न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्कआउट करने से पहले जान ले ये बेसिक रूल्स, मिलेगा आपको पूरा फायदा

र्कआउट करने से पहले इसके बेसिक रूल्स को जान लेना बहुत जरूरी है ताकि आपको अपनी वर्कआउट का पूरा फायदा मिल सकें। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 May 2019 4:58:54

वर्कआउट करने से पहले जान ले ये बेसिक रूल्स, मिलेगा आपको पूरा फायदा

आज का युवा अपनी सेहत को लेकर बहुत सजग रहने लगा हैं जिसके चलते वह अपने खानपान पर कंट्रोल करने के साथ ही वर्कआउट पर ध्यान देने लगा हैं। वर्कआउट करना अच्छी सेहत पाने का सबसे अच्छा जरिया बनता हैं और सुबह के समय की गई वर्कआउट आपके लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। लेकिन वर्कआउट करने से पहले इसके बेसिक रूल्स को जान लेना बहुत जरूरी है ताकि आपको अपनी वर्कआउट का पूरा फायदा मिल सकें। तो आइये हाँ बताते हैं आपको वर्कआउट के इन बेसिक रूल्स के बारे में।

* वर्कआउट से जुड़ी तैयारियां रात में ही कर लें

वर्कआउट का दूसरा नियम यह है कि आप एक्सरसाइज वाले कपड़े, जूते, योगा मैट आदि को रात में ही डिसाइड कर लें, ताकि सुबह आपका कीमती समय इन्हें ढूंढने या चुनने में बर्बाद न हो। अपने एक्सरसाइज वाले कपड़ों को रोजाना धोकर अच्छी तरह सुखाएं। एक ही कपड़े को कई दिन तक न पहनें। इसपर पसीना जमा होने के कारण ये आपकी त्वचा के लिए खतरनाक हो सकता है।

वर्कआउट करने से पहले जान ले ये बेसिक रूल्स, मिलेगा आपको पूरा फायदा

* एक फास्ट एक्सरसाइज जरूरी है

अपने रोजाना के वर्कआउट में एक फास्ट एक्सरसाइज (तेज गति वाली एक्सरसाइज) को जरूर शामिल करें। दरअसल ये एक्सरसाइज आपके शरीर में रक्त प्रवाह (ब्लड सर्कुलेशन) को बढ़ाएगी और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाएगी। जब आप तेज गति से एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका दिल खून को ज्यादा तेज पंप करने लगता है। इससे आपकी हड्डियां और मसल्स भी मजबूत होते हैं। एक ही जगह पर तेज गति से उछलना, रस्सी कूदना आदि ऐसी ही एक्सरसाइज होती हैं।

* सुबह उठने के बाद जल्दी से जल्दी शुरू करें वर्कआउट

सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक ग्लास पानी पिएं। इसके बाद पेशाब करें और तुरंत वर्कआउट शुरू करें। उठने के बाद जितनी जल्दी आप वर्कआउट शुरू करेंगे, शरीर के लिए उतना ज्यादा फायदेमंद होगा। कुछ लोग सुबह उठने के बाद घंटों आराम में बिता देते हैं और फिर एक्सरसाइज शुरू करते हैं। इसलिए रोज सुबह जल्दी उठने का नियम बनाएं और जल्द से जल्द वर्कआउट शुरू करें।

वर्कआउट करने से पहले जान ले ये बेसिक रूल्स, मिलेगा आपको पूरा फायदा

* स्ट्रेचिंग से करें शुरुआत

एक्सरसाइज शुरू करने से पहले एक ही पोजीशन में खड़े होकर अपने शरीर के अंगों को स्ट्रेच जरूर करें। स्ट्रेचिंग से आपके मसल्स का तनाव कम होगा और बॉडी एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाएगी। इसके अलावा स्ट्रेचिंग इसलिए भी जरूरी है क्योंकि मसल्स को स्ट्रेच करने के बाद एक्सरसाइज करने से चोट लगने या खिंचाव की संभावना कम हो जाती है।

* जल्दी सो जाएं

एक्सरसाइज के लिए आप जितनी सुबह उठेंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। गर्मियों में धूप बहुत जल्दी कड़क हो जाती है। इसलिए सुबह 5-6 बजे उठकर एक घंटे वर्कआउट करना आपके लिए अच्छा है। सुबह जल्दी उठने के लिए आपको रात में जल्दी सोना चाहिए। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, तो आपके शरीर को कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। इसलिए रात में जल्दी सोने की आदत डालें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री