न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस के इलाज का यह रास्ता भी हुआ बंद, WHO ने जताई चिंता

वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप से सभी परेशान हैं और सभी इसकी वैक्सीन का इन्तजार कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 May 2020 4:21:57

कोरोना वायरस के इलाज का यह रास्ता भी हुआ बंद, WHO ने जताई चिंता

कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 48 लाख 18 हजार 676 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 18 लाख 64 हजार 118 ठीक हुए हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3 लाख 16 हजार 953 हो गया है। चीन में कोरोना का एपिसेंटर रहे वुहान में तीन दिन में 4 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद सरकार ने 14 मई से सभी 1.1 करोड़ निवासियाें का काेराेना टेस्ट शुरू किया है। स्थानीय प्रशासन ने टेस्टिंग प्रक्रिया काे ‘10-दिन की लड़ाई’ नाम दिया है। यहां अब तक संक्रमण के 50 हजार मामले सामने आ चुके हैं और 3,800 लाेगाें की माैत हाे चुकी है।

वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप से सभी परेशान हैं और सभी इसकी वैक्सीन का इन्तजार कर रहे हैं। शोधकर्ताओंद्वारा लगातार इस ओर कदम बढाए जा रहे हैं। इसी बीच कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर्ड इम्युनिटी (Herd Immunity) को एक अहम हथियार बताया जा रहा था। स्वीडन समेत कुछ देशों ने इस पर अमल करना भी शुरू कर दिया हैं।

30 दिन तक ना करें कोरोना से ठीक होने के बाद भी सेक्स, जानें क्यों

coronavirus,herd immunity,world health organization,health news

खतरनाक साबित हो सकती है हर्ड इम्युनिटी

हालांकि, अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हर्ड इम्युनिटी (Herd Immunity) को खतरनाक बताते हुए इसको लेकर सभी देशों को चेतावनी भी दी है। एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर माइकल रेयान ने हर्ड इम्युनिटी पर चर्चा करते हुए कहा कि यह सोचना ही गलत है कि कोई देश जादुई तरीके से कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी आबादी में इम्युनिटी विकसित कर सकता है। उन्होंने बताया कि हर्ड इम्युनिटी का प्रयोग आमतौर पर यह जानने के लिए किया जाता है कि टीकाकरण नहीं होने वालों की सुरक्षा के लिए आबादी के कितने लोगों का टीकाकरण करने की आवश्यकता है।

डॉक्टर रेयान ने कहा कि प्राकृतिक संक्रमण जैसे शब्दों के इस्तेमाल के समय हम लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। यह हर्ड इम्युनिटी की गणना को खतरनाक बना सकता है क्योंकि इसकी गणना का केंद्र बीमार और बीमारी से जूझ रहे लोग नहीं होते हैं।

बोलने और चलने में हो रही दिक्‍कत तो यह भी हो सकते है कोरोना वायरस के लक्षण: WHO

coronavirus,herd immunity,world health organization,health news

यह सोचना गलतफहमी

डॉक्टर रेयान ने कहा कि जो लोग यह सोच रहे कि इस बीमारी से सिर्फ गंभीर मामले ही सामने आएंगे और बाकी लोगों को हर्ड इम्युनिटी विकसित करने के लिए संक्रमित होना पड़ेगा और जितने ज्यादा लोग संक्रमित होंगे, उतनी जल्दी यह महामारी चली जाएगी और लोग फिर से सामान्य जीवन शुरू कर सकेंगे। यह उनकी गलतफहमी है।

डॉक्टर रेयान ने कहा कि सीरो महामारी विज्ञान के प्रारंभिक परिणाम इसके विपरीत हैं। पूरी दुनिया में गंभीर रूप से बीमार लोगों का अनुपात संक्रमित लोगों की तुलना में अधिक है। जो संक्रमित हो चुके हैं। कुल आबादी में संक्रमित लोगों की संख्या हमारी अपेक्षा से बहुत कम है। इसका मतलब है कि अगर हम हर्ड इम्युनिटी पर जाते है तो हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है। हम बार-बार कह रहे हैं कि यह एक गंभीर बीमारी है और लोगों की सबसे बड़ी दुश्मन है। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं है, तब तक एक व्यक्ति भी सुरक्षित नहीं है।'

कोरोना की वैक्सीन को लेकर आई खुशखबरी, बंदरों में विकसित हुई एंटीबॉडी

coronavirus,herd immunity,world health organization,health news

हर्ड इम्युनिटी का प्रयोग करने वाले देशों को चेताया

हर्ड इम्युनिटी का प्रयोग कर रहे देशों को इसके खतरनाक परिणाम के बारे में चेतावनी देते हुए डॉक्टर रेयान ने कहा कि कुछ लोग सावधानियां बरतने में लापरवाही कर रहे हैं और किसी भी तरह का योगदान नहीं कर रहे हैं। इन्हें लगता है कि कुछ बुजुर्ग लोगों की मौत के बाद किसी जादू की तरह इनमें हर्ड इम्युनिटी आ जाएगी। उन्होंने कहा, यह एक बहुत खतरनाक गणना है। हमें इस लड़ाई के अगले चरण की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमें अपनी प्राथमिकताएं तय करने की आवश्यकता है।

प्राकृतिक संक्रमण के जरिए हर्ड इम्युनिटी विकसित करने की दूसरी चुनौतियां भी हैं। हर्ड इम्यूनिटी में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एंटीबॉडीज आम तौर पर एक से तीन सप्ताह में विकसित होते हैं। कुछ लोगों में एंटीबॉडी का ह्यूमरल इम्यून रिस्पांस विकसित नहीं हो पाता है। यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसा क्यों होता है। इसके अलावा, अभी तक इसका पता भी फिलहाल नहीं चल पाया है कि वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी कितनी देर तक काम करता है। ऐसे में हर्ड इम्युनिटी पर विश्वाश करना खतरनाक साबित हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी