न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में रोज नहाना कोई समझदारी की बात नहीं, होते हैं ये नुकसान

सर्दियों में रोज नहाना कोई समझदारी की बात नहीं हैं क्योंकि इससे आपको कई नुकसान हो सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Dec 2019 7:20:59

सर्दियों में रोज नहाना कोई समझदारी की बात नहीं, होते हैं ये नुकसान

ठंड का मौसम जारी हैं और इस कंपकपाती ठंड में पानी को देखकर ही डर लगने लगता हैं। कई लोग तो इस ठंड के मारे कई दिनों तक नहाते भी नहीं हैं। वहीँ दूसरी ओर कई लोग हैं जो कड़ाके की ठंड में भी रोज नहाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में रोज नहाना कोई समझदारी की बात नहीं हैं क्योंकि इससे आपको कई नुकसान हो सकते हैं। तो आइये हम बताते हैं आपको इसके बारे में विस्तार से।

Health tips,health tips in hindi,winter tips,daily bath is harmful

सर्दियों में हम अक्सर गर्म पानी से नहाते हैं और यह अच्छा लगता है, इसलिए देर तक नहाते हैं। ऐसा करना हमारे लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। गर्म पानी से ज्यादा देर तक नहाने से त्वचा के प्राकृतिक तेल निकल जाते हैं, त्वचा शुष्क हो सकती है। इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि गर्म पानी से 10 मिनट से ज्यादा नहीं नहाना चाहिए।

त्वचा के संबंध में पहले हुई रिसर्च के अनुसार, हमारी त्वचा इसे स्वस्थ रखने वाले कुछ अच्छे बैक्टीरिया भी पैदा करती है, जोकि हमारी त्वचा को केमिकल टॉक्सिन से भी बचाते हैं। गर्म पानी से नहाने से हमारी त्वचा के नैचुरल आॅयल निकल जाने से हमारी प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट करने वाले ये अच्छे बैक्टीरिया भी हट जाते हैं। इसलिए सर्दियों में बहुत जरुरी न हो तो हफ्ते में तीन-चार दिन ही नहाना चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,winter tips,daily bath is harmful

अमेरिका में कुछ महीने पहले हुई रिसर्च में बताया गया था कि लोग सामाजिक दबाव में रोज नहाते हैं। कई सारे अध्ययन में ये बात बताई जा चुकी है कि हमारी त्वचा में खुद को साफ करने की बेहतर क्षमता होती है। इसलिए, अगर आप रोज पसीना बहाने वाले काम, जैस जिम जाना वगैरह नहीं करते, गंदगी में नहीं रहते तो रोज नहाना बहुत जरुरी नहीं है।

रोजाना गर्म पानी से नहाना आपके नाखूनों को भी नुकसान पहुंचाता है। गर्म पानी से नहाने के दौरान इसके भी नैचुरल आॅयल निकल जाने से ये शुष्क और कमजोर हो जाते हैं। नहाने का पानी सोखने के कारण भी यह कमजोर होकर टूट जाते हैं। इसलिए रोज गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

UGC की बड़ी कार्रवाई, देशभर में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी चिन्हित, दिल्ली में सबसे अधिक
UGC की बड़ी कार्रवाई, देशभर में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी चिन्हित, दिल्ली में सबसे अधिक
KHxRK टीजर रिलीज: कौन है असली हीरो? 47 साल बाद साथ दिखे रजनीकांत-कमल हासन, फैंस में जबरदस्त उत्साह
KHxRK टीजर रिलीज: कौन है असली हीरो? 47 साल बाद साथ दिखे रजनीकांत-कमल हासन, फैंस में जबरदस्त उत्साह
कानपुर में तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, 4 लोगों की मौत, एक बच्चा भी शामिल
कानपुर में तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, 4 लोगों की मौत, एक बच्चा भी शामिल
श्रीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, CRPF की बस नहर में गिरी; सात जवान जख्मी
श्रीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, CRPF की बस नहर में गिरी; सात जवान जख्मी
अमेरिका ने लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ, भारत पर क्या होंगे प्रभाव? जानें पूरा मामला
अमेरिका ने लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ, भारत पर क्या होंगे प्रभाव? जानें पूरा मामला
प्रियंका चोपड़ा ने उतारा मंगलसूत्र, निक जोनास ने पहना, पत्नी के लिए बनाया खास कॉकटेल
प्रियंका चोपड़ा ने उतारा मंगलसूत्र, निक जोनास ने पहना, पत्नी के लिए बनाया खास कॉकटेल
MP: भिंड में भीषण सड़क हादसा, बारात छोड़कर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर; चार की मौत, 7 घायल
MP: भिंड में भीषण सड़क हादसा, बारात छोड़कर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर; चार की मौत, 7 घायल
कैसरोल में रोटियां रखने का सही तरीका जानिए, अब नहीं होंगी चिपचिपी या गीली; अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
कैसरोल में रोटियां रखने का सही तरीका जानिए, अब नहीं होंगी चिपचिपी या गीली; अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
दही या छाछ: पाचन तंत्र के लिए कौन है बेहतर साथी? समझें फर्क और करें सही चुनाव
दही या छाछ: पाचन तंत्र के लिए कौन है बेहतर साथी? समझें फर्क और करें सही चुनाव
Samsung Galaxy S25 Plus पर बंपर छूट, कीमत में 30,000 रुपये तक की कटौती, जानें शानदार ऑफर
Samsung Galaxy S25 Plus पर बंपर छूट, कीमत में 30,000 रुपये तक की कटौती, जानें शानदार ऑफर
Airtel ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए पेश किया धमाकेदार ऑफर, फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
Airtel ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए पेश किया धमाकेदार ऑफर, फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
घर पर तैयार करें मजेदार भेलपूरी, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी कहें—एक प्लेट और!
घर पर तैयार करें मजेदार भेलपूरी, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी कहें—एक प्लेट और!
होली 2026 से पहले करें ये 5 बदलाव, घर से हटाएं ये वस्तुएं, पाएँ सकारात्मक ऊर्जा
होली 2026 से पहले करें ये 5 बदलाव, घर से हटाएं ये वस्तुएं, पाएँ सकारात्मक ऊर्जा
AI Summit में Jio के AI चश्मे का जलवा, युवाओं में भारी उत्साह, पहनते ही मिलती है हर जानकारी
AI Summit में Jio के AI चश्मे का जलवा, युवाओं में भारी उत्साह, पहनते ही मिलती है हर जानकारी