

chikmagalur,tourist place chikmagalur,karnataka,tour,travel,holidays

कुद्रेमुख

कुदरेमुख जिसे कई बार कुदुरेमुख भी कहा जाता है, कर्नाटक राज्य के चिकमंगलूर जिला में एक पर्वतमाला है। यहीं निकटस्थ ही के एक कस्बे का नाम भि यही है। यह कर्कला से ४८ कि॰मी॰ दूर स्थित है। कुदरेमुख शब्द का मूल यहां के स्थानीय निवासियों द्वारा अश्व के मुख को कहा जाने से पड़ा है। इस पर्वत की चोटी का आकार कुछ इसी प्रकार का है। इसे ऐतिहासिक नाम समसेपर्वत से भी जाना जाता है, क्योंकि इसका रास्ता समसे ग्राम से होकर निकलता था। यह कस्बा मुख्यतः लौह अयस्क के खनन के कारण प्रसिद्ध है प्रकृति प्रमियों के लिए यह स्थान काफी हद तक सही है . यहां आपको प्रकृति के करीब जाने का भरपूर मौका मिलेगा जहां आप एक यादगार समर बीता सकते हैं। कुद्रेमुख के प्राकृतिक सुंदरता का आनंद आप यहां कुद्रेमुख में ट्रेंकिग और कुद्रमुख राष्ट्रीय उद्यान की सैर कर उठा सकते हैं। भगवती प्रकृति शिविर, सुरीमाले फॉल्स, और कदंबी झरने यहां के खास दर्शनीय स्थान हैं।

chikmagalur,tourist place chikmagalur,karnataka,tour,travel,holidays

जेड प्वाइंट
अगर आप अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह तंदरुस्त हैं और ट्रैकिंग का भरपूर मज़ा लेना चाहते है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है. यहां की पहाड़ियां खड़ी चट्टानों और चुनौतीपूर्ण रास्तों से भरी हैं इसलिए पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ें। ट्रेकिंग के अलावा आप यहां माउंटेन बाइकिंग का भी रोमांचक आनंद ले सकते हैं।

chikmagalur,tourist place chikmagalur,karnataka,tour,travel,holidays

कॉफी संग्रहालय चिकमंगलूर

चाय और कॉफी के बाग़ों के लिए भी चिकमंगलूर बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ उगाई जाने वाली चाय और कॉफी की गुणवत्ता पूरे देश में सराही जाती है। दक्षिण भारत में कॉफी बागान के इतिहास को जानने के लिए आप इस कॉफी संग्रहालय का भ्रमण कर सकते हैं। यह संग्रहालय कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा संचालित है। यहां आप कॉफी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। कॉफी संग्रहालय चिकमंगलूर से लगभग 10 किमी की दूरी पर दशरहल्ली में स्थित है जो सुबह से 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक खुला रहता है।

chikmagalur,tourist place chikmagalur,karnataka,tour,travel,holidays

हेबे फॉल्स
उपरोक्त स्थानों के अलावा आप चिकमंगलूर के खूबसूरत हेबे फॉल्स की सैर का आनंद ले सकते हैं। केममानगुंडी पहाड़ियों के बीच 168 मीटर की ऊंचाई वाला यह जलप्रपात सैलानियों के मध्य काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। हेबे फॉल्स चिकमंगलूर में घूमने लायक सबसे खास स्थानों में गिना जाता है। भले ही आप ऊपर से गिरते पानी से डरते हों पर यहां आने के बाद एक बार भीग जाने का मन तो जरूर करेगा। यहां का सफेद साफ पानी दूर से ही ट्रैवलर्स-सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। इसके अलावा माना जाता है कि इस जलप्रपात के पानी में औषधीय गुण हैं जिसने कई जीवविज्ञानी और वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर