ज़िम्मेदार बनें और बिना डॉक्टर की सलाह के लाल लकीर वाली दवाई की पत्ती से दवाइयां न खायें| आप ज़िम्मेदार, तो दवाई असरदार| #AntibioticResistance
ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीर में लिखा है, 'क्या आप जानते हैं? जिन दवाइयों की पत्ती पर लाल लकीर होती है उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना कभी नहीं लेना चाहिए। कुछ दवाइयों जैसे कि एंटीबायोटिक्स की पत्ती पर एक खड़ी लाल लकीर होती है। इसका अर्थ यह होता है कि इन दवाइयों को केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेना चाहिए। हमेशा डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाई का पूरा कोर्स लें।' बता दे, इन लाल लकीर वाली दवाइयां मेडिकल स्टोर भी बिना डॉक्टर के पर्चे नहीं बेच सकते। एंटीबायोटिक दवाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल रोकने के लिए ही दवाइयों पर लाल रंग की पट्टी लगाई जाती है।
















